Hanuman Chalisa

Skin Care Tips : नाइट स्किन केयर रूटीन में इन बातों का जरूर रखें ख्याल, त्वचा में आएगा निखार

Webdunia
त्वचा को खूबसूरत बनाए रखने के लिए हम क्या कुछ जतन नहीं करते है। दिनभर हर तरह से त्वचा का ख्याल रखते है, लेकिन रात में अपनी स्किन केयर रूटीन को भूल जाते है। जिस वजह से चेहरे की त्वचा में कई तरह की परेशानी साफ नजर आने लगती है। अगर आप रात को सोने से पहले कुछ ब्यूटी टिप्स अपनाएं, तो चेहरे में निखार आ सकता है। अगर आप ग्लोइंग और हेल्दी स्किन चाहती हैं, तो रात को सोने से पहले आपको अपनी त्वचा की सही देखभाल करना चाहिए। आइए जानते हैं किन बातों का आपको ख्याल रखना चाहिए।
 
रात को सोने से पहले चेहरे को अच्छी तरह साफ करके ही सोने जाएं। रोजाना रात को सोने से पहले चेहरे को एक अच्छे फेस वॉश से धोएं। ऐसा करने से आपके त्वचा पर जमी गंदगी साफ हो जाएगी।
 
रात में सोने से पहले फेस मास्क का इस्तेमाल करना चाहिए। स्किन को हेल्दी बनाए रखने के लिए फेसमास्क बहुत सहायक होते हैं। आप घर पर भी फेसमास्क बना सकते है। रात में सोने से पहले आप एक चम्मच बेसन, थोड़ी सी हल्दी, कच्चा दूध इन्हें अच्छी तरह से मिक्स कर लें फिर इस पेस्ट को अपने चेहरे पर लगाकर 15 मिनट तक रखने के बाद धो लें।
 
रात को सोने से पहले आंखों के आसपास क्रीम लगाएं और आंखों में ड्राप भी डालें। आंखों के आसपास क्रीम लगाने से काले दागों और झुर्रियों को दूर किया जा सकता है। 
 
रात को सोने से पहले स्किन को मॉइस्चराइज करना न भूलें। नियमित अपने चेहरे को अच्छी तरह से साफ करने के बाद मॉइस्चराइज जरूर करें।  

सम्बंधित जानकारी

Show comments
सभी देखें

जरुर पढ़ें

किडनी की सफाई के लिए 3 घरेलू उपाय, डॉक्टर की सलाह से आजमाएं

Summer diet plan: गर्मी से बचने के लिए जानें आयुर्वेदिक पेय और डाइट प्लान

Nautapa and health: नौतपा में ऐसे रखें सेहत का ध्यान, जानें 10 सावधानियां

Nautapa 2026: नौतपा क्या है? जानें इसके कारण और लक्षण

cold water: ज्यादा ठंडा पानी पीना सही है या गलत? जानें सच

सभी देखें

नवीनतम

Rajaram Mohan Roy: आधुनिक भारत के जनक राजाराम मोहन राय की जयंती, जानें उनके विचार

लघुकथा: 'क्या आपने !'

नार्वे में पत्रकारिता या पब्लिसिटी स्टंट?

बंगाल में राजनीतिक हिंसा रोकना भाजपा सरकार की सबसे बड़ी चुनौती

Nautapa 2026: 25 मई से नौतपा: भीषण गर्मी के दिन, जानें महत्व, पर्यावरण और सेहत पर प्रभाव

अगला लेख