Hanuman Chalisa

1 सितंबर 2018 का राशिफल और उपाय...

पं. उमेश दीक्षित
* आज के शुभ और कल्याणकारी उपाय, राशि अनुसार...
 
 
मेष राशि के लिए आज का कल्याणकारी उपाय- गुड़ दान करें।
 
आज का भविष्य : कार्यक्षेत्र में सफलता मिलेगी। रोजगार में वृद्धि होगी। भेंट व उपहार की प्राप्ति होगी। यात्रा सफल रहेगी। नौकरी में सम्मान बढ़ेगा। रुके कार्य पूर्ण होंगे।
 
वृषभ राशि के लिए आज का कल्याणकारी उपाय- चावल का दान करें।
 
आज का भविष्य : खर्च पर नियंत्रण रखें। घर-बाहर विवाद हो सकता है। कोई फैसला जल्दबाजी में न लें। लाभ में कमी होगी। स्वास्थ्य का ध्यान रखें।
 
मिथुन राशि के लिए आज का कल्याणकारी उपाय- गाय को हरा चारा खिलाएं।
 
आज का भविष्य : धनहानि संभव है। राजकीय कोप का सामना करना पड़ सकता है। विवाद न करें। नेत्र पीड़ा रहेगी। बकाया वसूली होगी। लाभ में वृद्धि होगी।
 
कर्क राशि के लिए आज का कल्याणकारी उपाय- गाय को हरा चारा खिलाएं।
 
आज का भविष्य : शत्रु भय रहेगा। नई योजना बनेगी। कार्यप्रणाली सुधरेगी। पैसों की आवक बढ़ेगी। निवेश शुभ रहेगा। सम्मान मिलेगा। रुके कार्य पूर्ण होंगे।
 
सिंह राशि के लिए आज का कल्याणकारी उपाय- हरा वस्त्र दान करें।
 
आज का भविष्य : धर्म-कर्म में रुचि बढ़ेगी। राजकीय सहयोग मिलेगा। घर-बाहर परेशानी दूर होगी। यात्रा सफल रहेगी। लाभ में वृद्धि होगी। घर-बाहर प्रसन्नता रहेगी।
 
कन्या राशि के लिए आज का कल्याणकारी उपाय- चावल-दूध का दान करें।
 
आज का भविष्य : उत्तेजना पर नियंत्रण रखें। चोट, चोरी व विवाद आदि से हानि संभव है। जोखिम व जमानत के कार्य टालें। जल्दबाजी से हानि होगी।
 
तुला राशि के लिए आज का कल्याणकारी उपाय- चने की दाल दान करें।
 
आज का भविष्य : शारीरिक कष्ट से बाधा संभव है। जीवनसाथी से सहयोग प्राप्त होगा। प्रसन्नता रहेगी। रुके कार्य बनेंगे। लाभ में वृद्धि होगी। निवेश लाभदायक रहेगा।
 
वृश्चिक राशि के लिए आज का कल्याणकारी उपाय- पीला वस्त्र दान करें।
 
आज का भविष्य : बेरोजगारी दूर होगी। नौकरी में सम्मान बढ़ेगा। मकान-दुकान के काम बनेंगे। फायदे का बड़ा सौदा हो सकता है। यात्रा में सावधानी रखें।
 
धनु राशि के लिए आज का कल्याणकारी उपाय- सरसों का तेल दान करें।
 
आज का भविष्य : पारिवारिक आयोजन में सम्मिलित होने का मौका प्राप्त होगा। विद्यार्थी वर्ग सफलता हासिल करेगा। कार्यों के प्रति समर्पण बढ़ेगा।
 
मकर राशि के लिए आज का कल्याणकारी उपाय- कुत्तों को रोटी डालें।
 
आज का भविष्य : भागदौड़ अधिक रहेगी। दु:खद समाचार मिल सकता है, धैर्य रखें। शारीरिक कष्ट संभव है। विवाद को सूझबूझ से टालें। लाभ के अवसर हाथ से निकलेंगे।
 
कुंभ राशि के लिए आज का कल्याणकारी उपाय- मसूर दान करें।
 
आज का भविष्य : प्रयास सफल रहेंगे। रुके कार्य बनेंगे। मान-सम्मान मिलेगा। नौकरी के अधिकार बढ़ेंगे। धनार्जन होगा। कार्य के प्रति समर्पित रहेंगे। आय बढ़ेगी।
 
मीन राशि के लिए आज का कल्याणकारी उपाय- चने की दाल दान करें।
 
आज का भविष्य : शुभ समाचार मिलेंगे। मेहमानों का आगमन होगा। प्रसन्नता रहेगी। व्यवसाय ठीक चलेगा। विवेक का प्रयोग करें। शत्रु परास्त होंगे। क्रोध न करें।

ALSO READ: यश, कीर्ति और वैभव पाना है तो अवश्य करें भगवान श्रीकृष्ण के इन 108 नामों का जाप
 
 

सम्बंधित जानकारी

Show comments

ज़रूर पढ़ें

मंगल का मृगशिरा नक्षत्र में गोचर, 3 राशियों को रहना होगा 12 अगस्त तक सावधान

Rationalism: सत्य की वैज्ञानिक खोज: देकार्त का बुद्धिवाद और आधुनिक दर्शन का जन्म

मिथुन में मार्गी बुध का प्रभाव: भारत समेत दुनिया में होंगे ये बड़े बदलाव

मंगल का मृगशिरा नक्षत्र में प्रवेश, 12 राशियों में किसकी चमकेगी किस्मत और किसे रहना होगा सावधान?

मंगल का मृगशिरा नक्षत्र में प्रवेश, 5 राशियों के शुरू होंगे अच्छे दिन; धन-करियर में मिल सकता है बड़ा लाभ

सभी देखें

नवीनतम

पूर्ण सूर्य ग्रहण 2026: कब लगेगा, सूतक काल कितने घंटे रहेगा? जानें समय, कहां दिखेगा और राशियों पर असर

10 August Birthday: आपको 10 अगस्त, 2026 के लिए जन्मदिन की बधाई!

Aaj Ka Rashifal: आज का दैनिक राशिफल: मेष से मीन तक 12 राशियों का राशिफल (10 अगस्‍त, 2026)

Aaj ka panchang: आज का शुभ मुहूर्त: 10 अगस्‍त 2026: सोमवार का पंचांग और शुभ समय

Horoscope: 10 से 15 अगस्त 2026 का साप्ताहिक राशिफल, जानें किस राशि को होगा लाभ और किसे नुकसान

अगला लेख