बुध वृश्चिक में वक्री: 3 राशियों के बिगड़ जाएंगे आर्थिक हालात, नुकसान से बचकर रहें

WD Feature Desk
बुधवार, 20 नवंबर 2024 (12:23 IST)
Budh vakri 2024: मिथुन और कन्या राशि के स्वामी ग्रह बुध 26 नवंबर, 2024 को मंगल की रशि वृश्चिक राशि में सुबह 07 बजकर 39 मिनट पर वक्री हो रहे हैं। बुद्धि, वाणी, लेखन और व्यापार के कारक ग्रह बुध यदि कुंडली में शुभ है तो अच्‍छा फल देगा और यदि नहीं है तो गोचर का फल मिलेगा जिसमें उपाय के माध्यम से शुभ फल प्राप्त किए जा सकते हैं। आओ जानते हैं कि यह किन 3 राशियों के लिए नकारात्मक असर वाला रहेगा।ALSO READ: Shani Margi: शनि का कुंभ राशि में मार्गी भ्रमण, 4 राशियों को मिलेगा लाभ
 
1. मेष राशि: आपकी कुंडली के तीसरे और छठे भाव के स्‍वामी बुध का आठवें भाव में वक्री गोचर हो रहा है। इसके परिणाम स्वरूप आपको अपनी वाणी पर संयम रखना होगा। नौकरी और व्यापार में यह नकारात्मक असर डाल सकता है। आर्थिक नुकसान उठाना पड़ सकता है। लोग आपकी बातों का गलत मतलब निकाल सकते हैं। बेहतर होगा कि आप सोच समझकर बातें करें। घर परिवार में अचानक से खर्चे बढ़ सकते हैं। आपको अपनी सेहत का ध्यान रखना होगा। गले और त्वचार संबंधी समस्या उत्पन्न हो सकती है।
 
2. सिंह राशि: आपकी कुंडली के दूसरे और ग्‍यारहवें भाव के स्‍वामी बुध का चौथे भाव में वक्री गोचर होगा। इसके परिणाम स्वरूप घर परिवार में आपके खर्चे बढ़ जाएंगे। घर या वाहन पर खर्चा ज्यादा होगा। अनावश्यक खर्चे भी बढ़ सकते हैं। सुख सुविधाओं पर ज्यादा खर्चा होगा। कुछ पारिवारिक समस्याओं में माता का सहयोग मिल सकता है। कार्यक्षेत्र में आपको संयम से काम लेना होगा।ALSO READ: Mangal Gochar : मंगल का होगा कर्क राशि में गोचर, 3 राशियों के जीवन में खड़ी होंगी परेशानियां
 
3. धनु राशि: आपकी कुंडली के सातवें और दसवें भाव के स्‍वामी बुध का बारहवें भाव में वक्री गोचर होगा। आपकी आमदानी में तो बढ़ोतरी होगी लेकिन यह उससे ज्यादा खर्चे भी निकाल देगा। जीवनसाथी की सेहत बिगाड़ सकता है जिसके चलते समस्या बढ़ सकती है। लंबी यात्रा करना पड़ सकती है। घर परिवार से दूर नौकरी करने की संभावना के योग भी बन रहे हैं।ALSO READ: शुक्र का धन राशि में गोचर, 4 राशियों को होगा धनलाभ

सम्बंधित जानकारी

Show comments

ज़रूर पढ़ें

Shardiya Navratri 2025: शारदीय नवरात्रि के दौरान करें ज्योतिष के 10 खास उपाय

Shardiya navratri 2025: शारदीय नवरात्रि 2025: कन्या पूजा और भोज के नियम और विधि

Shardiya navratri 2025: शारदीय नवरात्रि पर दुर्गा चालीसा पढ़ने के खास नियम जरूर जानें

Shardiya navratri 2025: शारदीय नवरात्रि 9 नहीं इस बार 10 दिनों की, जानिए कौनसी तिथि रहेगी 2 दिन

Shardiya navratri 2025: शारदीय नवरात्रि पर नौदुर्गा के 9 दिनों के 9 मंत्र, 9 नैवेद्य और 9 स्तुति

सभी देखें

नवीनतम

26 September Birthday: आपको 26 सितंबर, 2025 के लिए जन्मदिन की बधाई!

Aaj ka panchang: आज का शुभ मुहूर्त: 26 सितंबर, 2025: शुक्रवार का पंचांग और शुभ समय

Solar Eclipse 2026: वर्ष 2026 में कब होगा सूर्य ग्रहण, कहां नजर आएगा और क्या होगा इसका समय?

27 सितंबर को बदलेगी सूर्य की चाल, इन 4 राशियों का शुरू होगा गोल्डन टाइम, हो जाएंगी मालामाल

Upang Lalita Vrat 2025: उपांग ललिता व्रत 2025, जानें महत्व, पूजा विधि, परंपरा और शुभ मुहूर्त

अगला लेख