* साप्ताहिक राशिफल (4 मई से 10 मई 2020)
मेष-
करियर को लेकर यह सप्ताह काफी अच्छा रहेगा। कार्यक्षेत्र पर सभी आपकी क्रिएटिविटी और कला की तारीफ करेंगे। किसी नजदीकी रिश्तेदार से कोई खुशखबरी मिलेगी। धन संबंधित मामलों के लिए समय महत्वपूर्ण है। आर्थिक स्थिति में सुधार के चलते कोई महंगा सामान खरीद पाएंगे।
उपाय : केसर का तिलक लगाएं।
शुभ अंक : 17
शुभ रंग : सफेद
वृषभ-
करियर के लिए यह सप्ताह काफी महत्वपूर्ण रहने वाला है। कार्यक्षेत्र पर काफी लंबे समय से अधूरे पड़े निर्णय इस हफ्ते लिए जा सकते हैं। सप्ताह के अंत में कोई पुराना दोस्त आपसे मिलने आ सकता है। धन संबंधित मामलों के लिए यह सप्ताह काफी अच्छा रहेगा। अचानक धन प्राप्ति के योग बन रहे हैं।
उपाय : घर में मनीप्लांट जरूर लगाएं।
शुभ अंक : 6
शुभ रंग : वॉयलेट
मिथुन-
करियर के लिए यह सप्ताह काफी अच्छा रहने वाला है। किसी सीनियर की मदद से नया व्यापार शुरू कर सकते हैं। परिवार और करीबी रिश्तेदारों के साथ समय बिताकर अच्छा महसूस करेंगे। धन संबंधित मामलों के लिए यह सप्ताह काफी अच्छा रहेगा। अचानक धन प्राप्ति के योग बन रहे हैं जिससे आपको काफी मदद मिलेगी। प्रेम संबंधों के लिए यह सप्ताह अनुकूल रहेगा।
उपाय- अपने बाएं हाथ में चांदी का छल्ला पहनें।
शुभ अंक : 3
शुभ रंग : गाढ़ा पीला
कर्क-
करियर के लिए यह समय मिला-जुला रहेगा। कार्यक्षेत्र पर सफल होने के लिए प्लानिंग कर उस पर तुरंत काम करने की आवश्यकता है। धन संबंधित मामलों के लिए समय अच्छा है। कोई रुका पैसा वापस मिलने से आर्थिक स्थिति में सुधार होगा। प्रेम संबंधों के लिए यह हफ्ता काफी महत्वपूर्ण रहेगा।
उपाय : मां दुर्गा का पाठ और पूजा करें।
शुभ अंक : 5
शुभ रंग : पैरेट ग्रीन
सिंह-
करियर के लिए यह सप्ताह थोड़ा मुश्किल हो सकता है। कार्यक्षेत्र पर किसी भी मुसीबत का सामना बड़ी सतर्कता के साथ अकेले ही करें। अचानक किसी पुराने दोस्त से मिलकर अच्छा महसूस करेंगे। धन संबंधित मामलों के लिए समय महत्वपूर्ण रहेगा। एंटिक्स या ज्वेलरी में निवेश करने से आर्थिक स्थिति मजबूत होगी। प्रेम संबंधों के लिए समय अच्छा रहेगा।
उपाय : रविवार के दिन उपवास करें।
शुभ अंक : 8
शुभ रंग : सफेद
कन्या-
करियर के लिए यह समय अच्छा रहेगा। कार्यक्षेत्र पर महिला सहयोगी आपका कोई महत्वपूर्ण असाइनमेंट पूरा करने में मदद करेगी। परिवार के किसी सदस्य की सलाह आपका मानसिक तनाव और दबाव कम करने में मदद करेगी। धन संबंधित मामलों के लिए समय अच्छा चल रहा है। अचानक कोई रुका हुआ धन वापस मिल सकता है। प्रेम संबंधों के लिए यह सप्ताह काफी अच्छा रहेगा।
उपाय : अपने पास हरे रंग का रूमाल रखें।
शुभ अंक : 6
शुभ रंग : नेवी ब्लू
तुला-
करियर को लेकर यह सप्ताह काफी अच्छा रहेगा। कार्यक्षेत्र पर आपके काम की प्रशंसा होगी। परिवार और रिश्तेदारों के साथ अच्छा समय बिताएंगे। हर पल का आनंद लेने और मनोरंजन पर जरूरत से ज्यादा पैसे खर्च करने की अपनी आदत को बदलने की जरूरत है। प्रेम संबंधों के लिए समय अच्छा है।
उपाय : हमेशा स्त्रियों का सम्मान करें।
शुभ अंक : 6
शुभ रंग : केसरिया
वृश्चिक-
करियर के लिए समय अच्छा है। कार्यक्षेत्र पर किसी सीनियर के सहयोग से सफलता प्राप्ति के योग बन रहे हैं। किसी मेहमान के आने से अच्छा महसूस करेंगे। धन संबंधित मामलों के लिए यह सप्ताह काफी अच्छा रहने वाला है। सप्ताह के अंत तक आर्थिक स्थिति मजबूत हो जाएगी। प्रेम संबंधों के लिए समय अनुकूल है।
उपाय : लाल रंग का रूमाल हमेशा अपने पास रखें।
शुभ अंक : 9
शुभ रंग : केसरिया
धनु-
करियर के लिए यह सप्ताह अनुकूल रहेगा। कार्यक्षेत्र पर अपने लक्ष्यों को पाने में सफल होंगे। आपके प्रयासों के चलते परिवार में खुशहाली का माहौल रहेगा। धन संबंधित मामलों के लिए यह सप्ताह महत्वपूर्ण रहेगा। समय रहते किसी की मदद के चलते धन संबंधित परेशानियां दूर होंगी। प्रेम संबंधित मामलों के लिए यह सप्ताह काफी अच्छा रहेगा।
उपाय : गुरुवार का व्रत करें।
शुभ अंक : 3
शुभ रंग : गाढ़ा पीला
मकर-
करियर को लेकर यह सप्ताह अच्छा है। अपने उत्कृष्ट आत्मविश्वास के चलते कार्यक्षेत्र में आने वाली हर मुसीबत का सामना करने में आप कामयाब होंगे। निजी जीवन के कामों को पूरा करने में परिवार के सदस्य आपका सहयोग करेंगे। बैंक से संबंधित कामों को करते समय सतर्क रहें। प्रेम संबंधों के लिए यह सप्ताह काफी अच्छा रहने वाला है। अपने साथी के साथ समय बिताकर एंजॉय करेंगे।
उपाय : घर से निकलने से पहले कुछ मीठा जरूर खाएं।
शुभ अंक : 22
शुभ रंग : गाढ़ा नीला
कुंभ-
करियर को लेकर यह सप्ताह काफी महत्वपूर्ण रहेगा। कार्यक्षेत्र पर समय रहते सहयोगियों से मिली मदद न केवल मुश्किल समय निकालने में आपके काम आएगी बल्कि इससे आपको कार्यक्षेत्र पर बढ़त बनाने का मौका भी मिलेगा। बच्चों के साथ समय बिताने की कोशिश करें, चाहे इसके लिए आपको कुछ भी करना पड़े। धन संबंधित मामलों के लिए समय अच्छा रहेगा।
उपाय : प्रतिदिन हनुमान चालीसा का पाठ करें।
शुभ अंक : 3
शुभ रंग : रॉयल ब्लू
मीन-
करियर के लिए यह सप्ताह काफी अच्छा रहेगा। किसी के साथ पार्टनरशिप में नया व्यापार शुरू कर सकते हैं। ये हफ्ता आपके लिए लाभ दिलाने वाला रहेगा। परिवार के सदस्यों के साथ चली आ रही गलतफहमियां दूर होंगी। धन संबंधित मामलों के लिए यह सप्ताह महत्वपूर्ण रहेगा। मजबूत आर्थिक स्थिति के चलते किसी डील में निवेश करने की सोचेंगे। प्रेम संबंधों के लिए यह सप्ताह अनुकूल है।
उपाय : रोजाना पक्षियों को दाना खिलाएं।
शुभ अंक : 18
About Writer
पं. प्रेमकुमार शर्मा
डॉ. प्रेम कुमार शर्मा भारत के एक प्रसिद्ध और अंतरराष्ट्रीय स्तर पर मान्यता प्राप्त ज्योतिषी, न्यूमेरोलॉजिस्ट और वास्तु विशेषज्ञ हैं। ज्योतिष और वास्तु के क्षेत्र में तीन दशकों से अधिक का अनुभव है। वे कई प्रमुख समाचार पत्रों और न्यूज चैनलों में नियमित रूप से भविष्यवाणियां प्रकाशित करते हैं। उन्हें....
और पढ़ें