Hanuman Chalisa

जिम में व्यायाम करते हुए इन 5 गलतियों को करने से बचें

Webdunia
यदि आप खुद को फिट रखने के लिए जिम जाती हैं तो आपको जरूर पता होना चाहिए कि ऐसी कौन सी आदतें है, जो आपको जिम जाते हुए और वहां पर व्यायाम करते हुए नहीं करनी चाहिए। ये ऐसी गलतियां है जो आमतौर पर कई लोग करते हैं लेकिन बाद में उन्हें इन गलतियों का खामियाजा भुगतना पड़ता है।तो आइए, जानते हैं कि जिम में व्यायाम करते हुए आपको किन गलतियां को करने से बचना चाहिए-
 
1. मेकअप- जिम जाते वक्त अगर आप चेहरे पर मेकअप की मोटी परत लगाकर जाते हैं, तो यह आदत त्वचा के लिए खतरनाक हो सकती है। ऐसा करने से एक्सरसाइ के दौरान त्वचा से निकलने वाला सीबम और पसीना आपकी त्वचा के रोमछि‍द्रों से सही तरीके से बाहर नहीं आ पाता, जो बाद में मुहांसे या त्वचा संबंधी समस्याओं का कारण बन सकता है।
 
2. डि‍ओडरेंट- अगर जिम जाते वक्त आप एंटीपर्सपिरेंट रोल ऑन या डिओडरेंट का प्रयोग करते हैं, तो यह आपके रोमछिद्रों को बंद कर पसीने द्वारा अवांछि‍त तत्वों को बाहर करने में अवरोध पैदा कर सकता है।
 
3. बालों को बांधना- यदि आप एक्सरसाइज के दौरान बालों को बहुत कसकर बांधते हैं या फिर जूड़ा बनाते हैं तो यह आपको एक्सरसाइज करने में परेशानी तो पैदा करेगा ही, अधि‍क खिंचाव से बाल कमजोर भी होंगे।

 
 
4. बालों को खुला छोड़ना- एक्सरसाइज के दौरान बालों में पसीना आना आम बात है जो बैक्टीरिया पैदा कर सकते हैं। अगर आप बालों को खुला छोड़ रहे हैं तो कोशि‍श करें कि बाल चेहरे पर न आए। इससे आपकी त्वचा बैक्टीरिया के सीधे संपर्क में आने से बचेगी।
 
5. एक्सरसाइज के दौरान चेहरे को छूना या त्वचा पर हाथ रगड़ना आपकी त्वचा के लिए बेहद खतरनाक है। जिन हाथों से आप एक्सरसाइज मशीनों को छूते हैं उनमें काफी बैक्टीरिया होते हैं जो आपकी त्वचा पर मुहांसे, खुजली और अन्य समस्याएं पैदा कर सकते हैं।

ALSO READ: चेहरे की थकान मिटाना हो, तो नाजुक चेहरे को दें कोमल मसाज

सम्बंधित जानकारी

Show comments
सभी देखें

जरुर पढ़ें

Morning Routine: सुबह उठते ही सबसे पहले करें ये 1 काम, दिनभर रहेंगे ऊर्जा से भरपूर

10 Health benefits of Sattu: सत्तू के सेवन से सेहत को मिलेंगे ये 10 फायदे

डॉक्टर बोले: रोज 10 मिनट चलने से कम हो सकती हैं ये बीमारियां

गर्मियों में धूप में निकलने से पहले बैग में रखें ये चीजें, लू और सन टेन से होगा बचाव

सुबह खाली पेट पानी पीने से शरीर में होते हैं ये 5 बड़े बदलाव

सभी देखें

नवीनतम

world malaria day: विश्व मलेरिया जागरूकता दिवस 2026: कारण, लक्षण और बचाव के उपाय

Desi ghee in diet: वजन बढ़ाता नहीं घटाता है घी! बस खाने का तरीका सही होना चाहिए

सत्य साईं बाबा: चमत्कार, सेवा और विश्वभर में प्रेम का संदेश

Sathya Sai Baba: सत्यसाईं बाबा की पुण्यतिथि पर जानें 5 अनसुने तथ्य

‘ज्यां क्रिस्टोफ’ को याद करते हुए जो किताबें याद आईं, जो गुम गई और जो पढ़ी जानी है

अगला लेख