Festival Posters

Select Your Language

Notifications

webdunia
webdunia
webdunia
webdunia

4 मई 2019 का राशिफल और उपाय

Advertiesment
4 May Daily Horoscope
आज क्या करें कि दिन शुभ हो, पढ़ें सरल उपाय...
 
मेष राशि के लिए आज का कल्याणकारी उपाय- 'जपें ॐ बुं बुधाय नम:।'
 
आज का भविष्य : वाणी में हल्के शब्दों के प्रयोग से बचें। बेरोजगारी दूर करने के प्रयास सफल रहेंगे। व्यावसायिक यात्रा सफल रहेगी। अचानक किसी बड़े लाभ के योग हैं। नौकरी में प्रमोशन मिल सकता है। स्वास्थ्य अच्‍छा रहेगा। निवेश से लाभ होगा।
 
वृषभ राशि के लिए आज का कल्याणकारी उपाय- 'जपें ॐ चं चन्द्रमसे नम:।'
 
आज का भविष्य : किसी अनहोनी के होने की आशंका रहेगी। कोई अप्रत्याशित खर्च हो सकता है। आर्थिक स्थिति बिगड़ सकती है। कीमती वस्तुएं संभालकर रखें। चिंता तथा तनाव रहेंगे। जल्दबाजी में कोई निर्णय न लें। आय में निश्चितता रहेगी।
 
मिथुन राशि के लिए आज का कल्याणकारी उपाय- 'जपें ॐ कें केतवे नम:।'
 
आज का भविष्य : लेन-देन में धोखा खा सकते हैं। स्वास्थ्य का पाया कमजोर रहेगा। दुष्टजनों से सावधान रहें। बकाया वसूली के प्रयास सफल रहेंगे। किसी लंबी यात्रा का कार्यक्रम बन सकता है। नए काम प्राप्त होंगे। कारोबार में वृद्धि होगी।
 
कर्क राशि के लिए आज का कल्याणकारी उपाय- 'जपें ॐ शं शनैश्चराय नम:।'
 
आज का भविष्य : हित शत्रुओं से सावधान रहें। आर्थिक उन्नति के लिए नई योजना बनेगी। तत्काल लाभ नहीं मिलेगा। सामाजिक कार्य करने की प्रेरणा प्राप्त होगी। मान-सम्मान बढ़ेगा। नौकरी में उच्चाधिकारी प्रसन्न रहेंगे। व्यापार अच्छा चलेगा।
 
सिंह राशि के लिए आज का कल्याणकारी उपाय- 'जपें ॐ शं शनैश्चराय नम:।'
 
आज का भविष्य : किसी पुराने रोग से परेशानी हो सकती है। छोटी-मोटी यात्रा हो सकती है। किसी विवाद में विजय प्राप्त होगी। पूजा-पाठ में मन लगेगा। पारिवारिक सहयोग प्राप्त होगा। घर-बाहर प्रसन्नता का वातावरण रहेगा। धनार्जन होगा।
 
कन्या राशि के लिए आज का कल्याणकारी उपाय- 'जपें ॐ सों सोमाय नम:।'
 
आज का भविष्य : वाहन, मशीनरी व अग्नि आदि के प्रयोग में सावधानी रखें। किसी भी तरह की उलझन में न पड़ें। भावना में बहकर कोई निर्णय न लें। विवाद की आशंका है। कीमती वस्तुएं संभालकर रखें। स्वास्थ्य का ध्यान रखें। लाभ होगा।
 
तुला राशि के लिए आज का कल्याणकारी उपाय- 'जपें ॐ अं अंगारकाय नम:।'
 
आज का भविष्य : लाभ के अवसर हाथ आएंगे। बाहर जाने का मन बनेगा। दांपत्य जीवन सुखमय व्यतीत होगा। कानूनी अड़चन दूर होगी। प्रसन्नता का माहौल रहेगा। चोट व रोग से बचें। व्यापार-व्यवसाय अच्‍छा चलेगा। मित्रों का सहयोग मिलेगा।
 
वृश्चिक राशि के लिए आज का कल्याणकारी उपाय- 'जपें ॐ शं शनैश्चराय नम:।'
 
आज का भविष्य : शत्रु नतमस्तक होंगे। विवाद न करें। भूमि व भवन संबंधी कार्य लाभदायक रहेंगे। रोजगार प्राप्ति के प्रयास सफल रहेंगे। कारोबार में वृद्धि होगी। पार्टनरों का सहयोग प्राप्त होगा। जीवन सुखमय व्यतीत होगा। जल्दबाजी न करें।
 
धनु राशि के लिए आज का कल्याणकारी उपाय- 'जपें ॐ शं शनैश्चराय नम:।'
 
आज का भविष्य : किसी आनंदोत्सव में भाग लेने का अवसर प्राप्त होगा। मनपसंद भोजन का आनंद प्राप्त होगा। विद्यार्थी वर्ग अपना कार्य लगन व उत्साह से कर पाएगा। संगीत इत्यादि में रुचि रहेगी। धन प्राप्ति सुगम होगी। थकान रह सकती है।
 
मकर राशि के लिए आज का कल्याणकारी उपाय- 'जपें ॐ चं चन्द्रमसे नम:।'
 
आज का भविष्य : किसी पुराने रोग के उभरने की आशंका है। किसी भी तरह की बहस में हिस्सा न लें। कोई दु:खद समाचार की प्राप्ति संभव है। अपेक्षित कार्य में अड़चन आ सकती है। भागदौड़ रहेगी। बेचैनी रहेगी। व्यापार ठीक चलेगा। जोखिम न लें।
 
कुंभ राशि के लिए आज का कल्याणकारी उपाय- 'जपें ॐ अं अंगारकाय नम:।'
 
आज का भविष्य : सुख के साधन जुटेंगे। प्रयास सफल रहेंगे। रिश्तेदारों तथा मित्रों का सहयोग कर पाएंगे। पराक्रम व प्रतिष्ठा में वृद्धि होगी। किसी बड़े कार्य को करने की इच्छा जागृत होगी। व्यस्तता रहेगी। जीवन सुखद व्यतीत होगा। प्रमाद न करें।
 
मीन राशि के लिए आज का कल्याणकारी उपाय- 'जपें ॐ रां राहवे नम:।'
 
आज का भविष्य : प्रेम-प्रसंग में अनुकूलता रहेगी। दूर से शुभ समाचार की प्राप्ति होगी। आत्मविश्वास में वृद्धि होगी। किसी बड़े कार्य को करने की प्रेरणा प्राप्त होगी। घर में अतिथियों का आगमन होगा। व्यापार-व्यवसाय ठीक चलेगा। नौकरी में सहकर्मी सहयोग करेंगे।


Share this Story:

Follow Webdunia Hindi

अगला लेख

4 मई 2019 : आपका जन्मदिन