Hanuman Chalisa

Select Your Language

Notifications

webdunia
webdunia
webdunia
webdunia

सोमवार, 11 मई 2020 : आज इन राशियों को मिलेंगे लाभ के खास अवसर

Advertiesment
11 मई का राशिफल
आज के शुभ और कल्याणकारी उपाय, राशि अनुसार...
 
मेष राशि के लिए आज का कल्याणकारी उपाय- 'जपें ॐ रां राहवे नम:।'
 
आज का भविष्य : नई योजना बनेगी। कार्यप्रणाली में सुधार होगा। लोगों की सेवा करने का अवसर प्राप्त होगा। तत्काल लाभ नहीं होगा। आय में वृद्धि होगी। भाग्य का साथ मिलेगा। नौकरी में उच्चाधिकारी प्रसन्न रहेंगे। चोट व रोग से बचें। परिवार का सहयोग मिलेगा। जोखिम न लें। धनार्जन होगा।
 
वृषभ राशि के लिए आज का कल्याणकारी उपाय- 'जपें ॐ शं शनैश्चराय नम:।'
 
आज का भविष्य : कोर्ट व कचहरी के काम निबटेंगे। पूजा-पाठ में मन लगेगा। भ्रम की स्थिति बन सकती है। विरोधी सक्रिय रहेंगे। चोट व रोग से बचें। व्यवसाय ठीक चलेगा। नौकरी में प्रभाव बढ़ेगा। आय में वृद्धि होगी। घर-परिवार में सुख-शांति रहेगी। सबका व्यवहार अनुकूल रहेगा। पार्टनरों से सहयोग मिलेगा।
 
मिथुन राशि के लिए आज का कल्याणकारी उपाय- 'जपें ॐ सों सोमाय नम:।'
 
आज का भविष्य : क्रोध व उत्तेजना पर नियंत्रण रखें। वाहन व मशीनरी के प्रयोग में सावधानी रखें। किसी बड़ी समस्या से सामना हो सकता है। दूसरों के बहकावे में न आएं। आय में निश्चितता रहेगी। व्यवसाय में उतार-चढ़ाव रह सकता है। प्रमाद न करें। कार्य पर अधिक ध्यान देना पड़ेगा। जोखिम न उठाएं।
 
कर्क राशि के लिए आज का कल्याणकारी उपाय- 'जपें ॐ रां राहवे नम:।'
 
आज का भविष्य : बोलचाल में हल्की मजाक न करें। शत्रु पस्त होंगे। वैवाहिक प्रस्ताव मिल सकता है। राजकीय बाधा दूर होकर लाभ के अवसर बढ़ेंगे। खर्च पर नियंत्रण नहीं रहेगा। व्यापारिक मतभेद दूर होंगे। किसी प्रभावशाली व्यक्ति के सहयोग व मार्गदर्शन से काम बनेंगे। आय बढ़ेगी। जल्दबाजी न करें।
 
सिंह राशि के लिए आज का कल्याणकारी उपाय- 'जपें ॐ शं शनैश्चराय नम:।'
 
आज का भविष्य : भूमि व भवन संबंधी योजना बनेगी। बेरोजगारी दूर करने के प्रयास सफल रहेंगे। परीक्षा व साक्षात्कार में सफलता मिलेगी। विरोध होगा। जोखिम उठाने का साहस कर पाएंगे। आय में वृद्धि होगी। पार्टनरों का सहयोग मिलेगा। घर-बाहर प्रसन्नता रहेगी। भाग्य का साथ मिलेगा। दूसरों से अपेक्षा न करें।
 
कन्या राशि के लिए आज का कल्याणकारी उपाय- 'जपें ॐ शं शनैश्चराय नम:।'
 
आज का भविष्य : किसी मांगलिक कार्य में भाग लेने का अवसर प्राप्त होगा। मनपसंद भोजन का आनंद मिलेगा। विद्यार्थी वर्ग सफलता हासिल करेगा। सभी काम समय पर होंगे। प्रसन्नता रहेगी। जोखिम व जमानत के कार्य टालें। स्वास्थ्य का पाया कमजोर रहेगा। अध्ययन में मन लगेगा। आज का काम आज ही करें।
 
तुला राशि के लिए आज का कल्याणकारी उपाय- 'जपें ॐ सों सोमाय नम:।'
 
आज का भविष्य : किसी व्यक्ति के व्यवहार से स्वाभिमान को ठेस पहुंच सकती है। शोक समाचार मिल सकता है। भाग्य प्रतिकूल है अत: कोई भी निर्णय सोच-समझकर करें। आवश्यक वस्तु समय पर नहीं मिलेगी। तनाव रहेगा। आवश्यक कार्यों में अड़ंगे आएंगे। आय में निश्चितता रहेगी। भागदौड़ रहेगी।
 
वृश्चिक राशि के लिए आज का कल्याणकारी उपाय- 'जपें ॐ बुं बुधाय नम:।'
 
आज का भविष्य : थोड़े प्रयास से ही रुके काम पूर्ण होंगे। कार्य की प्रशंसा होगी। नौकरी में उच्चाधिकारी प्रसन्न रहेंगे। प्रमोशन मिल सकता है। जीवनसाथी से सहयोग मिलेगा। सामाजिक प्रतिष्ठा मिलेगी। व्यापार-व्यवसाय में वृद्धि के योग हैं। उत्साह बना रहेगा। काम में मन लगेगा। नया काम मिलेगा।
 
धनु राशि के लिए आज का कल्याणकारी उपाय- 'जपें ॐ शं शनैश्चराय नम:।'
 
आज का भविष्य : व्यापार में लाभ बढ़ेगा। आय में वृद्धि होगी। नौकरी में मातहत सहयोग करेंगे। शुभ समाचार प्राप्त होंगे। घर-परिवार में अतिथियों का आगमन होगा। प्रसन्नता रहेगी। वाणी पर नियंत्रण रखें। जोखिम उठाने का साहस कर पाएंगे। भाइयों का सहयोग मिलेगा। थकान रहेगी। प्रमाद न करें।
 
मकर राशि के लिए आज का कल्याणकारी उपाय- 'जपें ॐ कें केतवे नम:।'
 
आज का भविष्य : बेचैनी रहेगी। व्यावसायिक यात्रा लाभदायक रहेगी। अप्रत्याशित लाभ हो सकता है। रोजगार प्राप्ति के प्रयास सफल रहेंगे। बुद्धि का प्रयोग करें। नौकरी में प्रमोशन मिल सकता है। किसी बड़ी समस्या का निराकरण होगा। व्यापारिक मतभेद दूर होकर नए अनुबंध हो सकते हैं।
 
कुंभ राशि के लिए आज का कल्याणकारी उपाय- 'जपें ॐ सों सोमाय नम:।'
 
आज का भविष्य : अप्रत्याशित खर्च हो सकता है। व्यवस्था मुश्किल से होगी। पुराना रोग उभर सकता है। नकारात्मकता रहेगी। कुसंगति से हानि होगी। क्रोध व उत्तेजना पर नियंत्रण रखें। व्यापार में उतार-चढ़ाव रहेगा। हानि हो सकती है। आय बनी रहेगी। प्रयास करना पड़ेंगे। जोखिम बिलकुल न लें।
 
मीन राशि के लिए आज का कल्याणकारी उपाय- 'जपें ॐ अं अंगारकाय नम:।'
 
आज का भविष्य : बकाया वसूली के प्रयास सफल रहेंगे। व्यावसायिक यात्रा मनोनुकूल रहेगी। बाहर से काम मिलेगा। लेनदारी वसूल होगी। घर-बाहर से सहयोग मिलेगा। शत्रु शांत रहेंगे। ऐश्वर्य के साधन जुटेंगे। प्रमाद न करें। नौकरी में कार्यभार रहेगा। प्रसन्नता रहेगी। जोखिम न लें।


Share this Story:

Follow Webdunia Hindi

अगला लेख

11 मई 2020 : आपका जन्मदिन




Hanuman Chalisa In Hindi
Hanuman Chalisa In Hindi