ramcharitmanas

Cricket World 2019 : धोनी हैं तो विश्व कप जीतना मुमकिन है

BBC Hindi
-विधांशु कुमार
 
वेस्टइंडीज के खिलाफ महेन्द्र सिंह धोनी ने 2 छक्के और 1 चौका लगाकर 56 रन बनाए जिसकी मदद से इंडिया ने 268/7 का सम्मानजनक स्कोर खड़ा किया। एक ऐसी पिच जिस पर बैटिंग आसान नहीं थी, ये पार स्कोर से कम स्कोर नहीं था और भारत को वेस्टइंडीज के खिलाफ 125 रनों की जीत मिली।
 
लेकिन मैच के बाद सोशल मीडिया और पारंपरिक मीडिया पर भी ये चर्चा होने लगी की धोनी की पारी बेहद धीमी थी और उन्हें तेज खेलना चाहिए था।
 
क्या ये धीमी पारी थी? : एक आंकड़ा देखते हैं जिससे हम अंदाजा लगा सकेंगे कि ये पारी कितनी धीमी या तेज थी। धोनी ने 91 की स्ट्राइक रेट से 56 रन बनाए। ये स्ट्राइक रेट सिर्फ पांड्या के 121 के स्ट्राइक रेट से कम थी। विराट कोहली ने 87 की स्ट्राइक रेट से रन बनाए। धोनी को हटाकर पूरी भारतीय टीम का स्ट्राइक रेट था 87। धोनी ने आखिरी ओवर में 2 छक्के लगाकर स्कोर को 268 तक पहुंचाया।
 
कोहली ने भी मैच के बाद कहा कि वे सोच रहे थे कि शायद 250 के आसपास का स्कोर होगा लेकिन जिस तरह धोनी ने स्ट्राइक अपने पास रखकर लास्ट ओवर में छक्के लगाए, उससे टीम का स्कोर 270 के करीब आ पाया।
कोहली ने की धोनी की तारीफ : विराट कोहली ने भी मैच के बाद धोनी की जमकर तारीफ की और उनकी आलोचना करने वालों को गलत ठहराया। कोहली मानते हैं कि धोनी 10 में से 8 बार अपनी बैटिंग से मैच फिनिश करते हैं, जो एक जबरदस्त रिकॉर्ड है।
 
कोहली ने कहा कि जब टीम को एक्स्ट्रा 15-20 रनों की जरूरत होती है तो धोनी लोवर ऑर्डर के साथ भी बखूबी ऐसा कर दिखाते हैं। कोहली ने कहा कि धोनी एक लीजेंड हैं और पिच पर कब और कैसे बैटिंग करनी है, वे खूब जानते हैं।
 
समय की मांग : इस विश्व कप में अगर भारतीय टीम में कोई कमजोरी है तो वो है मिडिल ऑर्डर की बैटिंग। नंबर 4 पर कौन खेले? इससे तो टीम इंडिया कम से कम 4 साल से जूझ रही है और जवाब अब तक नहीं मिला है।
 
फिलहाल विजय शंकर इस अत्यंत महत्वपूर्ण नंबर पर खेल रहे हैं। शंकर टीम के सबसे कम अनुभवी खिलाड़ी हैं, जो अहम बैटिंग रोल में हैं। वहीं केदार जाधव चोट के बाद वापसी कर रहे हैं और अगर उनकी बॉलिंग हटा दी जाए तो वे हर बार इस भारतीय टीम में शायद न खेल पाएं।
 
पारी की जरूरत के हिसाब से नंबर 4 से नंबर 7 के बीच कहीं पर हार्दिक पांड्या को मौका मिलता है, जो ताबड़तोड़ बैटिंग कर सकते हैं लेकिन टीम में वे सिर्फ एक बल्लेबाज की हैसियत से नहीं, बल्कि एक ऑलराउंडर के रोल में हैं।
 
ये एक ऐसा मिडिल ऑर्डर है जिसमें काफी दमखम तो है लेकिन अभी यहां खेल रहे सभी खिलाड़ियों ने खुद को पूरी तरह साबित नहीं किया है। ऐसे कम-अनुभव वाले मिडिल ऑर्डर में एमएस धोनी का किरदार कई गुना बढ़ जाता है। जब विराट कोहली आउट होते हैं तो जिस बल्लेबाज पर सबकी नजर जम जाती है, वो है महेंद्र सिंह धोनी।
 
वक्त की नजाकत के लिहाज से अपनी पारी को किस तरह ढालना है, ये शायद ही कोई धोनी से बेहतर जानता हो। धोनी लंबे समय तक क्रीज पर रहें और टीम को जीत की तरफ लेकर जाएं- यही उनसे उम्मीद है। अगर धोनी ने पिछली 2 पारियों में थोड़ा वक्त लिया है, तो वो भी टीम के लिए ही।
टीम में धोनी का रोल : लेकिन ये सिर्फ बैटिंग ही नहीं है जिसकी वजह से टीम में धोनी की इतनी जरूरत है। कितनी बार होता है, जब कोई कप्तान बांउड्री लाइन पर फील्डिंग करता है भारतीय टीम में लगभग हर मैच में, क्योंकि कप्तान कोहली को मालूम है कि विकेट के पीछे से धोनी लगातार गेंदबाजों से बात करते रहते हैं और फील्ड चेंज भी जरूरत पड़ने पर करते हैं।
 
टीम के स्पिनर्स युजवेंद्र चहल और कुलदीप यादव की सफलता में भी धोनी का सबसे बड़ा हाथ है। गेम को रीड करने में और बल्लेबाजों को पढ़ने में धोनी का कोई सानी नहीं है। वे समझ जाते हैं कि बल्लेबाज क्या करना चाह रहा है और उसी हिसाब से गेंदबाजों को बॉल डालने की सलाह देते हैं जिसका सीधा फायदा उन्हें मिलता है।

सम्बंधित जानकारी

Show comments

जरूर पढ़ें

PM मोदी की लोकप्रियता से परेशान हैं राहुल, Gen-Z है भाजपा के साथ, जानिए किसने किया यह दावा?

CJP संस्थापक अभिजीत दिपके के पिता ने बेटे की विदेश में पढ़ाई का खर्च कैसे उठाया? RTI कार्यकर्ता ने जांच की मांग की

US-Iran War : ईरान पर हमले से पीछे हटे ट्रंप तो तेहरान ने कसा तंज, रुबियो बोले- अब चुकानी होगी ‘बहुत बड़ी कीमत’; इराक में ड्रोन अटैक से आग

ट्रंप कर रहे ईरान में भीषण हमले की तैयारी, अपने नागरिकों को दी यह सलाह, धमकी पर क्‍या बोला तेहरान?

भगवा पहन 'चोरी' का ड्रामा पड़ा भारी! राहुल गांधी, पप्पू यादव और अवधेश पर बनारस में FIR दर्ज

सभी देखें

मोबाइल मेनिया

iPhone 18 Pro Max vs Pixel 11 Pro XL: अगस्त में Google और सितंबर में Apple की टक्कर, जानें कौन होगा सबसे दमदार?

iPhone 18 Pro और iPhone 18 Pro Max सितंबर में हो सकते हैं लॉन्च, बड़ी बैटरी, 2nm चिप और DSLR जैसे कैमरे की चर्चा

Samsung Galaxy Z Fold8, Fold8 Ultra और Flip8 लॉन्च: दमदार AI फीचर्स, नया डिजाइन और शानदार कैमरा के साथ आए नए फोल्डेबल स्मार्टफोन

Samsung Galaxy Unpacked 2026: 22 जुलाई को लॉन्च होंगे नए फोल्डेबल फोन और स्मार्टवॉच, Galaxy Z Fold8 सीरीज पर सबकी नजर

क्या सस्ता है Motorola Edge 70 Max, 5000 रुपए की छूट, 7100mAh बैटरी, Snapdragon 8 Gen 5 और AI फीचर्स के साथ भारत में लॉन्च

अगला लेख