Auto Expo 2023 : MG ने Unveil की 2 पावरफुल इलेक्ट्रिक व्हीकल कार, Next gen Hector की बताई कीमत

Webdunia
बुधवार, 11 जनवरी 2023 (18:53 IST)
ग्रेटर नोएडा। एमजी मोटर ने नेक्स्ट जनरेशन Hector को अनवील किया।  एमजी मोटर इंडिया की अगली पीढ़ी की हेक्टर की शोरूम कीमत 14.72 से 22.42 लाख रुपए के बीच रखी है। कंपनी ने ऑटो एक्सपो 2023 (Auto Expo 2023) के दौरान MG4 (जो प्योर इलेक्ट्रिक हैटबैक EV है) और MH EHS (प्लग इन हाइब्रिड एसयूवी) को लॉन्च किया है। 
ALSO READ: Auto expo 2023 : टोयोटा ने लक्जरी एसयूवी Lexus RX से उठाया पर्दा, हाईटेक हैं फीचर्स
MG4 के फीचर्स : कंपनी ने ऑटो एक्सपो में जानकारी दी कि अपनी नई लॉन्च्ड इलेक्ट्रिक हैचबैक कार MG4 में कंपनी ने कमाल के फीचर्स दिए हैं। कंपनी ने 5 अलग-अलग चार्जिंग ऑप्शन्स दिए हैं। साथ में 12V पोर्टेबल चार्जर दिया है। ये कार 20 से ज्यादा यूरोपियन मार्केट जैसे जर्मनी, फ्रांस, यूनाइटेड किंगडम, इटली, स्पेन, नॉर्वे और स्वीडन में बिक चुकी है।
 
हेक्टर अब पांच संस्करण-  स्टाइल, स्मार्ट, स्मार्ट प्रो, शार्प प्रो और सेवी प्रो में उपलब्ध है। हेक्टर को एमजी मोटर इंडिया ने 2019 में पेश किया था। यह एसयूवी 5, 6 और 7 सीटों वाले डिजाइन में उपलब्ध होगी। 
ALSO READ: ऑटो एक्सपो 2023 : MG मोटर ने लॉन्च की दुनिया की पहली इलेक्ट्रिक MPV MIFA-9, सिंगल चार्ज में 500 km की रेंज, 4 सेकंड में 0-100 की रफ्तार
सेफ्टी के लिए नेक्स्ट जनरेशन हेक्टर छह एयरबैग और 360 डिग्री के एचडी कैमरा जैसी प्रमुख सुरक्षा विशेषताएं से लैस है। कंपनी ने यहां ऑटो एक्सपो-2023 में अपने पोर्टफोलियो से उत्पादन के लिए तैयार 14 वाहनों की एक सीरीज का अनावरण किया।
ALSO READ: Auto Expo 2023 : Kia ऑटो एक्सपो में दिखाई Concept EV9 की झलक, शानदार हैं फीचर्स
एमजी मोटर इंडिया के अध्यक्ष और प्रबंध निदेशक राजीव छाबा ने कहा कि यहां प्रदर्शित हमारे ईवी और एनईवी रेंज के उत्पादों के  जरिए हम भारत में हरित और टिकाऊ वाहनों को तेजी से अपनाने की दिशा में एमजी की प्रतिबद्धता और प्रयासों को दर्शाते हैं।
 

सम्बंधित जानकारी

Show comments
सभी देखें

जरूर पढ़ें

Okaya Faast F3 : सस्ता इलेक्ट्रिक स्कूटर, 125 KM की रेंज, चोरी के डर को दूर करेगा खास फीचर

Swift को Maruti Suzuki ने किया और भी सुरक्षित, दे दिया यह महंगी कार वाला standard feature

गोबर से दौड़ेंगी मारुति की कारें? कितना सस्ता होगा चलाना? कितनी रहेगी सेफ? ऑटोमोबाइल एक्सपर्ट्‍स के जवाब

Maruti Suzuki, Hyundai, Tata बाजार में लाएगी Electric Midsize SUVs, फीचर्स में होगा दम, कीमत भी होगी कम

सभी देखें

नवीनतम

BMW XM Label : 3.15 करोड़ की कार की भारत में इंट्री, सबसे पावरफुल कार में ऐसा क्या है खास

Triumph Speed T4 : Royal Enfield और KTM से टक्कर देने आई सबसे सस्ती ट्रायम्फ बाइक

JSW MG Motor एक्सेसिबल लग्जरी' खंड में उतरेगी, 4 कार करेगी लॉन्च

Electric Scooter CRX : 79999 रुपए कीमत, 90km की रेंज, 55 KM की टॉप स्पीड, ऐसा क्या खास है इलेक्ट्रिक स्कूटर में

अगला लेख
More