ramcharitmanas

ऑटो एक्सपो 9 फरवरी से

Webdunia
सोमवार, 25 सितम्बर 2017 (22:43 IST)
नई दिल्ली। भविष्य में आने वाले नए वाहनों और आगे की अवधारणा को प्रदर्शित करने वाला ऑटो मोबाइल क्षेत्र का महाकुंभ 'ऑटो एक्सपो 2018" ग्रेटर नोएडा के इंडिया एक्सपो मार्ट में अगले वर्ष 9 से 14 फरवरी तक आयोजित किया जाएगा। 
 
भारतीय ऑटोमोबाइल निर्माता संस्था (सियाम) ने ऑटो एक्सपो की जानकारी देते हुए बताया कि हर बार की तरह इस बार का मेला भी दो भागों में विभाजित होगा। ऑटो एक्सपो के साथ ऑटो उपकरण की प्रदर्शनी 8 से 11 फरवरी तक प्रगति मैदान में आयोजित की जाएगी। सियाम के अलावा भारतीय उद्योग परिसंघ (सीआईआई) और ऑटोमोटिव उपकरण निर्माता संघ भी इसके आयोजन में शामिल होंगे। 
 
ऑटो एक्सपो ग्रेटर नोएडा के एक्सपो मार्ट में 1 लाख 85 हजार वर्गमीटर जगह पर आयोजित होगा। मेले के लिए कुल 1,485 प्रदर्शनी हॉल स्थापित किए जायेंगे। छ: दिन के मेले में देश-विदेश की दिग्गज कंपनियां भविष्य में उतारे जाने वाले अपने नये वाहनों और अवधारणा मॉडल भी पेश करेगी। वर्ष 2016 में 65 ऑटो कंपनियों ने इसमें शिरकत की थी और 108 वाहन प्रदर्शित किए थे। इस बार स्कोडा इंडिया, फोर्ड इंडिया, फोक्सवैगन, ऑडी इंडिया और निसान इंडिया आदि हिस्सा नहीं लेगीं।

सम्बंधित जानकारी

Show comments
सभी देखें

जरूर पढ़ें

Okaya Faast F3 : सस्ता इलेक्ट्रिक स्कूटर, 125 KM की रेंज, चोरी के डर को दूर करेगा खास फीचर

Swift को Maruti Suzuki ने किया और भी सुरक्षित, दे दिया यह महंगी कार वाला standard feature

गोबर से दौड़ेंगी मारुति की कारें? कितना सस्ता होगा चलाना? कितनी रहेगी सेफ? ऑटोमोबाइल एक्सपर्ट्‍स के जवाब

Maruti Suzuki, Hyundai, Tata बाजार में लाएगी Electric Midsize SUVs, फीचर्स में होगा दम, कीमत भी होगी कम

सभी देखें

नवीनतम

Electric Scooter : Simple Wave का Review, दमदार परफॉर्मेंस के साथ 243 KM तक रेंज, खूबियां और कीमत भी जानना जरूरी

Kia Sorento में पहली बार Real-Time Generative AI और भी धांसू फीचर्स, जानिए कीमत

Kia Sorento : भारत में लॉन्च हुई नई प्रीमियम SUV, कीमत ₹27.99 लाख से शुरू; हाइब्रिड और डीजल इंजन के साथ मिलेगी AWD की सुविधा

2.50 लाख रुपए में आएगी Royal Enfield की नई Adventure Bike! Himalayan 440 में मिलेंगे 443cc इंजन और 21-इंच व्हील

अगला लेख