Hanuman Chalisa

लंबे बालों के लिए वरदान सिद्ध हो सकते हैं ये उपाय

Webdunia
- मोनिका पाण्डेय 
 
लंबे बालों का शौक तो सभी लड़कियों को होता है पर हर किसी के बाल लंबे और घने नहीं होते हैं। आज हम आपको अपने बालों को लंबे करने के लिए ऐसे ही कुछ उपाय बताएंगे जो आपके बालों को बिना किसी नुकसान पहुंचाए बालों को लंबे व घने बनाने में काफी मददगार सिद्ध होंगे। जो नेचुरल होने के साथ-साथ आपके बालों को पोषण भी देंगे जिससे आपके बाल कभी भी बेकार नहीं होंगे। ये रेमेडी महिला और पुरुष दोनों के लिए ही कारगर हैं। 
 
एलोवेरा और नारियल का तेल- 
 
एलोवेरा जितना ही शरीर के लिए फायदेमंद होता है उतना ही फायदेमंद आपके बालों के लिए भी होता है। इसके लिए आपको एलोवेरा की पट्टी को साइड से काटकर पीस लेना है फिर नारियल का तेल लेना है और उससे किसी भी बर्तन में डालकर गैस पर रखकर गुनगुना गर्म कर लें, फिर उस तेल में पिसा हुआ एलोवेरा डाल कर अच्छे से उबालें। 10-12 बार जब उबाल आ जाए तो गैस बंद कर दें और ठंडा हो जाने के बाद उसे एक कंटेनर में स्टोर कर लेंस हफ्ते में 2 बार इस तेल को अपने हेयर में लगाएं, महीने भर में आपको फायदा देखने को मिलेगा। 
 
अनियन ऑयल- 
 
वैसे तो मार्केट में आपको बहुत सारे ब्रांड के अनियन ऑइल मिल जाते हैं। बहुत सारे तो ऑयल ऐसे भी हैं जिसमे केमिकल मिला होता है और हम उसका प्रयोग कर लेते हैं जो हमारे बालों को बहुत नुकसान करते हैं। तो आप अपने घरों में अनियन ऑयल बना सकती हैं जो कि बहुत नेचुरल और आपके बालों की ग्रोथ के लिए बहुत फायदेमंद होता है।

इसके लिए आप अनियन को पहले ग्रेट कर लें या पीस लें फिर उससे नारियल तेल में डालकर उबाल लें। 10-12 उबाल आने के बाद उसे गैस से उतार लें। ठंडा हो जाने के बाद उसे कंटेनर में स्टोर कर लें। उससे अपने बालों में हफ्ते में 2 बार लगाएं। काफी अच्छे रिजल्ट मिलेंगे।  
 
कढ़ी पत्ते और कलौंजी से बना ऑयल- 
 
ये तेल बनाने के लिए ढेर सारा कढ़ी पत्ता लें और एक छोटे से बाउल में आधा बाउल कलोंजी लें फिर दोनों को एक साथ मिलकर इन्हे मिक्सी में पीस लें। इसके बाद एक पैन को गैस पर गर्म करने के लिए रखें और उसमें पिसे हुए मिश्रण को दाल दें।

इसके बाद इसमें आधा किलो नारियल का ऑयल डालकर अच्छे से 10-12 उबाल आने तक उबाल लें। अब गैस से उतार लें और ठंडा हो जाने के बाद उसे कंटेनर में स्टोर कर लें। अब इस तेल से आप अपने बालों में हफ्ते में 2 बार मसाज करें। कढ़ी पत्ते से बना यह तेल आपके बालों के लिए वरदान सिद्ध होगा।  

hair care
अस्वीकरण (Disclaimer) : चिकित्सा, स्वास्थ्य संबंधी नुस्खे, योग, धर्म, ज्योतिष आदि विषयों पर वेबदुनिया में प्रकाशित/प्रसारित वीडियो, आलेख एवं समाचार सिर्फ आपकी जानकारी के लिए हैं। इनसे संबंधित किसी भी प्रयोग से पहले विशेषज्ञ की सलाह जरूर लें।

ALSO READ: 5 hair oil जो आपकी बालों के ग्रोथ के लिए हैं काम के

ALSO READ: क्या होती है कपल थेरेपी और कब होती है इसकी ज़रूरत

सम्बंधित जानकारी

Show comments
सभी देखें

जरुर पढ़ें

Summer diet plan: गर्मी से बचने के लिए जानें आयुर्वेदिक पेय और डाइट प्लान

Nautapa 2026: रोहिणी नक्षत्र में सूर्य गोचर 2026: नौतपा के 9 दिनों में क्या करें और क्या न करें?

Nautapa health tips: नौतपा और स्वास्थ्य: बच्चों और बुजुर्गों के लिए विशेष सावधानियां

गर्मी में शरीर को रखें ठंडा, रोज करें ये 3 असरदार प्राणायाम; तुरंत मिलेगा सुकून

शरीर का एक महत्वपूर्ण अंग 'थाइमस', जिसके बारे में बहुत कम लोग जानते हैं, यह क्यों खास है हमारी सेहत के लिए

सभी देखें

नवीनतम

Nautapa Health Tips : नौतपा में सेहत का रखें खास ध्यान, अपनाएं ये आसान उपाय

विश्व पर्यावरण दिवस 2026: 'कमिटमेंट नहीं, अब एक्शन का समय', यही है धरती बचाने का सबसे बड़ा संदेश

31 मई 1893 भारत के आत्मगौरव और स्वामी विवेकानंद की ऐतिहासिक यात्रा

World No Tobacco Day: विश्व तंबाकू निषेध दिवस 2026: एक कदम तंबाकू से दूर, हजार कदम स्वास्थ्य की ओर

Ahilyabai Holkar Jayanti: रानी अहिल्याबाई की 301वीं जयंती, जानें इतिहास, प्रेरणादायी विचार और शुभकामनाएं

अगला लेख