Dharma Sangrah

Select Your Language

Notifications

webdunia
webdunia
webdunia
webdunia

शनि मंगल का षडाष्टक योग और खप्पर योग कब तक रहेगा, 4 राशियों को रहना होगा सतर्क

Advertiesment
हमें फॉलो करें खप्पर योग

WD Feature Desk

, गुरुवार, 15 मई 2025 (16:44 IST)
15 मार्च से 11 जून तक खप्पर योग बन रहा है। इसके बाद 11 जुलाई से लेकर 7 अक्टूबर तक खप्पर योग बना रहेगा। 18 मई से 7 जून तक मंगल और राहु का षडाष्टक योग रहेगा। इसके बाद 7 जून से 28 जुलाई तक शनि और मंगल का षडाष्टक योग। इस दौरान 14 मई से बृहस्पति की अतिचारी चाल भी प्रारंभ हो गई है। ऐसे इस अवधि में 4 राशियों को सतर्क रहना होगा।ALSO READ: राहु और मंगल का षडाष्टक योग, 3 राशियों को रहना होगा सतर्क
 
1. मिथुन राशि: मिथुन राशि वाले जातकों के लिए यह समय सही नहीं माना जा सकता। भाग्य में कई तरह की रुकावट, परेशानी आ सकती हैं। भाई बहनों के साथ में विवाद हो सकता है तथा संपत्ति को लेकर बंटवारे तक की नौबत आ सकती है। धार्मिक यात्रा हो सकती है तथा संतान से मतभेद या संतान की चिंता हो सकती है।
 
2. कन्या राशि: उपरोक्त के परिणाम स्वरूप आपको कार्यक्षेत्र में कुछ परेशानियों का सामना करना पड़ सकता है। आपको संयम और विनम्रता से काम लेना होगा। यह समय पारिवारिक जिम्मेदारी निभाने का समय है। धन संचय करने के लिए आपका प्रयास बढ़ेगा। आपकी आर्थिक स्थिति मजबूत होगी।
 
3. वृश्‍चिक राशि: इस गोचर के परिणाम स्वरूप आपको कार्यक्षेत्र में सतर्क रहने की सलाह दी जा रही है। बनते हुए काम अटक सकते हैं। धन संबंधी मामलों में भी परेशानी उठानी पड़ सकती है। सेतह में भी गिरावट के चलते आप परेशान रह सकते हैं। आपके खर्चों में बढ़ोतरी होगी। हालांकि लंबी यात्रा के योग बन सकते हैं। अचानक से कभी-कभी धन प्राप्ति हो सकता है। अक्टूबर से स्थिति सामान्य होगी। भाग्य मजबूत होगा और आप सफलता प्राप्त करेंगे।
 
4. मीन राशि: मीन राशि वालों के लिए राहु का गोचर द्वादश भाव में होगा, राहु के गोचर की वजह से इन राशि वालों के विदेश यात्रा की योग बनेंगे तथा फिजूल खर्ची भी बढ़ेगी, लेकिन इन राशि वालों का शत्रु पक्ष सदैव निर्बल रहेगा तथा इन राशि वालों को कर्ज से मुक्ति मिलेगी। इन राशि वालों के लिए राहु की दृष्टि चतुर्थ भाव पर होगी, जिस कारण इनकी माता का स्वास्थ्य खराब हो सकता है तथा मित्रों से भी धोखा प्राप्त हो सकता है।

Share this Story:

Follow Webdunia Hindi

अगला लेख

गर्मी में करें ये धार्मिक उपाय, मिलेगी तपती धूप में सकारात्मक ऊर्जा और शांति