Publish Date: Friday, 30 January 2026 (17:42 IST)
Updated Date: Friday, 30 January 2026 (01:44 IST)
IT raid in Jharkhand : झारखंड विधानसभा चुनाव से ठीक पहले शनिवार को आयकर विभाग ने रांची में बड़ी कार्रवाई की। आयकर विभाग की टीम ने मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन के निजी सलाहकार सुनील श्रीवास्तव के घर समेत कई स्थानों पर छापेमारी की।
सुनील श्रीवास्तव झारखंड मुक्ति मोर्चा के केंद्रीय समिति के सदस्य और पार्टी के स्टार प्रचारक भी हैं। श्रीवास्तव के यहां छापे से JMM कार्यकर्ताओं में हड़कंप मच गया।
बताया जा रहा है कि आयकर विभाग रांची में 7 और जमशेदपुर में 9 ठिकानों पर छापेमारी कर रहा है। हालांकि इस मामले में अब तक सीएम हेमंत सोरेन की कोई प्रतिक्रिया नहीं आई है।
झारखंड भाजपा के प्रवक्ता प्रतुश शाह देव ने कहा कि ये मोदी जी का नया भारत है, चाहे आप कितने भी बड़े पद पर हों, अगर आपके खिलाफ कोई सबूत है तो एजेंसियां कार्रवाई करती हैं। ये चुनाव का समय है, इसलिए सभी एजेंसियां हाई अलर्ट पर हैं। चुनाव में होना भी चाहिए। किसी भी परिस्थिति में पैसे का दुरुपयोग न हो और जहां भी एजेंसियों को सबूत मिले, वह कार्रवाई करे।
उल्लेखनीय है कि झारखंड में में 13 और 20 नवंबर को 2 चरणों में मतदान होना है। राज्य में पहले चरण के लिए चुनाव प्रचार 11 नवंबर को समाप्त हो जाएगा। वोटों की गिनती 23 नवंबर को होगी।
Edited by : Nrapendra Gupta