Publish Date: Fri, 01 Jun 2018 (22:23 IST)
Updated Date: Fri, 01 Jun 2018 (22:54 IST)
कोलकाता। वोल्वो कार इंडिया का कहना है कि वह हाइब्रीड कारें 2019 में ही बनानी शुरू करेगी। कंपनी ने यहां अपना नया शोरूम शुक्रवार को खोला। कंपनी का पहला शोरूम कुछ साल पहले बंद कर दिया गया था। वोल्वो कार इंडिया के प्रबंध निदेशक चार्ल्स फ्रंप ने कहा कि 2019 में हमारी सारी नई कारें पूरी तरह से आईसीई (पेट्रोल व डीजल) पर आधारित नहीं होंगी बल्कि उसमें (प्लग इन) हाइब्रीड मॉडल भी होंगे, जो भविष्य है।
जीएसटी की ऊंची दर के कारण भारत में प्लग-इन वाहनों के भविष्य संबंधी एक सवाल पर फ्रंप ने कहा कि देश में हाइब्रीड मॉडल बड़ी बाजी है। हम समर्थनकारी नीति के लिए सरकार के साथ मिलकर काम कर रहे हैं, क्योंकि इन वाहनों से पर्यावरण संरक्षण होगा। भारत में इलेक्ट्रिक वाहनों की पेशकश के बारे में उन्होंने कहा कि यह तो इनकी वैश्विक पहल के बाद ही होगा। कैलेंडर वर्ष 2017 में कंपनी ने 28% बढ़ोतरी के साथ 2029 वाहन बेचे। (भाषा)