dharma sangrah

रोज़मर्रा के यौन शोषण को बेनक़ाब कर रही ये फोटो पत्रकार

Webdunia
गुरुवार, 31 अगस्त 2017 (14:32 IST)
पब्लिक ट्रांसपोर्ट में महिलाओं को अकसर छेड़छाड़ और यौन शोषण का शिकार होना पड़ता है। कुछ मर्द अक्सर उनके साथ ग़लत व्यवहार करते हैं। उन्हें घूरते हैं, उन्हें छूने की कोशिश करते हैं। महिलाएं कभी आहत होती हैं, कभी जवाब देती हैं और कभी चुप रह जाती हैं। लेकिन ऐसे अपराधियों के ख़िलाफ़ हल्ला बोला है लंदन की एक महिला फ़ोटो पत्रकार ने।
 
एलिजा हैच लंदन की सड़कों पर महिलाओं से मिलकर उनके अनुभव पूछती हैं। फिर उनकी तस्वीर के साथ उनकी कहानी को अपने इंस्टाग्राम और वेबसाइट 'चीयर अप लव डॉट कॉम' पर प्रकाशित कर रही हैं। 'चीयर अप लव' उनकी फोटो पत्रकारिता का मंच है, जिसमें वह महिलाओं के साथ होने वाले यौन शोषण के अनुभवों को शामिल कर रही हैं।
 
'रोज होते हैं ऐसे अनुभव'
एलिजा बताती हैं, "महिलाओं के साथ पब्लिक ट्रांसपोर्ट में होने वाले यौन शोषण पर फ़ोटो प्रोजेक्ट बनाने का आइडिया तब आया जब मैं अपने कुछ दोस्तों से बातें कर रही थी।" "मेरे दोस्तों ने बताया कि वे लोग रोज ऐसे अनुभवों से गुजरती हैं।"
 
एलिजा आगे बताती हैं कि उन्होंने अपने पुरुष मित्रों से भी इस मुद्दे पर बात की। वह कहती हैं, "मेरे पुरुष मित्र इस बात कर काफी हैरान हुए। वो हमारे अनुभवों को ख़ारिज कर रहे थे।" फ़ोटो प्रोजेक्ट के दौरान एलिजा ने पाया कि लगभग हर महिला किसी न किसी तरह से यौन शोषण की शिकार हुई हैं।
 
वह कहती हैं, "हर स्टोरी में मैंने यह पाया कि कैसे मर्द खुलेआम अपनी कुंठा को जाहिर करते हैं। ट्रेन और बस में एक महिला को मर्द सीधे तौर पर घूरते हैं।" "मैं यह जानकर हैरान हुई कि कम उम्र की लड़कियों को भी इस तरह के अनुभव झेलने पड़ते हैं।"
 
एलिजा ने जब यौन शोषण की पीड़िताओं के अनुभव इंस्टाग्राम पर शेयर करना शुरू किए तो कई लड़कियां, जो उन्हें नहीं जानती थी, उनसे जुड़ने लगीं। वह कहती हैं, "अनजान लड़कियां मेरे प्रोजेक्ट से जुड़ने लगी। वे चाहती थीं कि मैं उनकी तस्वीरें खींचूं। मैं उनसे मिली, बातें कीं और उनकी कहानियों को शेयर किया। वो सब अब हमारे विरोध प्रदर्शन की हिस्सेदार हैं।"
 
एलिजा समाज के इस रवैये को बदलना चाहती हैं। वह कहती हैं, "मैं यौन शोषण के प्रति लोगों के रवैये को बदलना चाहती हूं। मैं चाहती हूं कि लोगों को समझ आए कि उनका इस तरह का व्यवहार हमें स्वीकार नहीं है।" एलिजा चाहती हैं कि लोग अब यौन शोषण के ख़िलाफ़ खुलकर बोलना शुरू करें।

सम्बंधित जानकारी

Kanpur : SBI लॉकर में रखे थे 50 लाख के गहने, 23 साल बाद खुला तो सब गायब

Gen Z के बाद Gen Alpha का आंदोलन, Hamirpur में सड़क की मांग को लेकर कलेक्ट्रेट को घेरा

अचानक लापता हुआ इंदौर का इंजीनियर, लैपटॉप में मौत से जुड़े AI वीडियो, गायब होने से पहले हुई थी मंगेतर से बात

क्या बिना संसद में परिसीमन बिल पास हुए बदल जाएंगी लोकसभा की सीटें? जानिए संविधान का वो नियम जो कोई नहीं बताता

इंदौर की TCS अधिकारी से रेप और ब्लैकमेलिंग, महेंद्र था और बाद में निकला शाहरुख

Apple Foldable iPhone : इस साल आ सकता है Apple का पहला फोल्डेबल iPhone, 12GB RAM और 5800mAh बैटरी समेत मिल सकते हैं ये फीचर्स

Redmi का बड़ा धमाका, लांच किया सस्ता स्मार्टफोन, 8,000mAh बैटरी और 50MP कैमरा

क्या सच में 'अलविदा' कह रहा है OnePlus? आपके फोन के अपडेट्स और वारंटी पर आया बड़ा अपडेट

iPhone 16 पर बड़ी डील, 67,900 रुपए वाला फोन 40,612 रुपए में खरीदने का मौका, ऐसे मिलेगा डिस्काउंट

iPhone 18 Pro Max vs Pixel 11 Pro XL: अगस्त में Google और सितंबर में Apple की टक्कर, जानें कौन होगा सबसे दमदार?

अगला लेख