Hanuman Chalisa

Select Your Language

Notifications

webdunia
webdunia
webdunia
webdunia
रमण रावल
रमण रावल
मध्यप्रदेश के कुक्षी (धार) में  5 जुलाई 1957 में जन्मे रमण रावल वाणिज्य स्नातक हैं। पत्रकारिता की शुरुआत 1979 से इंदौर से प्रकाशित साप्ताहिक युग प्रभात से हुई। इससे पहले अपने गांव से ही पत्र लेखन शुरू हो चुका था। 3 जुलाई 1975 को नईदुनिया के संपादकीय पन्ने पर पहला लेख छपा, जो कुक्षी की समस्याओं पर केंद्रित था। बीते 46 बरसों में इंदौर समाचार, दैनिक भास्कर, नवभारत, नईदुनिया, जागरण में नगर प्रतिनिधि, उप संपादक, समाचार संपादक व शहर संपादक का दायित्व निभाया। चौथा संसार, पीपुल्स समाचार, भास्कर टीवी, वीकेंड पोस्ट में संपादक की जिम्मेदारी का निर्वहन किया। प्रभात किरण जब साप्ताहिक हुआ करता था (1983-87) तब घुमंतू संवाददाता के तौर पर मध्यप्रदेश, राजस्थान, गुजरात, महाराष्ट्र, दिल्ली, उप्र, जम्मू-कश्मीर, पंजाब की खाक छानी और तत्कालीन लगभग हर ज्वलंत मुद्दे पर लिखा और फोटोग्राफी भी की।
 
स्वतंत्र लेखन : धर्मयुग, साप्ताहिक हिंदुस्तान, सरिता, भू भारती, अहा जिंदगी, नवभारत टाइम्स, जनसत्ता, अमर उजाला, नईदुनिया, दैनिक भास्कर, देशबंधु, जागरण, राज एक्सप्रेस, पीपुल्स समाचार, दबंग दुनिया, स्टार समाचार, आचरण, चौथी दुनिया, अग्निबाण, वीकेंड पोस्ट, हिन्दी मिलाप, दैनिक अजीत समाचार, हिन्दी वेब पोर्टल मीडियावाला, अमर उजाला, वेबदुनिया आदि पत्र-पत्रिकाओं में 46 बरस से सतत खबरें, आलेख का प्रकाशन।
 
विशेष साक्षात्कार : अमिताभ बच्चन, बाबा आमटे, रंगा राचुरे, शंकर गुहा नियोगी, संत लोंगोवाल, राजीव दीक्षित (आजादी बचाओ आंदोलन के प्रणेता), चौधरी चरणसिंह, सुब्रमण्यम स्वामी, नटवरसिंह, अर्जुनसिंह, दिग्विजयसिंह, वीरेंद्र कुमार सकलेचा, कैलाश जोशी, सुनील दत्त, श्रीराम लागू, सदाशिव अमरापुरकर, जया बच्चन।
 
प्रकाशित पुस्तकें : मोदी युग, युग-युग मोदी, युग पुरुष मोदी, इंदौर के सितारे-1, इंदौर के सितारे-2, इन्दौर के सितारे-3, इन्दौर के सितारे-4, अंगदान, कविता संग्रह- सुनो, तुमने शांति को कहीं देखा है?