Daily Horoscope
✕

22 अक्टूबर 2018 का राशिफल और उपाय...

पं. उमेश दीक्षित
* राशि अनुसार आजमाएं, आज यह शुभ उपाय...
 
मेष राशि के लिए आज का कल्याणकारी उपाय- दूध दान करें।
 
आज का भविष्य : फिजूलखर्ची पर नियंत्रण रखें। किसी अपने द्वारा अपमान हो सकता है। चिंता तथा तनाव रहेंगे। स्वास्थ्य का पाया कमजोर रहेगा। शत्रुभय रहेगा। जीवनसाथी की चिंता रहेगी। बेचैनी रहेगी। संपत्ति की खरीदी की योजना बनेगी। व्यवसाय ठीक चलेगा। लाभार्जन होगा। जोखिम न उठाएं। 
 
वृषभ राशि के लिए आज का कल्याणकारी उपाय- हल्दी दान करें।
 
आज का भविष्य : बकाया वसूली के प्रयास सफल रहेंगे। व्यावसायिक यात्रा सफल रहेगी। आय में वृद्धि होगी। वाणी पर नियंत्रण रखें। शत्रुभय रहेगा। परिवार की चिंता रहेगी। चोट व रोग से बचें। नए उपक्रम प्रारंभ करने की योजना बनेगी। समय पर कर्ज चुका पाएंगे। घर-बाहर प्रसन्नता रहेगी।
 
मिथुन राशि के लिए आज का कल्याणकारी उपाय- गुड़ दान करें
 
आज का भविष्य : आय वृद्धि के लिए नई योजना बनेगी। कार्यप्रणाली में सुधार होगा। सामाजिक प्रतिष्ठा में वृद्धि होगी। व्यवसाय ठीक चलेगा। बाहर जाने का मन बन सकता है। बिगड़े कार्य बनेंगे। कोई बड़ी इच्छा की पूर्ति के लिए उपयुक्त समय है। विरोध होगा। चिंता रहेगी।
 
कर्क राशि के लिए आज का कल्याणकारी उपाय- कुत्तों को रोटी दें।
 
आज का भविष्य : धार्मिक कृत्यों में मन लगेगा। साधु-संतों का आशीर्वाद मिल सकता है। कानूनी अड़चन दूर होगी। लाभ के अवसर हाथ आएंगे। घर में तनाव रह सकता है। चोट व रोग से बाधा संभव है। क्रोध पर नियंत्रण रखें। प्रतिद्वंद्वी सक्रिय रहेंगे, सावधान रहें। शुभ समय।
 
सिंह राशि के लिए आज का कल्याणकारी उपाय- दूध दान करें।
 
आज का भविष्य : शत्रु शांत रहेंगे। कुसंगति से बचें। लोगों की बातों में न आएं। वाहन, मशीनरी व अग्नि आदि के प्रयोग में सावधानी रखें। बाहरी लोगों का व्यवहार रूखा रहेगा। विवाद को बढ़ावा न दें। अपेक्षित कार्यों की पूर्णता में विलंब होगा। व्यवसाय ठीक चलेगा।
 
कन्या राशि के लिए आज का कल्याणकारी उपाय- कुत्ते को रोटी डालें।
 
आज का भविष्य : दांपत्य जीवन सुखमय रहेगा। राजकीय बाधा दूर होगी। किसी प्रतिष्ठित व्यक्ति का सहयोग प्राप्त होगा। आय में वृद्धि होगी। प्रसन्नता रहेगी। परिवार में मांगलिक कार्य हो सकता है। दूसरों के कार्य में दखल न दें। नए काम प्राप्त हो सकते हैं। जल्दबाजी न करें।
 
तुला राशि के लिए आज का कल्याणकारी उपाय- गाय को हरा चारा खिलाएं।
 
आज का भविष्य : व्यावसायिक यात्रा सफल रहेगी। कानूनी अड़चन सामने आएगी। वाणी पर नियंत्रण रखें। दांपत्य जीवन ठीक चलेगा। भागदौड़ रहेगी। भूमि व भवन संबंधी खरीद-फरोख्त की योजना बनेगी। आंखों में कष्ट संभव है। बेरोजगारी दूर होगी। प्रसन्नता रहेगी। जोखिम न लें।
 
वृश्चिक राशि के लिए आज का कल्याणकारी उपाय- चने की दाल दान करें।
 
आज का भविष्य : शारीरिक कष्ट संभव है। लेन-देन में सावधानी रखें। व्यवसाय ठीक चलेगा। आय में वृद्धि होगी। किसी आनंदोत्सव में भाग लेने का अवसर मिलेगा। मनपसंद भोजन का आनंद प्राप्त होगा। विद्यार्थी वर्ग सफलता हासिल करेगा। घर-बाहर प्रसन्नता रहेगी।
 
धनु राशि के लिए आज का कल्याणकारी उपाय- दूध दान करें।
 
आज का भविष्य : वस्तुएं संभालकर रखें। शारीरिक पीड़ा हो सकती है। लेन-देन में सावधानी रखें। दु:खद समाचार प्राप्त हो सकता है, धैर्य रखें। विवाद से स्वाभिमान को ठेस पहुंच सकती है। कार्य में मन नहीं लगेगा। विरोधी सक्रिय रहेंगे। चिंता तथा तनाव रहेंगे।
 
मकर राशि के लिए आज का कल्याणकारी उपाय- तेल दान करें।
 
आज का भविष्य : पुराना रोग उभर सकता है। बेचैनी रहेगी। कोई बड़ी मुसीबत आ सकती है। मेहनत का फल मिलेगा। सामाजिक प्रतिष्ठा में वृद्धि होगी। धन प्राप्ति सुगम होगी। कोई बड़ा काम करने का मन बनेगा। घर-बाहर उत्साह तथा प्रसन्नता रहेंगे। बुरी खबर मिल सकती है।
 
कुंभ राशि के लिए आज का कल्याणकारी उपाय- कुत्ते को रोटी डालें।
 
आज का भविष्य : भूले-बिसरे साथियों से मुलाकात होगी। शुभ समाचार प्राप्त होंगे। प्रसन्नता में वृद्धि होगी। बोलचाल में हल्के शब्दों के प्रयोग से बचें। बात बिगड़ सकती है। जोखिम व जमानत के कार्य टालें। थकान महसूस होगी। लेन-देन में सावधानी रखें। पारिवारिक सहयोग मिलेगा। लाभ होगा।
 
मीन राशि के लिए आज का कल्याणकारी उपाय- स्टील के बर्तन दान दें। 
 
आज का भविष्य : किसी बड़ी समस्या का हल मिलेगा। परीक्षा व साक्षात्कार आदि में सफलता मिलेगी। व्यावसायिक यात्रा सफल रहेगी। बेरोजगारी दूर करने के प्रयास सफल रहेंगे। अप्रत्याशित लाभ हो सकता है। लॉटरी व सट्टे आदि से दूर रहें। पार्टनरों का सहयोग मिलेगा। जोखिम न लें।

सम्बंधित जानकारी

Show comments

ज़रूर पढ़ें

मंगल का मृगशिरा नक्षत्र में गोचर, 3 राशियों को रहना होगा 12 अगस्त तक सावधान

Rationalism: सत्य की वैज्ञानिक खोज: देकार्त का बुद्धिवाद और आधुनिक दर्शन का जन्म

मिथुन में मार्गी बुध का प्रभाव: भारत समेत दुनिया में होंगे ये बड़े बदलाव

मंगल का मृगशिरा नक्षत्र में प्रवेश, 12 राशियों में किसकी चमकेगी किस्मत और किसे रहना होगा सावधान?

मंगल का मृगशिरा नक्षत्र में प्रवेश, 5 राशियों के शुरू होंगे अच्छे दिन; धन-करियर में मिल सकता है बड़ा लाभ

सभी देखें

नवीनतम

Aaj ka panchang: आज का शुभ मुहूर्त: 18 सितंबर 2026: शुक्रवार का पंचांग और शुभ समय

बुधादित्य राजयोग से चमकेगा 4 राशियों का भाग्य! कन्या राशि में बुध-सूर्य की युति से मिलेंगे शुभ संकेत

भविष्य मालिका की भविष्यवाणी: क्या मक्का-मदीना में होगा घोर युद्ध? जानें क्या किया गया है दावा

नरेंद्र मोदी का जन्मदिन 17 सितंबर: जानिए कुंडली में क्या कहते हैं ग्रह-नक्षत्र और भविष्य के संकेत

नीच के मंगल का देश-दुनिया और 12 राशियों पर कैसा होगा असर? इन मामलों में रहें सतर्क

अगला लेख