Publish Date: Tue, 04 Aug 2020 (13:37 IST)
Updated Date: Tue, 04 Aug 2020 (13:45 IST)
भोपाल। एक तरफ मध्यप्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री दिग्विजय सिंह अयोध्या में राम मंदिर के लिए होने जा रहे भूमि पूजन मुहूर्त को लेकर लगातार केन्द्र सरकार और आयोजकों पर निशाना साध रहे हैं, वहीं मध्यप्रदेश कांग्रेस 11 चांदी की ईंटें अयोध्या भेजने जा रही है।
जानकारी के मुताबिक मध्यप्रदेश कांग्रेस कमेटी की ओर से पूर्व मुख्यमंत्री और पार्टी अध्यक्ष क्मलनाथ ने 11 चांदी की ईंटें अयोध्या भेजने का निर्णय लिया है। इससे पूर्व कमलनाथ के निवास पर हनुमान चालीसा का पाठ भी किया गया।
दूसरी ओर, इंदौर शहर के पूर्व युवा कांग्रेस अध्यक्ष एवं मप्र राजीव विकास केंन्द्र के प्रदेश अध्यक्ष देवेन्द्र सिंह यादव ने बताया है कि पूर्व मुख्यमंत्री एवं मप्र कांग्रेस के अध्यक्ष कमलनाथ के निर्देश पर अयोध्या में राम मंदिर शिलान्यास के पूर्व को इंदौर छत्रीबाग हनुमान मंदिर पर राम, सीता,लक्ष्मण के मंदिर पर पूजा- अर्चना की गई और हनुमान चालीसा का पाठ किया गया।
यादव ने कहा कि कमलनाथ जी के कार्यकाल में कांग्रेस की 15 महीने की सरकार में महाकाल, राम वनगमन पथ, गौशालाएं,सीता माता मंदिर बनाने के प्रयास किए गए, जबकि भाजपा की 15 साल की पिछली सरकार में ऐसी कोई कोशिश नहीं की गई।
webdunia
Publish Date: Tue, 04 Aug 2020 (13:37 IST)
Updated Date: Tue, 04 Aug 2020 (13:45 IST)