dharma sangrah

निर्भया के दोषियों को फांसी : वकील सीमा कुशवाहा को ताली, एपी सिंह को गाली #social

BBC Hindi
शुक्रवार, 20 मार्च 2020 (10:22 IST)
7 साल, 3 महीने और 4 दिन। 16 दिसंबर 2012 को दिल्ली में निर्भया के साथ गैंगरेप करने वाले चारों दोषियों को 20 मार्च, शुक्रवार को फांसी की सज़ा दी जा चुकी है। मुकेश सिंह, विनय शर्मा, अक्षय कुमार सिंह और पवन गुप्ता को दिल्ली की तिहाड़ जेल में सवेरे 5.30 बजे फांसी दी गई। 7 साल लंबी लड़ाई लड़ने वाले निर्भया के परिवार ने फांसी दिए जाने को न्याय की जीत बताया।
ALSO READ: Nirbhaya Case: एनसीडब्ल्यू की अध्यक्ष बोलीं, अब निर्भया की आत्मा को शांति मिलेगी
निर्भया की मां आशादेवी ने कहा कि आज फांसी होने के बाद मैंने अपनी बेटी की तस्वीर देखी और उससे कहा कि आख़िर तुम्हें इंसाफ़ मिल गया। मैं उसे बचा नहीं पाई, इसका दुख रहेगा लेकिन मुझे उस पर गर्व है। आज मां का मेरा धर्म पूरा हुआ। निर्भया के पिता बद्रीनाथ ने कहा कि देश में महिलाओं के लिए ऐसा क़ानून बनेजिससे लोगों को लंबा इंतज़ार न करना पड़े।
सोशल मीडिया पर प्रतिक्रियाएं
 
गैंगरेप के दोषियों को फांसी दिए जाने के बाद प्रतिक्रियाएं आम लोगों की तरफ़ से भी आ रही हैं। ट्विटर पर निर्भया से जुड़े कई ट्रेंड्स टॉप पर हैं। काफ़ी लोग निर्भया केस लड़ने वालीं वकील सीमा कुशवाहा की तारीफ़ कर रहे हैं, वहीं काफ़ी सारे लोग दोषियों का केस लड़ने वाले एपी सिंह के लिए आपत्तिजनक भाषा का इस्तेमाल करते हुए अपनी राय रख रहे हैं।
ALSO READ: निर्भया को मिला इंसाफ, तिहाड़ के बाहर जश्न, लोगों ने लगाए 'भारत माता की जय' के नारे
निर्भया की वकील सीमा ने फांसी दिए जाने के बाद कहा कि मैं निर्भया गैंगरेप मामले के बाद से ही विरोध प्रदर्शनों में शामिल थी। आज मैं ख़ुश हूं कि मैं उन्हें इंसाफ़ दिला सकी। आनंद दत्त ने ट्वीट किया कि एपी सिंह की बजाय निर्भया का केस लड़ने वालीं सीमा कुशवाहा को ट्रेंड करना चाहिए। वकील एपी सिंह ने अदालत में दोषियों की तरफ केस लड़ा था।
 
अज़हर मलिक ने लिखा कि आख़िरकार! न्यायपालिका में हमेशा यक़ीन रखिए। देर से न्याय मिला लेकिन मिला ज़रूर।
 
जेएसपी श्रीराम ने लिखा कि दोषियों को क़रीब 8 साल बाद सज़ा देना न्याय नहीं है। अगर हमारी न्यायपालिका 100 दिन में दोषियों को सज़ा दे पाती है, तब कोई ये अपराध नहीं करेगा। ये होगा असली न्याय। निर्भया केस में दोषियों के वकील एपी सिंह बड़े क्रिमिनल हैं।
ALSO READ: Nirbhaya Justice : स्वाति मालीवाल बोलीं- निर्भया के दोषियों की फांसी देश की जीत
तरुणा गौतम लिखती हैं कि सुबह उठते ही निर्भया के दोषियों को फांसी मिलने की बढ़िया ख़बर मिली। 7 साल लंबी लड़ाई निर्भया की मां और वकील दोनों ने लड़ी। हम भारतीय महिलाएं आप दोनों को सलाम करती हैं। हम कभी नहीं भूलेंगे और कभी नहीं हारेंगे।
 
श्वेता पांडे ने फ़ेसबुक पर लिखा कि 8 साल बाद एक मां की जीत हुई है, वहीं संचिता द्विवेदी का कहना है कि किसी की मौत खुशी का विषय नहीं हो सकती लेकिन न्याय की जीत पर खुश होना चाहिए। डॉ. एके जयंत ने लिखा कि निर्भया मामले में अपराधियों को फांसी मिली। लेकिन बलात्कार के कई मामलों में अपराधियों को सज़ा नहीं मिली है और वे खुले घूम रहे हैं। क्या महिलाएं ज़्यादा सुरक्षित महसूस करेंगी?
 
निर्भया के दोषियों को फांसी दिए जाने के बाद हमने बीबीसी हिन्दी के सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर कहासुनी की। इस कहासुनी में हमने लोगों से सवाल पूछा- क्या महिलाएं इस कदम से ज़्यादा सुरक्षित महसूस करेंगी? इस सवाल के जवाब में हमें शुरुआती प्रतिक्रियाओं में मिले-जुले जवाब मिले।
ALSO READ: Nirbhaya Justice : निर्भया को मिला इंसाफ, मां आशादेवी ने दिखाया विक्ट्री साइन,कही बड़ी बात
हरपाल कौर लिखती हैं कि निर्भया को न्याय मिल गया, मैं खुश हूं। लेकिन महिलाएं सुरक्षित महसूस करेंगी, ऐसा लगता नहीं। जिस देश में रेप करने वाले नेता और बाबा आज भी आज़ाद घूम रहे हैं, वहां इसकी संभावना कम है।
 
पवित्रा लिखती हैं कि देर से ही सही। निर्भया के दोषियों को फांसी तो हुई। इस वक़्त निर्भया की मां के दिल से पूछो- उसे कितनी ठंडक मिल रही होगी। नीलम गुप्ता ने लिखा कि ये बहुत ज़रूरी था। रीना कुमारी कहती हैं कि जैसी करनी, वैसी भरनी। स्मिता सिंह लिखती हैं कि ये बहुत बढ़िया हुआ। ये तो बहुत पहले हो जाना चाहिए था।

सम्बंधित जानकारी

Avadh Ojha : 30-40 करोड़ लोगों को निपटा दूंगा, भगवान मुझे कभी सत्ता में मत लाना, अब सत्ता की कुर्सी से क्यों डर रहे हैं अवध ओझा

रेल यात्रियों को क्या फायदा होगा, 7 हाई-डेंसिटी रेल नेटवर्क को फोर-लेन करने की मिली मंजूरी

1.43 लाख का iPhone 14 Pro ऑर्डर किया, बॉक्स में निकला नकली चीनी फोन, अब कंपनी देगी करीब ₹1.7 लाख

ब्रिटेन में क्यों फंसे हैं विजय माल्या? भगोड़े कारोबारी ने किया बड़ा दावा

मजिस्ट्रेट की इतनी हिम्मत..? छात्र को नोटिस भेजने पर भड़के CJI, ग्रेटर नोएडा प्रशासन को लगाई कड़ी फटकार

LIVE: फोल्डेबल iPhone Duo की इंट्री, एपल ने लॉन्च किया पहला फोल्डेबल फोन, आईफोन से बिलकुल अलग

iPhone 18 को लेकर बड़ा बदलाव, 2 स्टैंडर्ड iPhone के बीच होगा 18 महीने का गैप, Pro मॉडल में मिल सकते हैं ये धांसू फीचर्स

Samsung की उड़ी नींद, iPhone Duo के साथ iPhone 18 Pro और नए Apple Watch भी होंगे पेश, कीमत का हुआ खुलासा

Apple Event 2026 : iPhone 18 से Foldable iPhone Ultra तक, जानिए 'Surprise and Shine' इवेंट में क्या-क्या होगा

iQOO Z11x 5G : 7200mAh Battery वाला धांसू 5G फोन लॉन्च, 50MP कैमरा और 120Hz डिस्प्ले, कीमत जानकार हो जाएंगे हैरान

अगला लेख