Hanuman Chalisa

Select Your Language

Notifications

webdunia
webdunia
webdunia
Tuesday, 24 June 2025
webdunia

कैसे होते हैं वृषभ राशि वाले जातक, जानिए अपना व्यक्तित्व...

Advertiesment
हमें फॉलो करें vrashab-rashi440
webdunia

पं. हेमन्त रिछारिया

* वृष राशि में जन्मे जातकों का व्यक्तित्व जानिए
 
हम 'वेबदुनिया' के पाठकों के लिए क्रमश: समस्त 12 राशियों व उन राशियों में जन्मे जातकों के व्यक्तित्व के गुण-दोष की जानकारी प्रदान कर रहे हैं। इसी क्रम प्रस्तुत है वृष राशि एवं वृष राशि में जन्मे जातकों का व्यक्तित्व-
 
राशि-वृष
स्वामी ग्रह- शुक्र
गुणधर्म- स्थिर
तत्व- पृथ्वी
उदय- पृष्ठोदय
दिशा- दक्षिण
स्वरूप- वृषभ (बैल) 
 
कैसे होते हैं वृष राशि वाले जातक, जानिए :-
 
जिन जातकों के जन्म के समय चन्द्र वृष राशि में स्थित होता है उनकी राशि वृष होती है। वृष राशि वाले जातक मध्यम कद के सुगठित शरीर वाले होते हैं। यदि चन्द्र पर कोई दुष्प्रभाव ना हो तो ऐसे जातकों का रंग गोरा या गेहुंआ होता है। 
 
वृष राशि वाले जातकों में सहनशीलता बहुत अधिक होती है। ये अपने कार्यों को शिथिलतापूर्वक पूर्ण करते हैं। वृष राशि वाले जातक आरामतलब व थोड़े आलसी किस्म के होते हैं। इनकी राशि का स्वामी शुक्र होने के कारण इस राशि वाले जातक दिखने में बहुत आकर्षक व सुंदर होते हैं। इनका स्वभाव सौम्य होता है किन्तु यदि इन्हें अत्यधिक प्रताड़ित किया जाए तो ये बहुत आक्रामक हो जाते हैं। 
 
वृष राशि वाले जातक थोड़े रूढ़िवादी विचारों वाले होते हैं। ये वैभव-विलासिता वाला जीवन जीना पसन्द करते हैं। इन्हें फैशन अधिक प्रभावित करता है। इन्हें फिल्में, गीत-संगीत एवं नृत्य इत्यादि में विशेष रूचि होती है। वृष राशि वाले जातक भोग-विलास में बहुत रूचि लेते हैं। इनका स्वभाव कामुक होता है। 
 
यदि शुक्र पर क्रूर ग्रहों का प्रभाव हो तो वृष राशि वाले जातकों को व्यभिचारी बनते देर नहीं लगती। प्राय: इनके प्रेम संबंध सफल होते हैं। ये अत्यधिक धनार्जन करना पसंद करते हैं। आकर्षक भवनों व महंगी गाड़ियों में घूमना-फिरना इन्हें पसन्द होता है। 
 
वृष राशि के जातकों को अभिनय, फिल्म, संगीत, आभूषण केन्द्र, रत्न विक्रय, स्त्री सौंदर्य आदि का व्यवसाय करना लाभदायक रहता है।
 
(क्रमश:)...
 
-ज्योतिर्विद् पं. हेमन्त रिछारिया
प्रारब्ध ज्योतिष परामर्श केन्द्र

Share this Story:

Follow Webdunia Hindi

अगला लेख

1 मई 2018 का राशिफल और उपाय...