सिर पर कलश रख यात्रा में शामिल हुईं स्मृति ईरानी
'मेरी झोपड़ी में राम आएंगे, मेरे भाग जाग जाएंगे'
Publish Date: Mon, 22 Jan 2024 (12:04 IST)
Updated Date: Mon, 22 Jan 2024 (12:18 IST)
Smriti Irani's Kalash Yatra: पूरा देश भगवा रंग में रंगकर राममय हो चुका है। अयोध्या (Ayodhya) में कुछ देर बाद रामलला का प्राण-प्रतिष्ठा धार्मिक अनुष्ठान होने जा रहा है। ऐसे सुन्दर वातावरण में चारों तरफ एक ही गूंज सुनाई दे रही है कि 'मेरी झोपड़ी में राम आएंगे, मेरे भाग जाग जाएंगे' इस शुभ घड़ी में स्मृति ईरानी भी कलश यात्रा में शामिल हुईं।
स्मृति ईरानी कलश यात्रा में शामिल हुईं : इसी शुभ घड़ी की साक्षी बनने के लिए भाजपा के मंत्री और नेता भी खूब राम धुन गुनगुना रहे हैं। ऐसे में अमेठी जिले में पहुंचीं केंद्रीय मंत्री स्मृति ईरानी गौरीगंज कस्बे की कलश यात्रा में शामिल हुईं। इस शुभ घड़ी में उन्होंने सिर पर कलश रखकर यात्रा में महिलाओं का उत्साह बढ़ाया।
लाइव प्रसारण बड़ी स्क्रीन पर : कलश यात्रा के दौरान बड़ी संख्या में महिला-पुरुष शामिल हैं। हाथों में राम नाम की पताका लहराते हुए यह यात्रा आगे बढ़ रही है, जो कुछ देर में सांसद आवास पर श्रीराम प्राण-प्रतिष्ठा कार्यक्रम का लाइव प्रसारण बड़ी स्क्रीन पर देखेगी।
Edited by: Ravindra Gupta