shiv chalisa

शनि का नक्षत्र परिवर्तन: 18 फरवरी को धनिष्ठा नक्षत्र में करेंगे प्रवेश, मिटेगा 4 राशियों का क्लेश

Webdunia
गुरुवार, 17 फ़रवरी 2022 (15:01 IST)
Shani in Dhanishta Nakshatra 2022: जनवरी 2021 से शनि ग्रह श्रवण नक्षत्र में भ्रमण कर रहे थे और अब 18 फरवरी 2022 को श्रवण नक्षत्र से निकलकर धनिष्ठा नक्षत्र में शनि ग्रह भ्रमण करेगा। शनि का यह भ्रमण या गोचर 15 मार्च 2023 तक चलेगा। शनि के इस नक्षत्र में प्रवेश करने से 4 राशियों की किस्मत चमक जाएगी और सभी तरह के क्लेश मिट जाएंगे। आओ जानते हैं कि कौनसी हैं वे 4 राशियां।
 
 
मेष राशि : मेष राशि मंगल की राशि है और धनिष्ठा नक्षत्र के स्वामी ग्रह भी मंगल है। ऐसे में सबकुछ मंगल ही मंगल होने वाला है। हर तरह से यह परिवर्तन लाभदायक सिद्ध होने वाला है। इससे आर्थिक तंगी दूर हो जाएगी। करियर में सफलता मिलेगी। नौकरी में पदोन्नति या वेतन वृद्धि होगी। व्यापारी हैं तो यह समय शुभ और लाभ वाला है।
 
 
वृश्चिक राशि : वृश्‍चिक राशि का स्वामी ग्रह मंगल है और धनिष्ठा नक्षत्र के स्वामी ग्रह भी मंगल है। इसीलिए यह समय अत्यंत ही लाभदाक वाला सिद्ध होगा। आर्थिक रूप से स्थिति मजबूत होगी। कर्ज से छुटकारा मिलेगा। आय के स्रोतों में बढ़ोतरी होगी। कोर्ट-कचहरी में चल रहे मामलों का निपटारा होगा। शुभ यात्रा के योग भी बनेंगे।
Kumbha
मकर राशि : मकर राशि के राशि स्वामी शनि है। आपके लिए भी यह समय सकारात्मक परिणाम वाला सिद्ध होगा। सेहत में सुधार होगा और तनाव से मुक्ति मिलेगी। कार्यक्षेत्र में सहयोग प्राप्त होगा और यात्रा के योग बनेंगे। करियर में सफलता मिलेगी। आप बचत करने में सफल होंगे। 
 
कुंभ राशि : कुंभ राशि का भी राशि स्वामी शनि है। इसलिए आपके लिए भी शनि का ये नक्षत्र परिवर्तन फलदायी सिद्ध होगा। नौकरी में कार्यस्थल पर अच्‍छा माहौल बनेगा। व्यापार में लाभ प्राप्त होगा। करियर में गति मिलेगी। आपकी आमदनी में अधिक वृद्धि के योग भी बन रहे हैं।

सम्बंधित जानकारी

Show comments

ज़रूर पढ़ें

होली पर दिखेगा चंद्र ग्रहण का दुर्लभ ग्रस्तोदय नजारा, भारत के इस शहर से दिखेगा खास दृश्य

Holi puja remedies 2026: होलिका दहन के दिन करें मात्र 5 उपाय, संपूर्ण वर्ष रहेगा शुभ

भविष्यवाणी: ईरान-इजराइल युद्ध बनेगा विश्वयुद्ध की शुरुआत? भारत बनेगा महाशक्ति

Khagras Chandra Grahan 2026: खग्रास चंद्र ग्रहण का राशियों पर शुभ और अशुभ प्रभाव

होली पर गुलाल गोटा की परंपरा कहां से आई? मुस्लिम कारीगरों से क्या है इसका रिश्ता

सभी देखें

नवीनतम

05 March Birthday: आपको 5 मार्च, 2026 के लिए जन्मदिन की बधाई!

Aaj ka panchang: आज का शुभ मुहूर्त: 5 मार्च 2026: गुरुवार का पंचांग और शुभ समय

Aaj Ka Rashifal: आज का दैनिक राशिफल: मेष से मीन तक 12 राशियों का राशिफल (04 मार्च, 2026)

साल 2026 का अगला चंद्र ग्रहण कब होगा?

Israel iran war: ब्लड मून के बाद रौद्र संवत्सर, नरसंहार का साल होगा शुरू, 5 घटनाओं को रोकना मुश्किल

अगला लेख