ramcharitmanas

कैसे पहचान करें शनि प्रधान व्यक्ति की, पढ़ें 10 अनूठी बातें...

Webdunia
* कैसे पहचानें शनि प्रधान व्यक्ति को, जानिए लक्षण...
-डॉ. प्रणयन एम. पाठक
 
शनि प्रधान व्यक्ति के पास सबकुछ हो सकता है, जैसे संपूर्ण परिवार, माता-पिता, पत्नी, बेटे-बेटी जो लोगों को दिखाई देते हैं, पर वास्तव में वह अंदर से बहुत ही अकेला होता है, क्योंकि शनि छल-कपटी रिश्तों को सामने ला-लाकर उसे आत्मज्ञानी एवं एकांतवासी बनाते हुए संसार का ज्ञान कराते हुए सन्मार्ग पर ईश्वर की ओर ले जाता है।
 
*  शनि प्रधान व्यक्ति जीरो से स्टार्ट करता है और अत्यधिक संघर्ष के बाद उस तक पहुंचता है। 
 
* यदि यह ग्रह अधिक खराब हो तो भौतिक सुखों का भी अनुभव नहीं होने देता है। 
 
* यहां जातक कर्मवादी होता है। संघर्ष और सफलता साथ-साथ चलती है। 
 
* ऐसे जातक को अंदरुनी चोट लगती है, जैसे यह ऊंचाई से गिरेगा या सड़क पर दुर्घटना होगी तो हड्डी टूटने और खून बहने जैसी स्थिति नहीं बनाएगा। लेकिन अंदरुनी चोट लगेगी, जो कई दिनों तक जातक को दर्द देगी, जैसे मोच आ जाना, पैर में पट्टा लगना, मसल्स क्रेक हो जाना आदि।
 
* शनि प्रधान व्यक्ति को देखा गया है कि वह संन्यासियों की तरह जीवन जीना प्रारंभ कर देता है या तो वह विवाह पश्चात परिवार छोड़ देता है या विवाहपूर्व ही संन्यासी हो जाता है और कुछ जातक घर में ही सबके बीच अकेले हो जाते हैं। 
 

ALSO READ: आपको हर कष्ट से बचाएंगे शनि के ये 10 सरलतम उपाय

 
* शनि न्यायकारक ग्रह है अत: न्याय के लिए लड़ने वाले लोगों में शनि जागा हुआ होता है।
 
* ऐसे जातक का भाग्य उदय 35 वर्ष की उम्र में होता है। ऐसे जातक को बचपन में पैर में चोट लगना, लचककर चलना या कोई कमी की संभावना रहती है। शनि यदि कुंडली में शुभ है तो जातक 35 वर्ष से दौलत-शोहरत प्राप्त करता है और यह सब कुछ उसकी मेहनत से ही प्राप्त होता है। 
 
* ऐसे जातक का कोई गॉडफादर नहीं होता है। ये या तो बोलते नहीं और बोलते हैं तो कटु सत्य बोलते हैं। फिर चाहे किसी को मधुर लगे या कड़वा।
 
* शनि पर्दा डालता नहीं पर्दा उठाता है अर्थात जातक की बुराइयों को प्रकट करता है। शनि को दोमुंहे लोग बिलकुल पसंद नहीं है। जो लोग स्त्री, दिव्यांगों, लाचार और मजबूर लोगों के साथ अन्याय करते हैं, वे शनि के कोपभाजन होते हैं। 
 
* शनि सत्य को शक्ति देता है और अपराधी की शक्ति क्षीण करता है। अत: सदैव सन्मार्ग पर चलने वाले, धर्म का पालन करने वाले जातकों पर शनि की कृपा बनी रहती है।
 
इतिहास में जो लोग अमर हो जाते हैं, उनमें शनि का योगदान बहुत होता है।
 
Show comments

ज़रूर पढ़ें

मंगल का मृगशिरा नक्षत्र में गोचर, 3 राशियों को रहना होगा 12 अगस्त तक सावधान

Rationalism: सत्य की वैज्ञानिक खोज: देकार्त का बुद्धिवाद और आधुनिक दर्शन का जन्म

मिथुन में मार्गी बुध का प्रभाव: भारत समेत दुनिया में होंगे ये बड़े बदलाव

मंगल का मृगशिरा नक्षत्र में प्रवेश, 12 राशियों में किसकी चमकेगी किस्मत और किसे रहना होगा सावधान?

मंगल का मृगशिरा नक्षत्र में प्रवेश, 5 राशियों के शुरू होंगे अच्छे दिन; धन-करियर में मिल सकता है बड़ा लाभ

सभी देखें

नवीनतम

Aaj ka panchang: आज का शुभ मुहूर्त: 06 अगस्‍त 2026: गुरुवार का पंचांग और शुभ समय

अंक-दर्शन : रसोई के मसाले और ग्रहों का रहस्य (भाग- 4 : इलायची)

भविष्यवाणी: क्या POK जल्द बनेगा भारत का हिस्सा? ग्रह-नक्षत्र क्या दे रहे हैं संकेत

बुध का पुष्य नक्षत्र में गोचर: 5 राशियों के लिए खुलेगा तरक्की और धन लाभ का रास्ता

05 August Birthday: आपको 5 अगस्त, 2026 के लिए जन्मदिन की बधाई!

अगला लेख