Hanuman Chalisa

अंडे के फेसपैक : खूबसूरत चमकती त्वचा के लिए यह प्रयोग है चमत्कारी

Webdunia
अंडे के ब्यूटी प्रयोग आप जानते होंगे लेकिन यहां हम लाए हैं अंडे के असरकारी फेसपैक जो हर तरह की त्वचा के लिए उपयोगी हैं.... 

त्वचा 
1 अंडे का पीला भाग और खाल को फेंटकर मिश्रण अपने चेहरे और गर्दन पर लगाएं। चेहरा सूखने तक प्रतीक्षा करें और गुनगुने पानी से धो लें। यह उपाय त्वचा में सुधार लाने में मदद करेगा और आपकी त्वचा को कस देगा।
 
मुहांसे
1 अंडे का पीला भाग फेंटकर चेहरे पर लगाएं। सूखने तक रूककर गुनगुने पानी से धो लें। यह मास्क चेहरे के रोमों को नरीश कर मुंहासे को दूर करने में मदद करता है। 
 
आंखों का फूलना
आंखों के नीचे की त्वचा फूली लग रही हो तो वहां पर अंडे की सफेदी की एक पतली परत लगाएं और लगभग 10 मिनट के लिए छोड़ दें। बाद में ठंडे पानी के साथ धो लें।
 
अंडों के फेसपैक 
 
अंडे की सफेदी और ओटमील पैक (ऑयली त्वचा के लिए)
 
अंडे की सफेदी और ओटमील अच्छी तरह मिलाकर चेहरे पर लगाएं। ऑयली त्वचा के लिए यह सबसे आसान फेसपैक है। 
 
अंडे का पीला भाग और जैतुन तेल का फेसपैक (रूखी त्वचा के लिए) 
 
1 अंडे का पीला भाग, नींबू का रस और जैतून तेल का 1 बड़ा चम्मच साथ मिलाएं। मिश्रण चेहरे और गर्दन पर लगाएं। यह शुष्क त्वचा में सुधार लाने वाला बेहतरीन फेसपैक है।
 
अंडा-शहद-गुलाब जल फेसपैक (सुकोमल त्वचा के लिए)
 
1अंडे के साथ 1 चम्मच शहद, जैतून तेल की कुछ बूंदें और गुलाब जल के 2 बड़े चम्मच मिलाएं। इस मिश्रण को चेहरे पर लगाकर 20 मिनट छोड़ दें।  यह चिकनी और सुकोमल त्वचा पाने के लिए और धब्बे मिटाने में मदद करता है।
 
अंडा-दही फेसपैक (चमकती-दमकती त्वचा के लिए)
 
दही और अंडे के पीले मिश्रण में 1 बड़ा चम्मच शहद मिलाएं। चेहरे पर लगाकर पूरी तरह सूख जाने तक छोड़ दें। गर्म पानी से धो लें। यह पैक स्वाभाविक रूप से चमकती त्वचा प्राप्त करने में प्रभावी है।
 
अंडा-शहद फेसपैक (त्वचा का कालापन कम करने और उजला निखार लाने के लिए)
 
एक अंडे का सफेद हिस्सा और शहद का 1 बड़ा चम्मच अच्छी तरह से मिलाएं। चेहरे पर लगाकर 15-20 मिनट के लिए छोड़ दें और फिर गुनगुने पानी से धो लें। यह पैक त्वचा के कालेपन को कम करके रंग में निखार लाने में मदद करता है।

सम्बंधित जानकारी

Show comments
सभी देखें

जरुर पढ़ें

Summer diet plan: गर्मी से बचने के लिए जानें आयुर्वेदिक पेय और डाइट प्लान

Nautapa 2026: रोहिणी नक्षत्र में सूर्य गोचर 2026: नौतपा के 9 दिनों में क्या करें और क्या न करें?

Nautapa health tips: नौतपा और स्वास्थ्य: बच्चों और बुजुर्गों के लिए विशेष सावधानियां

गर्मी में शरीर को रखें ठंडा, रोज करें ये 3 असरदार प्राणायाम; तुरंत मिलेगा सुकून

शरीर का एक महत्वपूर्ण अंग 'थाइमस', जिसके बारे में बहुत कम लोग जानते हैं, यह क्यों खास है हमारी सेहत के लिए

सभी देखें

नवीनतम

विश्व पर्यावरण दिवस 2026: 'कमिटमेंट नहीं, अब एक्शन का समय', यही है धरती बचाने का सबसे बड़ा संदेश

31 मई 1893 भारत के आत्मगौरव और स्वामी विवेकानंद की ऐतिहासिक यात्रा

World No Tobacco Day: विश्व तंबाकू निषेध दिवस 2026: एक कदम तंबाकू से दूर, हजार कदम स्वास्थ्य की ओर

Ahilyabai Holkar Jayanti: रानी अहिल्याबाई की 301वीं जयंती, जानें इतिहास, प्रेरणादायी विचार और शुभकामनाएं

Ahilyabai Holkar जयंती: नारी शक्ति, न्याय और सेवा का प्रतीक महारानी अहिल्याबाई होलकर

अगला लेख