राम मंदिर भूमिपूजन, अयोध्या में 3 घंटे रहेंगे PM नरेन्द्र मोदी

Webdunia
मंगलवार, 4 अगस्त 2020 (15:17 IST)
लखनऊ। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी राम मंदिर के भूमिपूजन और शिलान्यास कार्यक्रम में भाग लेने सुबह साढ़े 11 बजे राम की नगरी अयोध्या पहुंचेंगे।
 
आधिकारिक सूत्रों ने मंगलवार को बताया कि करीब तीन घंटे के अयोध्या प्रवास के दौरान मोदी हनुमानगढ़ी जाएंगे। इसके बाद वे राम जन्मभूमि पर विराजमान रामलला का दर्शन करेंगे। काशी के प्रकांड पुरोहित वैदिक मंत्रोच्चार के बीच प्रधानमंत्री से भूमिपूजन और शिलान्यास कराएंगे। 
 
उन्होने बताया कि मोदी सुबह 9:35 बजे दिल्ली से विशेष विमान से लखनऊ के लिए रवाना होंगे, जहां 10:35 बजे उनका विमान चौधरी चरण सिंह हवाई अड्डे पर उतरेगा। पांच मिनट के बाद वह हेलीकॉप्टर से अयोध्या के लिए प्रस्थान कर जाएंगे। अयोध्या के साकेत डिग्री कालेज मैदान पर प्रधानमंत्री का हेलीकॉप्टर 11:30 बजे लैंड करेगा।
 
सूत्रों ने बताया कि साकेत डिग्री कॉलेज से प्रधानमंत्री का काफिला 10 मिनट में हनुमानगढ़ी पहुंच जाएगा, जहां 11:40 बजे मोदी रामभक्त हनुमान का दर्शन-पूजन कर उनसे भूमि पूजन की अनुमति मांगेंगे। 10 मिनट प्रसिद्ध हनुमान गढ़ी में बिताने के बाद वह करीब 12 बजे राम जन्मभूमि परिसर पहुंच जाएंगे, जहां वह विधिवत रामलला का दर्शन-पूजन करेंगे।
 
भूमिपूजन कार्यक्रम से पहले मोदी 12.15 बजे रामलला परिसर में पारिजात का पौधा रोपेंगे। इसके बाद 12.30 बजे भूमिपूजन कार्यक्रम का शुभारंभ हो जाएगा। काशी में ज्योतिर्लिंग बाबा विश्वनाथ को अर्पित करने के बाद शिलान्यास के लिए विशेष रूप से लाए गए चांदी का कछुआ, रामनाम अंकित चांदी के पांच बेलपत्र, सवा पाव चंदन और पंचरत्न मंदिर की नींव में डाले जाएंगे।
 
अपरान्ह 12.40 बजे राम मंदिर की आधारशिला की स्थापना की जाएगी। करीब सवा घंटे के इस कार्यक्रम को सम्पन्न कराने के बाद मोदी दोपहर 2 बजकर पांच मिनट पर साकेत डिग्री कॉलेज के हेलीपैड के लिए प्रस्थान करेंगे, जहां से दो बजकर 20 मिनट पर उनका हेलीकाप्टर लखनऊ के लिए उड़ जाएगा। (वार्ता)
Show comments
सभी देखें

श्रीराम कथा

भगवान राम का जन्म लाखों वर्ष पहले हुआ था या 5114 ईसा पूर्व? जानिए रहस्य

भगवान राम के संबंध में 12 रोचक तथ्‍य, आप भी जानिए इस रहस्य को...

उत्तर रामायण : लव और कुश का जीवन परिचय

दिवाली पर जब श्रीराम अयोध्या आए तो हुआ इस तरह स्वागत

राम के वंशज आज भी हैं, जानिए कौन हैं और रहते हैं कहां

भगवान राम की सेना में कौन क्या था, आप भी जानकर हैरान रह जाएंगे

महर्षि वाल्मीकि की रामायण और गोस्वामी तुलसीदास की रामचरितमानस के उत्तर कांड में फर्क क्यूं?

रामायण काल की 5 खास बातें, जानकर चौंक जाएंगे

वन में प्रभु श्रीराम ने किए थे ये 7 कार्य

कैसे हुई थी प्रभु श्रीराम की मृत्यु

भगवान श्री राम ने भी उड़ाई थी पतंग, रामचरित मानस के बालकांड में है उल्लेख

रामचरित मानस की ये 10 चौपाई आपके जीवन को बदल देगी, होगा चमत्कार

एकश्लोकी रामायण : मात्र एक श्लोक में संपूर्ण रामायण, राम कथा

रामायण का जटायु पक्षी गिद्ध, गरुड़ या कुछ और

भगवान श्री राम अयोध्या आगमन के पहले कहां रुके थे?

सभी देखें

अन्य समाचार

CJI को लेकर ऐसा क्या बोल गए SP सांसद रामगोपाल यादव कि मच गया बवाल, फिर देनी पड़ी सफाई

Wayanad Election : प्रियंका गांधी 23 अक्टूबर को दाखिल करेंगी नामांकन, भाई राहुल के साथ करेंगी रोडशो

बड़ी खबर, देपसांग और डेमचोक से पीछे हटेंगी भारत-चीन की सेनाएं

UP: सीएम आदित्यनाथ ने पुलिस स्मृति दिवस पर की पुलिसकर्मियों के लिए कई घोषणाएं

हरियाणा विधानसभा चुनाव नतीजों को लेकर क्या बोले पीएम मोदी

अगला लेख
More