जानिए बारह राशियां और सप्ताह का भविष्यफल
मेष-
करियर को लेकर सप्ताह महत्वपूर्ण रहेगा। नए व्यापार को शुरू करने में सीनियर्स आपकी मदद करेंगे। परिवार के साथ समय बिताकर खुश और अच्छा महसूस करेंगे। धन संबंधित मामलों के लिए सप्ताह लाभदायक रहेगा। किसी चीज में किया गया निवेश फायदेमंद रहेगा। प्रेम संबंधों के लिए सप्ताह अच्छा रहेगा।
शुभ अंक : 5
शुभ रंग : सी ग्रीन
वृषभ-
करियर के लिए समय अच्छा चल रहा है। कार्यक्षेत्र पर कोई महिला कर्मचारी अधूरे कामों को पूरा कराने में आपकी मदद करेगी। किसी निर्णय को लेने में माता-पिता की मदद लेना आपके लिए फायदेमंद रहेगा। धन संबंधित मामलों के लिए सप्ताह मिला-जुला रहेगा।
शुभ अंक : 2
शुभ रंग : गुलाबी
मिथुन-
करियर को लेकर सप्ताह कठिन है। कार्यक्षेत्र पर अपने सहयोगियों को नियंत्रित करने में मुश्किल हो सकती है। लंबे समय से परिवार में चली आ रहीं गलतफहमियां इस सप्ताह आसानी से दूर हो जाएंगी। धन संबधित मामलों के लिए यह सप्ताह लाभ दिलाने वाला रहेगा। धन संबंधित किए गए प्लान सफल होंगे जिससे आर्थिक स्थिति मजबूत होगी।
शुभ अंक : 11
शुभ रंग : गुलाबी
कर्क-
यह सप्ताह आपके करियर के लिए अच्छा रहेगा। कार्यक्षेत्र पर किसी बड़ी चीज का हिस्सा बनने से सभी आपकी तारीफ करेंगे। इनाम मिलने के भी योग हैं। परिवार का कोई सदस्य आपको अपना रोल मॉडल मानता है और आपकी हर हरकत पर नजर रखता है। इस सप्ताह धनलाभ के योग बन रहे हैं।
शुभ अंक : 22
शुभ रंग : पीच
सिंह-
आपके अंदर चीजों को मैनेज करने की अद्भुत क्षमता है। अपनी इसी क्षमता के चलते कार्यक्षेत्र पर चीजों को आसानी से मैनेज करने में कामयाब होंगे। परिवार या किसी सामाजिक समारोह में नए कॉन्टेक्ट बनाने का मौका मिलेगा। धन संबंधित मामलों के लिए सप्ताह अच्छा रहेगा। सप्ताह के अंत में आर्थिक स्थिति में सुधार होगा।
शुभ अंक : 3
शुभ रंग : पर्पल
कन्या-
करियर को लेकर सप्ताह थोड़ा कठिन रहेगा। कार्यक्षेत्र पर कुछ चीजों को लेकर मानसिक तनाव हो सकता है। परिवार में किसी महत्वपूर्ण कार्य के चलते खुशियों का माहौल रहेगा। धन संबंधित मामलों के लिए यह सप्ताह अच्छा रहने वाला है। पिछले हफ्ते की गई मेहनत के सफल परिणाम मिलेंगे जिससे आर्थिक स्थिति मजबूत होगी।
शुभ अंक : 8
शुभ रंग : फॉरेस्ट ग्रीन
तुला-
करियर के लिए सप्ताह लाभदायक रहेगा। कार्यक्षेत्र पर चीजों को करने में कामयाब होंगे। दोस्तों और करीबियों के साथ समय बिताकर अच्छा महसूस करेंगे। धन संबंधित मामलों के लिए समय अच्छा है। अपनी काबिलियत के चलते अतिरिक्त पैसा कमाने में कामयाब होंगे। प्रेम संबंधों के लिए समय अच्छा चल रहा है।
शुभ अंक : 17
शुभ रंग : क्रीम
वृश्चिक-
करियर के लिए सप्ताह लाभदायक रहेगा। अपने आत्मविश्वास के चलते कार्यक्षेत्र पर हर परेशानी का सामना आसानी से करने में कामयाब होंगे। करीबी दोस्तों के साथ समय बिताकर अच्छा महसूस करेंगे। धन संबंधित मामलों के लिए यह सप्ताह काफी शुभ रहेगा। किसी चीज में पैसा लगाना फायदे का सौदा साबित होगा। प्रेम संबंधों के लिए सप्ताह अच्छा है।
शुभ अंक : 4
शुभ रंग : रॉयल ब्लू
धनु-
करियर के लिए यह सप्ताह काफी महत्वपूर्ण रहेगा। कार्यक्षेत्र पर आपके सहयोगी मुश्किल समय से आपकी काफी मदद करेंगे जिससे आपको कार्यक्षेत्र पर आपकी पकड़ मजबूत होगी। परिवार के साथ शॉपिंग पर जाकर अच्छा महसूस करेंगे। धन संबंधित मामलों के लिए समय अच्छा है। किसी चीज में निवेश करना फायदे का सौदा साबित होगा।
शुभ अंक : 7
शुभ रंग : गोल्डन
मकर-
व्यवसाय के लिए समय अच्छा चल रहा है। पार्टनरशिप में किसी नए व्यापार को शुरू करने के लिए समय अच्छा है। इस हफ्ते लाभ मिलने के योग हैं। किसी समारोह में जाने पर सबकी निगाह आप पर ही होंगी। आर्थिक स्थिति में सुधार होगा जिससे पुराने बकाया पैसों को चुकाने में मदद मिलेगी। प्रेम संबंधों के लिए ये हफ्ता काफी अच्छा रहेगा।
शुभ अंक : 7
शुभ रंग : सिल्वर ग्रे
कुंभ-
करियर के लिए समय बहुत अच्छा है। अपने तकनीकी ज्ञान के चलते कार्यक्षेत्र पर अपने प्रतिद्वंद्वियों से आगे निकलने में कामयाब होंगे। परिवार के किसी समारोह में सबकी निगाह आप पर ही रहेगी। किसी महंगी चीज की खरीददारी करने के लिए सप्ताह अच्छा है। प्रेम संबंधित मामलों के लिए सप्ताह अच्छा रहेगा।
शुभ अंक : 11
शुभ रंग : गुलाबी
मीन-
करियर के लिए यह सप्ताह अच्छा रहेगा। कार्यक्षेत्र पर आपको अपनी मेहनत के सफल परिणाम मिलेंगे। लेकिन फिर भी करियर में तरक्की के लिए अपनी क्षमताओं को निखारने की कोशिश करते रहें। धन संबंधित मामलों के लिए समय अच्छा है। किसी विचार पर सही तरीके से किया गया काम आर्थिक स्थिति को मजबूत करने में मदद करेगा।
शुभ अंक : 9
शुभ रंग : कॉफी
About Writer
पं. प्रेमकुमार शर्मा
डॉ. प्रेम कुमार शर्मा भारत के एक प्रसिद्ध और अंतरराष्ट्रीय स्तर पर मान्यता प्राप्त ज्योतिषी, न्यूमेरोलॉजिस्ट और वास्तु विशेषज्ञ हैं। ज्योतिष और वास्तु के क्षेत्र में तीन दशकों से अधिक का अनुभव है। वे कई प्रमुख समाचार पत्रों और न्यूज चैनलों में नियमित रूप से भविष्यवाणियां प्रकाशित करते हैं। उन्हें....
और पढ़ें