Publish Date: Monday, 22 January 2024 (11:12 IST)
Updated Date: Monday, 22 January 2024 (13:06 IST)
Ram mandir ayodhya: 22 जनवरी 2023 सोमवार को 84 सेकंड के अभिजीत संजीवनी मुहूर्त में रामलला की मूर्ति की प्राण प्रतिष्ठा हो रही है। 500 वर्षों के संघर्ष के बाद अयोध्या में राम मंदिर बनकर तैयार है और अब राम आ गए हैं। आओ जानते है मंदिर और मूर्ति की 10 खास बातें।
1. मूर्ति का रंग श्यामल है यानी न श्वेत और न काला। जैसा शालिग्राम का होता है। मूर्ति हजारों वर्षों तक सुरक्षित रहेगी।
2. मूर्ति एक ही पत्थर की बनी है इसमें किसी भी प्रकार का जोड़ नहीं है।
3. मूर्ति के आसपास विष्णु जी के सभी 10 अवतारों को भी उकेरा गया है।
4. मूर्ति के चरणों में हनुमान और गरुड़ जी को बनाया गया है।
5. मुकुट के किनारे पर सूर्यदेव, शंख, स्वास्तिक, चक्र और गदा है।
6. मूर्ति के मस्तक पर सूर्य और वैष्णव तिलक है।
7. मूर्ति खड़े रूप में बनाई गई है ताकि दूर खड़े लोग भी दर्शन कर सके।
8. प्रभु की यह मूर्ति जलरोधी है यानी इसको जल से कोई नुकसान नहीं होगा। रोली और चंदन लगाने से भी मूर्ति को नुकसान नहीं होगा।
9. रामलला की मूर्ति किसी 5 वर्षीय बालक की मनमोहक छवि लिए हुए है। बाएं हाथ में धनुष और दाएं हाथ आशीर्वाद की मुद्रा में है।
10. रिपोर्ट के अनुसार 4.24 फी ऊंची, 3 फीट चौड़ी और 200 किलो वजनी है यह मूर्ति। यह मूर्ति कर्नाटक के मूर्तिकार अरुण योगीराज द्वारा बनाई गई है।