Monthly Horoscope May 2021: कैसा होगा मई माह आपके लिए, जानें सेहत, प्यार, व्यापार और भी बहुत कुछ

पं. सुरेन्द्र बिल्लौरे
May Monthly Horoscope
 
मई का महीना क्या लेकर आया है सभी के लिए, पढ़ें अपनी राशि
 
 
मेष : मेष राशि वाले जातकों के लिए यह माह पहले से ज्यादा अच्छा रहेगा। व्यापार अच्छा रहेगा। नौकरी में उतार-चढ़ाव रहेगा, परंतु आप मानसिक तनाव से कार्य न करें। कृषि अच्छी रहेगी। पिता के स्वास्थ्य में सुधार होगा। किसी भी अनजान व्यक्ति से संपर्क करना हानिकारक हो सकता है। भाई से पूर्ण सहयोग प्राप्त होगा।
 
दिनांक 5, 23 शुभ हैं, 19 अशुभ है। देवी आराधना लाभप्रद रहेगी।
 
वृषभ- वृषभ राशि वाले जातकों के लिए यह माह आर्थिक लाभ वाला रहेगा। व्यापार अच्छा रहेगा। कृषि क्षेत्र में सफलता हासिल होगी। नौकरी में साथियों से सहयोग प्राप्त होगा, प्रमोशन के योग बनेंगे। स्वयं के स्वास्थ्य का ध्यान रखना होगा। किसी भी प्रकार की लापरवाही ठीक नहीं है। पुराने मित्र से मुलाकात लाभप्रद रहेगी। किसी भी प्रकार के कार्य में मदद मिलेगी।
 
दिनांक 8, 16 शुभ हैं, 3 अशुभ है। शिव आराधना लाभप्रद रहेगी।
 
मिथुन- मिथुन राशि वाले जातकों के लिए यह माह कोर्ट-कचहरी में सफलता वाला रहेगा। व्यापार ठीक-ठीक रहेगा। कृषि क्षेत्र में तकलीफ रहेगी। नौकरी में स्थान परिवर्तन के योग हैं। माता को स्वास्थ्य संबंधी तकलीफ रहेगी, माह के अंत में स्वस्थ हो जाएगी। भाई से सहयोग प्राप्त होगा। कृषि भूमि में वृद्धि के योग हैं।
 
दिनांक 12, 21 शुभ हैं, 9 अशुभ है। हनुमानजी की आराधना लाभप्रद रहेगी।
 
कर्क : कर्क राशि वाले जातकों के लिए यह माह आर्थिक परेशानी वाला रहेगा। व्यापार में हानि हो सकती है। कृषि क्षेत्र में मध्यम सफलता मिलेगी। नौकरी में अधिकारी वर्ग से सहयोग प्राप्त होगा। प्रमोशन मिलेगा। भाई से आर्थिक सहायता प्राप्त होगी। माता के स्वास्थ्य में सुधार होगा। पत्नी को लेकर मानसिक तनाव रहेगा। किसी रिश्तेदार से मनमुटाव की स्थिति बन सकती है।
 
दिनांक 7, 25 शुभ हैं, 14 अशुभ है। गणेशजी की आराधना लाभप्रद रहेगी।
 
सिंह : सिंह राशि वाले जातकों के लिए यह माह पदोन्नति वाला रहेगा। कृषि क्षेत्र में सफलता दिखेगी। किसी भी अनजान के चक्कर में आने से परेशानी आ सकती है, ध्यान रखें। बहन के स्वास्थ्य में तकलीफ रहेगी। संतान से सहयोग प्राप्त होगा। स्वयं की आय में वृद्धि होगी। आसपास के माहौल से मानसिक परेशानी आएगी।
 
दिनांक 3, 24 शुभ हैं, 11 अशुभ है। गुरु आराधना लाभप्रद रहेगी।
 
कन्या : कन्या राशि वाले जातकों के लिए यह माह जीवनसाथी की उन्नति वाला रहेगा। व्यापार ठीक-ठीक रहेगा। कृषि क्षेत्र में सामान्य लाभ मिलेगा। नौकरी में साथियों से परेशानी आएगी। किसी पुराने मित्र से मुलाकात लाभप्रद रहेगी लेकिन उसके परिवार से परेशानी आएगी। माता के स्वास्थ्य में सुधार होगा। पिता को स्वास्थ्य में तकलीफ रहेगी।
 
दिनांक 6, 18 शुभ हैं, 17 अशुभ है। गायत्री मंत्र लाभप्रद रहेगा।
 
तुला- तुला राशि वाले जातकों के लिए यह माह राजनीतिक सफलता वाला रहेगा। व्यापार में मध्यम लाभ होगा। कृषि क्षेत्र में उन्नति होगी। नौकरी में साथियों से सहयोग प्राप्त होगा। पुराने उलझे हुए कार्य पूर्ण होंगे, साथ ही रिश्तेदार व मित्रों से आपसी मनमुटाव कम होगा। स्वास्थ्य संबंधी तकलीफें हो सकती हैं। घर में धार्मिक अनुष्ठान के योग हैं।
 
दिनांक 5, 23 शुभ हैं, 8 अशुभ है। राम स्तुति लाभप्रद रहेगी।
 
वृश्चिक : वृश्चिक राशि वाले जातकों के लिए यह माह पारिवारिक सुख वाला रहेगा। व्यापार में उतार-चढ़ाव रहेगा। कृषि क्षेत्र में सफलता हासिल होगी। नौकरी में स्थान परिवर्तन के योग हैं। पिता को स्वास्थ्य संबंधी चिंता रहेगी। ससुराल पक्ष से सहयोग प्राप्त होगा। जीवनसाथी को रोजगार प्राप्त होगा। किसी राजनीतिक पार्टी से पद का ऑफर आ सकता है।
 
दिनांक 10, 19 शुभ हैं, 16 अशुभ है। शिव आराधना लाभप्रद रहेगी।
 
धनु- धनु राशि वाले जातकों के लिए यह माह भौतिक सुख प्राप्ति वाला रहेगा। व्यापार अच्छा रहेगा। नौकरी में साथियों से सहयोग प्राप्त होगा। कृषि क्षेत्र में उतार-चढ़ाव रहेगा। भाई को आर्थिक परेशानी रहेगी। माता के स्वास्थ्य में सुधार होगा। किसी महात्मा के आगमन से घर में शांति बढ़ेगी। स्वयं के स्वास्थ्य में तकलीफ आ सकती है।
 
दिनांक 8, 26 शुभ हैं, 14 अशुभ है। गुरु आराधना लाभप्रद रहेगी।
 
मकर- मकर राशि वाले जातकों के लिए यह माह संतान सुख वाला रहेगा। व्यापार में तकलीफ रहेगी। नौकरी में उन्नति होने के योग बनते हैं। कृषि क्षेत्र में तकलीफ रहेगी। परिवार में मतभेद की स्थिति बन सकती है। पत्नी के सहयोग से शांति रहेगी। दक्षिण दिशा से किसी अनजान व्यक्ति के आगमन से परेशानी आ सकती है।
 
दिनांक 12, 21 शुभ हैं, 20 अशुभ है। शनि आराधना लाभप्रद रहेगी।
 
कुंभ- कुंभ राशि वाले जातकों के लिए यह माह सामाजिक प्रतिष्ठा वाला रहेगा। व्यापार प्रथम सप्ताह सामान्य फिर ठीक रहेगा। नौकरी में परेशानी आएगी। कृषि क्षेत्र में सफलता हासिल होगी। परिवार में मानसिक तनाव रहेगा। किसी भी पुराने मित्र से मुलाकात लाभप्रद रहेगी। जीवनसाथी को रोजगार प्राप्त होगा। पिता की स्वास्थ्य में सुधार होगा।
 
दिनांक 15, 24 शुभ हैं, 9 अशुभ है। राधा-कृष्ण आराधना लाभप्रद रहेगी।
 
मीन : मीन राशि वाले जातकों के लिए यह माह भूमि संबंधी लाभ वाला रहेगा। व्यापार अच्छा रहेगा। नौकरी में स्थान परिवर्तन को लेकर मानसिक तनाव रहेगा। किसी रिश्तेदार से सहयोग प्राप्त होगा अविवाहित के विवाह योग बनेंगे। किसी महिला साथी से परेशानी आ सकती है। मामा पक्ष से मानसिक परेशानी आएगी।
 
दिनांक 4, 22 शुभ हैं, 17 अशुभ है। राहु का जाप लाभप्रद रहेगा।
 
ALSO READ: आप किस उम्र में सुख और किस उम्र में दु:ख भोगेंगे, जानिए

ALSO READ: हवा, पवन, वायु, बयार...जानिए इसके 7 आश्चर्यजनक प्रकार

सम्बंधित जानकारी

Show comments

ज़रूर पढ़ें

Shardiya navratri 2024: शारदीय नवरात्रि में गरबा उत्सव के दौरान क्या करें और क्या नहीं

Surya kanya Gochar : सूर्य का कन्या राशि में गोचर से 4 राशियों के चमक जाएंगे भाग्य, होगा अचानक से धनलाभ

16 shradh paksha 2024: पितृ पक्ष का दूसरा दिन : श्राद्ध पक्ष में प्रतिपदा के श्राद्ध का महत्व, जानिए किसका करते हैं श्राद्ध

16 shradh paksha 2024: अकाल मृत्यु जो मर गए हैं उनका श्राद्ध कब और कैसे करें?

Shardiya navratri 2024 ashtami date: शारदीय नवरात्रि की अष्टमी कब है, जानें शुभ मुहूर्त

सभी देखें

नवीनतम

Ketu Gochar : पापी ग्रह केतु के नक्षत्र में होगा गुरु का प्रवेश, 3 राशियों की चमकने वाली किस्‍मत

Aaj Ka Rashifal: 20 सितंबर 2024, कैसा बीतेगा आज आपका दिन, पढ़ें अपना दैनिक राशिफल

Shardiya navratri 2024: शारदीय नवरात्रि प्रतिपदा के दिन जानिए घट स्थापना का शुभ मुहूर्त

20 सितंबर 2024 : आपका जन्मदिन

20 सितंबर 2024, शुक्रवार के शुभ मुहूर्त

अगला लेख
More