अहमदाबाद में जब मुस्लिम महिला ने पुलि​स कर्मियों को बचाया

Webdunia
रविवार, 22 दिसंबर 2019 (12:43 IST)
भारत के नए नागरिकता क़ानून के ख़िलाफ़ अहमदाबाद शहर में जमा हुई भीड़ ने पुलिस पर पथराव किया था। विरोध के दौरान मौके पर तैनात पुलिस अपनी जान बचा कर भाग गए थे। हज़ारों लोगों की भीड़ अचानक बेक़ाबू हो गई थी और वहां मौजूद पुलिसकर्मियों पर पत्थर फेंकने लगे थे।
 
ऑनलाइन पर वायरल घटना के एक वीडियो में नजर आ रहा है कि लोग पुलिस पर पत्थर फेंक रहे हैं और पुलिस अपनी जान बचा कर भाग रहे हैं। वे बचने के लिए दुकानों और छोटे लॉरियों के पीछे छिप गए थे।
 
जब सैकड़ों लोग पुलिस पर पत्थर फेंक रहे थे उस समय कुछ लोग उन्हें बचाने की कोशिश कर रहे थे। वीडियो में नजर आ रहा है कि शाह-ए-आलम इलाक़े में कुछ लोग भीड़ से पुलिस को बचाने के लिए ढाल बन गए थे। इलाक़े में रहने वाली कुछ महिलाओं ने पुलिसकर्मियों को बचाया।
 
स्थानीय निवासी फ़रीन बानो ने बीबीसी गुजराती को बताया कि पुलिस पर पथराव किया जा रहा था। उन्होंने बताया, "कुछ पुलिसकर्मियों को पास की एक दुकान में छिपना पड़ा था। हमारे घर के पास खड़े कुछ लड़के उन पुलिसकर्मियों को अंदर ले आए।" उन्होंने बताया, "हमने उनके सिर पर बर्फ़ रगड़ कर उनका इलाज किया और उन्हें कुछ राहत मिली।"
 
फ़रीन बानो के मुताबिक, घायल एक महिला कांस्टेबल भी उनके घर आई। उन्होंने बताया कि कांस्टेबल बहुत डरी हुई थी। उनके सिर पर एक पत्थर लगी थी और वह रो रही थी। एक अन्य पुलिस अधिकारी के हाथ पर पत्थर लगा था और वह भी घबरा गया था। उन्होंने बताया, "हमने उन्हें शांत कराया।"
 
फ़रीन बानो ने बताया कि एक पुलिस अधिकारी के सिर में गंभीर चोट आई थी। उन्होंने बताया, "उनके सिर से खून बह रहा था। हमने कुछ रुई लगा दी और अपने रूमाल से उसे बांध दिया।"
 
उन्होंने बताया, "हमने अपने घर में दो पुलिसकर्मियों और एक महिला कांस्टेबल को रखा था और शेष तीन लोगों को मकान के पिछले वाले कमरे में भेज दिया था क्योंकि वे घबरा गए थे।" स्थिति शांत होने पर घायल लोग अपने-अपने घर चले गए।
 
फ़रीन बानो ने बताया कि इस बात से कोई फर्क़ नहीं पड़ता कि हमारे सामने कौन है। हमें मानवता की भावना से उनकी मदद करनी चाहिए।

सम्बंधित जानकारी

Show comments

जरूर पढ़ें

मोदी-शाह मुझे बम दें, पाकिस्तान में मचा दूंगा तबाही, कर्नाटक के वक्फ और अल्पसंख्यक मामलों के मंत्री ने मांगी इजाजत

पहलगाम आतंकी हमले का बड़ा बदला, ताबड़तोड़ एक्शन से घबराया पाकिस्तान, भारत का बड़ा वार

इमरान खान के साथ जेल में मेजर ने किया कुकर्म, सामने आया चौंकाने वाला सच

पहलगाम हमला आर्मी चीफ आसिम मुनीर की साजिश, पाकिस्तान के पूर्व मिलिट्री ऑफिसर के दावे से खलबली

भारत और पाकिस्तान के बीच गहराते संकट को चीन कैसे देख रहा है?

सभी देखें

मोबाइल मेनिया

Motorola Edge 60 Pro : 6000mAh बैटरी वाला तगड़ा 5G फोन, जानिए भारत में क्या है कीमत

50MP कैमरे और 5000 mAh बैटरी वाला सस्ता स्मार्टफोन, मचा देगा तूफान

Oppo K13 5G : 7000mAh बैटरी वाला सस्ता 5G फोन, फीचर्स मचा देंगे तहलका

Xiaomi के इस स्मार्टफोन में मिल रहा है धमाकेदार डिस्काउंट और बैंक ऑफर्स भी

Motorola Edge 60 Fusion : दमदार बैटरी और परफॉर्मेंस के साथ आया मोटोरोला का सस्ता स्मार्टफोन

अगला लेख
More