Shree Sundarkand

Select Your Language

Notifications

webdunia
webdunia
webdunia
webdunia

मई 2019 मासिक राशिफल : इस महीने किस राशि के चमकेंगे सितारे, जानिए

Advertiesment
हमें फॉलो करें May 2019 monthly horoscope
webdunia

पं. सुरेन्द्र बिल्लौरे

* मई 2019 : क्या खास लाया है यह माह आपके लिए, जानिए

 
मेष : मेष राशि वाले जातकों के लिए यह माह आर्थिक उन्नति वाला रहेगा। व्यापार अच्छा रहेगा। नौकरी में अधिकारी वर्ग से तकलीफ आएगी। कृषि में लाभ मिलेगा। स्वास्थ्य में सुधार होगा। माता की तीर्थयात्रा होगी। राजनीति से कष्ट आएगा। किसी अपने वाले से धोखा मिलेगा।
 
दि. 3, 18 शुभ हैं, 25 अशुभ है।
श्रीकृष्ण आराधना लाभप्रद रहेगी।

 
वृषभ : वृषभ राशि वाले जातकों के लिए यह माह राजनीतिक सफलता वाला रहेगा। व्यापार मध्यम रहेगा। नौकरी में ठीक-ठीक रहेगा। कृषि सामान्य रहेगी। बहन के परिवार में तकलीफ रहेगी। किसी कार्य से विदेश यात्रा के योग बनेंगे। मित्र से सहयोग प्राप्त होगा।
 
दि. 9, 24 शुभ हैं, 11 अशुभ है। 
देवी आराधना लाभप्रद रहेगी।
 
मिथुन : मिथुन राशि वाले जातकों के लिए यह माह पारिवारिक कष्ट वाला रहेगा। व्यापार अच्छा रहेगा। नौकरी में उन्नति होगी। कृषि मध्यम रहेगी। पिता के स्वास्थ्य में तकलीफ रहेगी। समाज से कुछ लोग आपके विरोध में रहेंगे। किसी विशेष यात्रा के योग बनेंगे।
 
 
दि. 12, 19 शुभ हैं, 28 अशुभ है।
गायत्री मंत्र लाभदायक रहेगा।
 
कर्क : कर्क राशि वाले जातकों के लिए यह माह भौतिक सुख वाला रहेगा। व्यापार में वृद्धि होगी। नौकरी में साथियों से सहयोग प्राप्त होगा। कृषि में अच्छा लाभ मिलेगा। पत्नी को शारीरिक कष्ट रहेगा। किसी अनजान से मुलाकात होगी, जो फायदेमंद होगी। विदेशी पूंजी कमाने का अवसर आएगा।

 
दि. 5, 23 शुभ हैं, 17 अशुभ है।
सूर्य आराधना लाभप्रद रहेगी।
 
सिंह : सिंह राशि वाले जातकों के लिए यह माह आर्थिक परेशानी वाला रहेगा। व्यापार में घाटा होगा। नौकरी में स्थान परिवर्तन के साथ अधिकारी वर्ग से परेशानी आएगी। कृषि ठीक-ठीक रहेगी। पत्नी से सहयोग प्राप्त होगा। किसी स्त्री से दोस्ती परेशानी में डाल सकती है, सावधान रहें।
 
 
दि. 6, 27 शुभ हैं, 10 अशुभ है।
राहु के जाप लाभदायक रहेंगे।
 
कन्या : कन्या राशि वाले जातकों के लिए यह माह संतान की उन्नति वाला रहेगा। व्यापार अच्छा रहेगा। नौकरी में परेशानी आएगी। कृषि से लाभ मिलेगा। माता-पिता के स्वास्थ्य में तकलीफ रहेगी। ससुराल पक्ष से सहयोग प्राप्त होगा। धार्मिक आयोजन घर पर होगा। मित्र से दूरी हो सकती है।
 
 
दि. 8, 17 शुभ हैं, 20 अशुभ है।
शिव आराधना लाभप्रद रहेगी।
 
तुला : तुला राशि वाले जातकों के लिए यह माह कोर्ट-कचहरी की परेशानी वाला रहेगा। व्यापार अच्छा रहेगा। नौकरी में अधिकारी वर्ग से सहयोग प्राप्त होगा व कृषि में उन्नति होगी। किसी अनजान शहर की यात्रा परेशानी दे सकती है। पिता के स्वास्थ्य में सुधार होगा। पुराने मित्र से मिलना फायदेमंद होगा।
 
 
दि. 11, 24 शुभ हैं, 21 अशुभ है।
शनि, केतु की आराधना लाभप्रद रहेगी।
 
वृश्चिक : वृश्चिक राशि वाले जातकों के लिए यह माह स्थान परिवर्तन वाला रहेगा। व्यापार मध्यम रहेगा। नौकरी में उन्नति होगी। कृषि में परेशानी आएगी। स्वास्थ्य में तकलीफ रहेगी। संतान से परेशानी आएगी। धार्मिक यात्रा होगी। किसी रिश्तेदार से आर्थिक सहायता प्राप्त होगी।
 
 
दि. 6, 18 शुभ हैं, 13 अशुभ है।
गुरु आराधना लाभप्रद रहेगी।
 
धनु : धनु राशि वाले जातकों के लिए यह माह मानसिक परेशानी वाला रहेगा। व्यापार में हानि हो सकती है। कृषि कार्यों में रुकावट आएगी। नौकरी में साथियों से सहयोग प्राप्त होगा। पिता को स्वास्थ्य की तकलीफ रहेगी। संतान से सुख प्राप्त होगा। किसी संत से मुलाकात लाभप्रद रहेगी।
 
 
दि. 8, 24 शुभ हैं, 12 अशुभ है।
राम-स्तुति लाभप्रद रहेगी।
 
मकर : मकर राशि वाले जातकों के लिए यह माह पारिवारिक सुख वाला रहेगा। व्यापार में परेशानी आएगी। कृषि में अच्छा लाभ मिलेगा। नौकरी में उन्नति होगी। स्वास्थ्य की तकलीफ रहेगी। पिता से सहयोग प्राप्त होगा। किसी महिला से मुलाकात दु:ख दे सकती है।
 
दि. 14, 23 शुभ हैं, 5 अशुभ है।
देवी आराधना लाभप्रद रहेगी।

 
कुंभ : कुंभ राशि वाले जातकों के लिए यह माह सामाजिक प्रतिष्ठा वाला रहेगा। व्यापार में लाभ-हानि बनी रहेगी। कृषि सामान्य रहेगी। नौकरी में साथियों से परेशानी आएगी। भाई को कष्ट रहेगा। किसी मित्र से सहयोग प्राप्त होगा। स्वास्थ्य में सुधार होगा।
 
दि. 9, 18 शुभ हैं, 4 अशुभ है।
शनि आराधना लाभप्रद रहेगी।
 
मीन : मीन राशि वाले जातकों के लिए यह माह भूमि-भवन के सुख वाला रहेगा। व्यापार में अच्छी सफलता मिलेगी। कृषि में वृद्धि होगी। नौकरी में स्थान परिवर्तन के साथ कार्य करने में तकलीफ रहेगी। रिश्तेदारों से तकलीफ आएगी। माता के स्वास्थ्य में सुधार होगा।

 
दि. 16, 25 शुभ हैं, 4 अशुभ है।
गणेशजी की आराधना लाभप्रद रहेगी। 

May 2019 monthly horoscope

Share this Story:

Follow Webdunia Hindi

अगला लेख

कद्रू ने दिया था अपने ही पुत्रों को श्राप, जिसके चलते हो गया था उनका नाश