Hanuman Chalisa

Skin Care Tips : जानिए क्या होती है चेहरे की झाइयां, इसके कारण और प्रकार

Webdunia
झाइयां किन कारणों से हो सकती है ? 
 
झाइयां यानी पूरे चेहरे पर भूरे या काले रंग के धब्बे पड़ जाना। यह दोनों गालों से शुरू होकर कई बार नाक और आंख के ऊपरी हिस्से (भौंहे) तक फैल जाती है। जिन लोगों के चेहरे पर झाइयां हो जाती है, वे ही समझ सकते है कि इसका सही उपचार उनके लिए कितना मायने रखता है। झाइयां के धब्बों की वजह से चेहरे की खूबसूरती पूरी तरह से चले जाती है। झाइयों का उपचार करने से पहले आपको यह मालूम होना चाहिए कि यह किस वजह से होती है और इसके कितने प्रकार होते हैं और इनमें से आपके चेहरे पर कौन से टाइप की झाइयां है।
 
आइए, पहले जानते हैं कि चेहरे पर झाइयां किन कारणों से हो सकती है-  
 
-हार्मोनल असंतुलन 
-गर्भधारण करने की स्थिति में हो सकता है या गर्भ निरोधक गोलियां लंबे समय तक लेने से हो सकता है। 
-अनुवांशिक कारण 
-धूप की किरणों से बचाव न करने की वजह से। 
-कुछ कॉस्मेटिक उत्पाद जिनसे एलर्जी हो।
-झाइयां थायरॉइड बीमारी के मरीजों में भी देखी जा सकती है।
-रजोनिवृत्ति के समय बढ़ जाती हैं। 
 
आइए, अब जानते हैं  झाइयों के 4 प्रकार
 
पिगमेंटेशन कितनी गहराई तक है, उसके अनुसार झाइयों को चार भागों में विभाजित किया गया है -  
 
1 एपीडर्मल झाइयां : इस अवस्था में केवल ऊपरी सतह ही प्रभावित होती है। इस तरह की झाइयों को ठीक करना आसान होता है। 
2. डर्मल झाइयां : इसमें पिगमेंटेशन त्वचा की गहराई तक होता है। इसका ट्रीटमेंट कठिन होता है। 
 
3 मिश्रित : इस तरह की झाइयों का ट्रीटमेंट काफी कठिन होता है। इसमें लेज़र और पील उपचार आदि को संयुक्त रूप में दिया जाता है। 
4. अस्पष्ट झाइयां : इस तरह की झाइयां बहुत गहरे रंग की त्वचा में पाई जाती हैं। ऐसी अवस्था में त्वचा की स्थिति के बारे में जानना आसान नहीं होता।

सम्बंधित जानकारी

Show comments
सभी देखें

जरुर पढ़ें

भरपूर लाभ के लिए रोज करें मंडूकासन; जानिए इसे करने का सही तरीका

पिंडली के दर्द से छुटकारा पाने के 5 कारगर तरीके जानें

jharkhand recipe: झारखंड का पारंपरिक पकवान ओकोपोको, जानिए कैसे बनता है यह व्यंजन

जब रास्ते बंद दिखें… समझ लो किस्मत नया दरवाज़ा खोल रही है

ताड़ासन शरीर को फौलादी और सुडौल बनाने वाला योगासन, इसके हैं 5 फायदे

सभी देखें

नवीनतम

Best gifts for dad: फादर्स डे पर अपने पिता को दें इन 5 में से कोई एक यादगार‍ गिफ्ट

अयोध्या के श्री रामलला मंदिर पर लोभ का साया

Yoga Day 2026: डिप्रेशन और माइग्रेन से राहत दिला सकते हैं ये 5 योगासन, जानिए सही तरीका

Fathers Day 2026: फादर्स डे 2026: हर पिता की कहानी देती है जीवन का बड़ा सबक

Essay on Father: फादर्स डे पर पिता को समर्पित सबसे बेहतरीन निबंध

अगला लेख