Hanuman Chalisa

साफ बेदाग त्वचा के लिए मूंगफली से बना सकते हैं होममेड फेस स्क्रब

Webdunia
- ईशु शर्मा 
 
आज की इस भागदौड़ ज़िंदगी में हम अपनी त्वचा पर ध्यान नहीं दे पाते जिससे हमारी त्वचा रूखी और बेजान होने लगती है और साथ ही डेड स्किन (dead skin) की समस्या भी देखने को मिलती है। इन सभी समस्या के लिए हम अक्सर पार्लर में जा कर या बाजार में महंगे स्क्रब खरीद कर अपनी त्वचा को बेहतर बनाने की कोशिश करते हैं पर इनका असर और निखार ज़्यादा लंबे समय तक नहीं टिकता।
 
अगर आप भी अपनी त्वचा को बेहतर चाहते हैं तो आप मूंगफली के स्क्रब (peanut scrub) का इस्तेमाल कर सकते हैं। चलिए जानते हैं कि कैसे आप मूंगफली के स्क्रब को बना सकते हैं...... 
 
कैसे बनाए मूंगफली का स्क्रब- 
 
मूंगफली का स्क्रब बनाने के लिए आपको कुछ सामग्री की ज़रूरत होगी-  
- एक छोटी कटोरी मूंगफली 
- 2 चम्मच कॉफ़ी पाउडर 
- 2 चम्मच शहद 
- गुलाब जल 
 
मूंगफली को आप मिक्सर में पीस लें और उसके बाद इन सामग्री को मिलाएं। गुलाब जल का प्रयोग आप अपने अनुसार कर सकते हैं, अगर आपको गाढ़ा स्क्रब बनाना है तो गुलाब जल का कम प्रयोग करें। 
 
कैसे करें मूंगफली स्क्रब का इस्तेमाल-  
 
- स्क्रब करने पहले आप फेस वॉश (face wash) या किसी भी प्रकार के क्लीन्ज़र (cleanser) से मुंह धो लें। 
- त्वचा को डीप क्लीन (deep clean) करने के लिए आप भाप भी ले सकते हैं। 
- इसके बाद हलके गीले चेहरे पर मूंगफली के स्क्रब को लगाएं। 
- चेहरे पर स्क्रब से 5-10 मिनट के लिए सर्कुलर मोशन (circular motion) में मसाज करें। 
- इसके बाद आप अपना मुंह सादे पानी से धो लें।

ALSO READ: हल्दी रखेगी हेल्दी : इम्यून सिस्टम के साथ चमचमाती त्वचा देती है हल्दी, जानिए Health & beauty benefits of Turmeric

ALSO READ: क्या आप जानते हैं तिल के Health & Beauty Benefits

सम्बंधित जानकारी

Show comments
सभी देखें

जरुर पढ़ें

भरपूर लाभ के लिए रोज करें मंडूकासन; जानिए इसे करने का सही तरीका

पिंडली के दर्द से छुटकारा पाने के 5 कारगर तरीके जानें

jharkhand recipe: झारखंड का पारंपरिक पकवान ओकोपोको, जानिए कैसे बनता है यह व्यंजन

जब रास्ते बंद दिखें… समझ लो किस्मत नया दरवाज़ा खोल रही है

ताड़ासन शरीर को फौलादी और सुडौल बनाने वाला योगासन, इसके हैं 5 फायदे

सभी देखें

नवीनतम

अयोध्या के श्री रामलला मंदिर पर लोभ का साया

Yoga Day 2026: डिप्रेशन और माइग्रेन से राहत दिला सकते हैं ये 5 योगासन, जानिए सही तरीका

Fathers Day 2026: फादर्स डे 2026: हर पिता की कहानी देती है जीवन का बड़ा सबक

Essay on Father: फादर्स डे पर पिता को समर्पित सबसे बेहतरीन निबंध

Yoga Day Essay: योग अपनाएं, स्वस्थ जीवन पाएं: अंतरराष्ट्रीय योग दिवस विशेष निबंध

अगला लेख