Hanuman Chalisa

104 किमी का माइलेज देगी यह सस्ती बाइक

Webdunia
गुरुवार, 12 अक्टूबर 2017 (15:20 IST)
नई दिल्ली। बजाज ऑटो ने किफायती बाइक पेश की है। कंपनी का दावा है कि उसकी नई बाइक Platina ComforTec 104 किमी प्रति लीटर का माइलेज देगी। हालांकि बजाज की यह बाइक प्लेटिना का ही अपडेटेड वर्जन है। कपनी ने इसे प्लेटिना का नया अवतार बताया है। इस बाइक में 102CC का DTS-i इंजन दिया गया है। बजाज ने दावा किया है कि इस बाइक के लुक को पहले से ज्यादा बेहतर लुक दिया गया है। 
 
 
Platina ComforTec में एलईडी डेलाइट रनिंग लाइट्स यानी DRLs दी गई है। कंपनी का दावा है कि यह देश की पहली ऐसी 100सीसी बाइक है जिसमें DRLs लाइट दी गई है। बाइक के लुक को भी पहले से बेहतर किया गया है। बाइक को BS4 मानकों के हिसाब से तैयार किया गया है। इसमें कुछ बदलावों के साथ बजाज का 102cc DTS-i इंजन दिया है। 
 
इंजन में पहले के मुकाबले कई बदलाव किए गए हैं। इस अपडेट से इंजन की परफॉर्मेंस भी पहले से अच्छी हुई है। यह इंजन 7,500 RPM पर 8.2 PS की ताकत देता है, वहीं यह इंजन 5,000 RPM पर 8.6Nm का टॉर्क पैदा करता है। देशभर में बजाज की प्लेटिना का यह नया अवतार त्योहारी सीजन को देखते हुए पेश किया गया है। 
 
कंपनी अधिकारियों के मुताबिक देश में हर डीलर के यहां यह बाइक उपलब्ध होगी। नई दिल्ली में इसकी एक्स शोरूम कीमत 46,656 रुपए है। पॉप्युलर कम्यूटर मोटरसाइकल प्लेटिना के इस नए रूप में एलईडी डेटाइम रनिंग लाइट हेडलैंप के ऊपर दी गई है। इस मॉडल में री-डिजाइन्ड इंस्ट्रूमेंट क्लस्टर है। बजाज की Platina ComforTec में ऐनालॉग स्पीडोमीटर, ओडोमीटर, फ्यूल गॉज दिए गए हैं। प्लेटिना का यह नया रूप देखने में पहले के मुकाबले अधिक स्टाइलस लगता है।

सम्बंधित जानकारी

Show comments
सभी देखें

जरूर पढ़ें

Okaya Faast F3 : सस्ता इलेक्ट्रिक स्कूटर, 125 KM की रेंज, चोरी के डर को दूर करेगा खास फीचर

Swift को Maruti Suzuki ने किया और भी सुरक्षित, दे दिया यह महंगी कार वाला standard feature

गोबर से दौड़ेंगी मारुति की कारें? कितना सस्ता होगा चलाना? कितनी रहेगी सेफ? ऑटोमोबाइल एक्सपर्ट्‍स के जवाब

Maruti Suzuki, Hyundai, Tata बाजार में लाएगी Electric Midsize SUVs, फीचर्स में होगा दम, कीमत भी होगी कम

सभी देखें

नवीनतम

Hero HF Deluxe अब सिर्फ 59,999 रुपए में, 7,635 रुपए सस्ती हुई बाइक, जानिए किन राज्यों में मिलेगा ऑफर और खरीदने से पहले जरूरी बातें

Maruti Suzuki की कारें महंगी, देने होंगे 30,000 रुपए से ज्यादा, जानिए क्यों बढ़ रही हैं कीमतें, किन मॉडल्स पर पड़ेगा असर

Top 10 Scooters : TVS iQube, Bajaj Chetak और Ather Rizta की रिकॉर्ड बढ़त, Honda Activa का दबदबा कायम

Electric Scooter कैसे शहरी सफर को बना रहे हैं आसान, कौनसे फीचर्स लोगों को लुभा रहे हैं

अगला लेख