sawan somwar

11 सितंबर 2018 का राशिफल और उपाय...

पं. उमेश दीक्षित
* आज के शुभ और कल्याणकारी उपाय, राशि अनुसार... 
 
मेष राशि के लिए आज का कल्याणकारी उपाय- तेल से बनी वस्तुएं दान करें।
 
आज का भविष्य : भूमि व भवन इत्यादि की खरीद-फरोख्त संभव है। रोजगार में वृद्धि होगी। संतान पक्ष की चिंता रहेगी। प्रतिद्वंद्वी सक्रिय रहेंगे। उन्नति होगी। व्यवसाय ठीक चलेगा। प्रमाद न करें।
 
वृषभ राशि के लिए आज का कल्याणकारी उपाय- तेल से बनी वस्तुएं दान करें।
 
आज का भविष्य : विद्यार्थी वर्ग सफलता हासिल करेगा। पार्टी व पिकनिक का आनंद मिलेगा। दुष्टजन सक्रिय रहेंगे। यात्रा सफल रहेगी। घर-बाहर प्रसन्नता रहेगी। दूसरों के झगड़े में न पड़ें।
 
मिथुन राशि के लिए आज का कल्याणकारी उपाय- श्वेत वस्त्र दान करें।
 
आज का भविष्य : दु:खद समाचार प्राप्त हो सकता है। भागदौड़ रहेगी। विवाद से क्लेश होगा। जोखिम व जमानत के कार्य टालें। पुराना रोग उभर सकता है। भावना में बहकर फैसला न लें।
 
कर्क राशि के लिए आज का कल्याणकारी उपाय- उड़द से बनी वस्तुएं दान करें।
 
आज का भविष्य : कोशिशें कामयाब होंगी। प्रतिष्‍ठा व पराक्रम में वृद्धि होगी। दुष्‍टजन हानि पहुंचा सकते हैं। सावधानी रखें। व्यवसाय ठीक चलेगा। यात्रा सफल रहेगी। निवेश लाभ देगा।
 
सिंह राशि के लिए आज का कल्याणकारी उपाय- गाय को हरा चारा खिलाएं।
 
आज का भविष्य : शुभ समाचार प्राप्त होंगे। भूले-बिसरे साथियों से मेलजोल बढ़ेगा। आत्मविश्वास बढ़ेगा। जोखिम उठाने का साहस कर पाएंगे। व्यवसाय ठीक चलेगा। जोखिम न लें। धनार्जन होगा।
 
कन्या राशि के लिए आज का कल्याणकारी उपाय- हरी मूंग दान करें।
 
आज का भविष्य : व्यावसायिक यात्रा सफल रहेगी। बेरोजगारी दूर होगी। भेंट व उपहार की प्राप्ति होगी। कोई बड़ी परेशानी दूर होगी। प्रसन्नता रहेगी। चोट व रोग से बाधा संभव है।
 
तुला राशि के लिए आज का कल्याणकारी उपाय- चावल दान करें।
 
आज का भविष्य : कीमती वस्तुएं संभालकर रखें। स्वास्थ्य का ध्यान रखें। व्यय अधिक होगा। चिंता तथा तनाव रहेंगे। विवाद से क्लेश संभव है। व्यवसाय ठीक चलेगा। जल्दबाजी न करें।
 
वृश्चिक राशि के लिए आज का कल्याणकारी उपाय- चने की दाल दान करें।
 
आज का भविष्य : बकाया वसूली के प्रयास सफल रहेंगे। व्यावसायिक यात्रा सफल रहेगी। आय में वृद्धि होगी। कोई पुरानी समस्या का हल एकाएक मिलेगा। प्रसन्नता रहेगी।
 
धनु राशि के लिए आज का कल्याणकारी उपाय- कुत्तों को रोटी डालें।
 
आज का भविष्य : भ्रम की स्थिति उत्पन्न हो सकती है। नई योजना बनेगी। नए अनुबंध होंगे। आय में वृद्धि होगी। विवाद से बचें। स्वाभिमान को ठेस पहुंच सकती है।
 
मकर राशि के लिए आज का कल्याणकारी उपाय- कुत्तों को रोटी डालें।
 
आज का भविष्य : कोई बड़ी समस्या खड़ी हो सकती है। घर-बाहर असंतोष रहेगा। पूजा पाठ में मन लगेगा। कोर्ट व कचहरी के काम निबटेंगे। व्यवसाय ठीक चलेगा। प्रमाद न करें।
 
कुंभ राशि के लिए आज का कल्याणकारी उपाय- दूध दान करें।
 
आज का भविष्य : चोट, चोरी व विवाद आदि से हानि संभव है। जोखिम व जमानत के कार्य टालें। दूसरों पर अतिविश्वास भारी पड़ेगा। जल्दबाजी व लापरवाही न करें। समय नेष्ट है।
 
मीन राशि के लिए आज का कल्याणकारी उपाय- अपंग व्यक्तियों की सहायता करें।
 
आज का भविष्य : शत्रु परास्त होंगे। विवाद को बढ़ावा न दें। जीवनसाथी से सहयोग प्राप्त होगा। कानूनी अड़चन दूर होगी। व्यवसाय लाभदायक रहेगा। यात्रा मनोनुकूल रहेगा।

ALSO READ: कुंडली में अगर ये योग हों, तो आपका प्रेम विवाह पक्का...

सम्बंधित जानकारी

Show comments

ज़रूर पढ़ें

मंगल का मृगशिरा नक्षत्र में गोचर, 3 राशियों को रहना होगा 12 अगस्त तक सावधान

Rationalism: सत्य की वैज्ञानिक खोज: देकार्त का बुद्धिवाद और आधुनिक दर्शन का जन्म

मिथुन में मार्गी बुध का प्रभाव: भारत समेत दुनिया में होंगे ये बड़े बदलाव

मंगल का मृगशिरा नक्षत्र में प्रवेश, 12 राशियों में किसकी चमकेगी किस्मत और किसे रहना होगा सावधान?

मंगल का मृगशिरा नक्षत्र में प्रवेश, 5 राशियों के शुरू होंगे अच्छे दिन; धन-करियर में मिल सकता है बड़ा लाभ

सभी देखें

नवीनतम

पूर्ण सूर्य ग्रहण 2026: कब लगेगा, सूतक काल कितने घंटे रहेगा? जानें समय, कहां दिखेगा और राशियों पर असर

10 August Birthday: आपको 10 अगस्त, 2026 के लिए जन्मदिन की बधाई!

Aaj Ka Rashifal: आज का दैनिक राशिफल: मेष से मीन तक 12 राशियों का राशिफल (10 अगस्‍त, 2026)

Aaj ka panchang: आज का शुभ मुहूर्त: 10 अगस्‍त 2026: सोमवार का पंचांग और शुभ समय

Horoscope: 10 से 15 अगस्त 2026 का साप्ताहिक राशिफल, जानें किस राशि को होगा लाभ और किसे नुकसान

अगला लेख