Hanuman Chalisa

अटल बिहारी वाजपेयी ने ऐसा क्यों कहा कि मैं अविवाहित हूं लेकिन कुंवारा नहीं?

Webdunia
बुधवार, 16 अगस्त 2023 (12:58 IST)
भारत के पूर्व प्रधानमंत्री और भारतीय जनता पार्टी के संस्थापकों में से एक श्री अटल बिहारी वाजपेयी जी अपनी वाकपटुता और हाज़िरजवाबी के लिए जाने जाते थे। वे अपने भाषणों को मजाकिया अंदाज में प्रस्तुत करते थे जिसे सुनने के लिए हर कोई बेताब रहता था। विपक्षी भी उनके भाषण सुनने के लिए हमेशा उत्सुक रहते थे। वाजपेयी जी ने शादी नहीं की तो इस बार भी एक सवाल किसी ने उनसे पूछा था।
 
अटल बिहारी वाजपेयी का जन्म 25 दिसंबर 1924 को ग्वालियर में हुआ था। उनका निधन 16 अगस्त 2018 में दिल्ली में हुआ था।

अविवाहित हूं लेकिन कुंवारा नहीं?
शादी न करने के सवाल पर उनका एक जवाब बहुत चर्चित है। उन्होंने कहा था, 'मैं अविवाहित हूं…" फिर अपना चिर-परिचत विराम लेकर बोले, "लेकिन कुंवारा नहीं।" उनके इस जवाब पर कई लोगों ने आश्चर्य व्यक्ति किया था तो कई लोगों ने ठहाके लगाए थे। 
 
दरअसल, एक महिला पत्रकार उनके कुंवारे रहने के रहस्य को लेकर उत्सुक थीं। बार-बार वो बहाने से उसी दिशा में बात का रुख़ मोड़ रही थीं। फिर उन्होंने सीधे ही पूछ लिया, "वाजपेयी जी आप अब तक कुंवारे क्यों हैं?"
 
अटलजी ने जवाब दिया, "आदर्श पत्नी की खोज में।" महिला पत्रकार ने फिर पूछा, "क्या वह मिली नहीं।" वाजपेयी ने थोड़ा रुककर कहा, "मिली तो थी लेकिन उसे भी आदर्श पति की तलाश थी।" इस पर जोदार ठहाके लगे थे। 
श्रीमती कौल : उल्लेखनीय है कि श्रीमती कौल नामक एक महिला अटल बिहारी वाजपेयी जी के साथ उनके आवास  पर रहती थीं। वाजपेयी की आलोचना करने वाले नेताओं और दलों ने भी कभी इस निजी मसले को राजनीति के मैदान में नहीं घसीटा, लेकिन एक पत्रकार ने इस पर सवाल कर लिया था।
 
1978 में वाजपेयी विदेश मंत्री के तौर पर चीन और पाकिस्तान जैसे देशों की यात्रा करके लौटे थे तो दिल्ली में एक प्रेस कॉन्फ्रेंस में वे चीन, वियतनाम, पाकिस्तान के कश्मीर प्रेम और दावे पर लोगों के सवालों का जवाब दे रहे थे। तभी एक युवा पत्रकार उदयन शर्मा ने अचानक एक सवाल पूछ लिया, "वाजपेयी जी, पाकिस्तान, कश्मीर और चीन की बात छोड़िए और ये बताइए कि मिसेज़ कौल का क्या मामला है?"
 
इस सवाल से प्रेस कॉन्फ्रेंस में अचानक चुप्पी छा गई। सब अटलजी को देखने लगे। उन्होंने मुंह को घुमाते-बनाते मुस्कुराती आंखों के साथ जवाब दिया, "कश्मीर जैसा मसला है।" ठहाकों के सा माहौल सामान्य हो गया। 

सम्बंधित जानकारी

Show comments

जरूर पढ़ें

प्रधानमंत्री मोदी नहीं जाएंगे ढाका, रहमान के शपथ समारोह में नहीं होंगे शामिल, जानिए कौन करेगा भारत का प्रतिनिधित्‍व

टीपू सुल्तान और शिवाजी महाराज की तुलना पर विवाद, क्या बोले सीएम फडणवीस?

ऑनलाइन गेमिंग को क्यों नहीं समझना चाहिए 'बच्चों का खेल'?

इमरान खान की आंखें हुईं खराब, अस्‍पताल ले जाने की तैयारी, क्या कहती है मेडिकल रिपोर्ट?

गलत जांच रिपोर्ट लगाने वालों पर दर्ज हो FIR, जनता दर्शन कार्यक्रम में दिखे योगी के तेवर

सभी देखें

नवीनतम

सम्राट विक्रमादित्य के सम्मान में स्थापित होगा देश का सबसे प्रतिष्ठित अंतरराष्‍ट्रीय अलंकरण सम्मान : मोहन यादव

CM योगी ने जारी रखा जनसेवा अनुष्ठान, जनता दर्शन का किया आयोजन, 150 लोगों से की मुलाकात

यूपी में औद्योगिक क्लस्टर, लॉजिस्टिक्स और डेटा सेंटर बनेंगे रोजगार के बड़े इंजन

योगी सरकार ने संचारी रोग नियंत्रण में रचा इतिहास, मृत्यु दर में आई उल्लेखनीय कमी

उत्‍तर प्रदेश के राम मंदिर का वैभव पहुंचा 7 समंदर पार, 20 फरवरी को मॉस्को में होगी भव्य रामलीला

अगला लेख