Hanuman Chalisa

27 सितंबर से मोबाइल कांग्रेस दिल्ली में

Webdunia
सोमवार, 25 सितम्बर 2017 (22:37 IST)
नई दिल्ली। भारतीय मोबाइल उद्योग में हो रही गतिविधियों और नवाचार से वैश्विक समुदाय को अवगत कराने तथा इस क्षेत्र की कंपनियों को एक मंच प्रदान करने के उद्देश्य तीन दिवसीय इंडिया मोबाइल कांग्रेस 27 सितंबर से राजधानी में शुरू होगी जिसमें दुनिया भर की 300 से अधिक कंपनियां प्रदर्शनी लगाएंगी।
  
दूरसंचार कंपनियों के शीर्ष संगठन सीओएआई द्वारा इलेक्ट्रानिक्स एवं सूचना प्रौद्योगिकी विभाग और दूरसंचार विभाग के साथ ही कौशल विकास एवं उद्यमशीलता विभाग के सहयोग से आयोजित इस तीन दिवसीय कांग्रेस के शुभारंभ के मौके पर संचार मंत्री मनोज सिन्हा और इलेक्ट्रानिक्स एवं सूचना प्रौद्योगिकी मंत्री रविशंकर प्रसाद मौजूद रहेंगे।
 
सीओएआई के महानिदेशक राजन एस मैथ्यूज ने आज यहां संवाददाताओं को यह जानकारी देते हुये कहा कि इस दौरान भारतीय टेलीकॉम कंपनियों के प्रमुख भी एक मंच पर उपस्थित होंगे जिनमें भारती एयरटेल के प्रमुख सुनील भारती मित्तल, रिलायंस जियों के अध्यक्ष के मुकेश अंबानी और आइडिया सेलुलर के कुमार मंगलम बिड़ला शामिल हैं। उन्होंने कहा कि कांग्रेस के दूसरे दिन रेल मंत्री पीयूष गोयल भी इसमें भाग लेंगे। इसमें रक्षा मंत्री निर्मला सीतारमण के भी भाग लेने की संभावना है। उद्घाटन सत्र में दूरसंचार सचिव अरुणा सुंदरराजन और इलेक्ट्रानिक्स एवं आईटी सचिव अजय प्रकाश साहनी भी मौजूद रहेंगे।
 
मैथ्यूज ने कहा कि इसमें वैश्विक स्तर की आईटी कंपनियां जैसे गूगल, क्वॉलकॉम, नोकिया, हुवावेई भी भाग ले रही है। इसके साथ ही आठ प्रमुख देशों के दूतावास भी इस में भाग लेंगे। इस तीन दिवसीय कांग्रेस के दौरान विभिन्न विषयों पर कुल मिलाकर 21 सत्र होंगे जिसमें डिजिटल इंडिया, इंटरनेट गवर्नेस, स्मार्ट नेटवर्क, डिजिटल आईडेंटिटी फॉर डिजिटल वर्ल्ड, वुमेन इन टेक, इमर्जिंग टेक्नालाजीज इन ए 5 जी फ्यूचर, क्लाउड एंड वर्चुअलाइजेशन, डिजिटल अर्थव्यवस्था के लिए डिजिटल इंफ्रास्ट्रक्चर आदि शामिल है।
 
उन्होंने कहा कि इसमें 500 स्टार्टअप भी भाग ले रहें हैं और उन्हें बहुत कम दर पर प्रदर्शनी में भाग लेने और अपने नवाचार प्रदर्शित करने का मौका दिया गया है। इसके साथ ही स्टार्टअप पर विशेष सत्र का भी आयोजन किया जायेगा और कुछ चुनिंदा स्टार्टअप सम्मानित किये जाएंगे। इसमें 300 से अधिक कंपनियां स्टॉल लगा रही हैं और दो हजार प्रतिनिधि भाग लेंगे। कुल मिलाकर इस तीन दिवसीय आयोजन में 1.50 लाख लोगों के आने का अनुमान है। प्रदर्शनी देखने के लिए कोई शुल्क नहीं लगेगा लेकिन सम्मेलन में भाग लेने के लिए शुल्क देना होगा। (वार्ता)
Show comments

जरूर पढ़ें

22.80 KMPL माइलेज और 1300 KM रेंज वाली Honda ZR-V Hybrid SUV भारत में लॉन्च

सड़कों पर Gen-Z हुंकार, सोशल मीडिया से लेकर ज़मीनी आंदोलन तक, दिल्ली- मुंबई में दिखा Gen-Z गर्ल्‍स की निडरता

Honda ADV160 भारत में पेश, देश का पहला E85 इंजन वाला मैक्सी स्कूटर जल्द होगा लॉन्च

Rahul Gandhi : राहुल गांधी का मोदी सरकार पर निशाना, बोले- क्या छात्र फिर कभी देख पाएगा? CJP प्रदर्शन में पैलेटगन के इस्तेमाल का आरोप

भारतीय Gen-Z ने मेलोनी से की पीएम मोदी की शिकायत, छात्र बोले, मोदीजी को समझाओ न प्‍लीज

सभी देखें

नवीनतम

LIVE: CJP धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे पर अड़ी, क्या आज निकलेगा हल?

6 दिन बाद फिर शुरू हुई अमरनाथ यात्रा, 6,269 श्रद्धालुओं का जत्था बालटाल मार्ग से रवाना

दिल्ली में आज 18 मेट्रो स्टेशन बंद, जंतर-मंतर प्रदर्शन के बीच DMRC का बड़ा फैसला

Top News 25 July: सोनम वांगचुक ने तोड़ी चुप्पी, 18 मेट्रो स्टेशन बंद, 6 दिन बाद शुरू हुई अमरनाथ यात्रा

'11 किलो वजन घटा, ऑर्गन्स और ब्रेन को नुकसान हुआ', अनशन पर उठे सवालों से भड़के सोनम वांगचुक, बोले- क्या मुझे कैरेक्टर सर्टिफिकेट लेना होगा?

अगला लेख