dharma sangrah
✕

12 जुलाई को शनिदेव मकर राशि में, कर्क और वृश्चिक राशि को मिलेगी ढैया से मुक्ति

Webdunia
Shani gochar 2022 : शनि ग्रह 29 अप्रैल से ही कुंभ राशि में गोचर कर रहा है जहां रहकर वह 5 जून 2022 को वक्री हुआ। इसके बाद अब शनि 12 जुलाई, 2022 की सुबह 10:28 बजे स्वराशि मकर में वक्री चाल चलेगा। आओ जानते हैं मकर में गोचर से किसे मिलेगी ढैया से मुक्ति और कौन होगा ढैया का शिकार।
 
इस वर्ष अर्थात 29 अप्रैल 2022 को शनि मकर से निकलकर जब कुंभ राशि में भ्रमण करना प्रारंभ किया था तब मीन, कुंभ और मकर राशि पर शनि की साढ़ेसाती तथा कर्क और वृश्चिक राशि पर शनि की ढैय्या लगी थी। लेकिन अब 64 दिनों बाद शनि पुन: पुन: मकर में वक्री ही गोचर कर रहे हैं जिसके चलते कर्क और वृश्चिक राशि वालों को ढैया से कुछ समय के लिए राहत मिलेगी। ढैया का असर नहीं होगा लेकिन शनि के मकर में गोचर का असर होगा। दूसरी ओर मिथुन और तुला राशि वालों पर ये फिर से शुरू हो जाएगी ढैय्या।  
 
कर्क और वृश्‍चिक को मिलेगी मुक्ति :
1. कर्क राशि : आपकी राशि के सातवें भाव में शनि का वक्री गोचर होगा। विवाह नहीं हुआ है तो प्रस्ताव मिलेंगे। वैवाहिक जीवन में थोड़ा बहुत तनाव रहेगा। साझेदारी के व्यापार में सतर्क रहना होगा। हालांकि खुद के व्यापार में लाभ होगा। नौकरी में उन्नति होगी। सेहत का ध्यान रखना होगा।
 
2. वृश्‍चिक राशि : आपकी राशि के तीसरे भाव में शनि का वक्री गोचर होगा। भाई बहनों से संबंध में खटास आ सकती है। नौकरी में बदलाव की संभावना है। व्यापारियों को उनके पिछले कार्यों में लाभ मिल सकता है। योजना बनाकर काम करें।
 
मिथुन और तुला को लगेगी ढैया:
 
मिथुन राशि : आपकी राशि के आठवें में शनि का वक्री गोचर होगा। इस दौरान अचानक लाभ या हानि होने की संभावन रहेगी। घटना और दुर्घटना बढ़ सकती है। अध्यात्म की ओर आपका झुकाव रहेगा। यह ढैया आपके जीवन में बढ़ा परिवर्तन ला सकती है। आर्थिक उथल पुथल भी रहेगी। हालांकि कर्ज से मुक्त होने के योग भी बनेंगे। 
 
तुला राशि : आपकी राशि के चौथे भाव में वक्री शनि का मकर में गोचर हो रहा है। भूमि या भवन खरीदने के योग बनेंगे। नौकरी और करियर में लाभ होगा। माता की सेहत का ध्यान रखना। व्यापार में भी लाभ की संभावना है। नौकरी में पदोन्नति हो सकती है।

सम्बंधित जानकारी

Show comments

ज़रूर पढ़ें

मंगल का मृगशिरा नक्षत्र में गोचर, 3 राशियों को रहना होगा 12 अगस्त तक सावधान

Rationalism: सत्य की वैज्ञानिक खोज: देकार्त का बुद्धिवाद और आधुनिक दर्शन का जन्म

मिथुन में मार्गी बुध का प्रभाव: भारत समेत दुनिया में होंगे ये बड़े बदलाव

मंगल का मृगशिरा नक्षत्र में प्रवेश, 12 राशियों में किसकी चमकेगी किस्मत और किसे रहना होगा सावधान?

मंगल का मृगशिरा नक्षत्र में प्रवेश, 5 राशियों के शुरू होंगे अच्छे दिन; धन-करियर में मिल सकता है बड़ा लाभ

सभी देखें

नवीनतम

Aaj ka panchang: आज का शुभ मुहूर्त: 17 नवंबर 2026: मंगलवार का पंचांग और शुभ समय

शनि के नक्षत्र में प्रवेश करेंगे सूर्यदेव, इन 4 राशियों के शुरू होंगे अच्छे दिन; पढ़ें मेष से मीन तक का पूरा राशिफल

मंगल-राहु का महाटकराव: सिंह और कुंभ में बना अंगारक योग योग, जानें मेष से मीन तक सभी 12 राशियों का हाल

16 November Birthday: आपको 16 नवंबर, 2026 के लिए जन्मदिन की बधाई!

Aaj Ka Rashifal: आज 16 नवंबर, 2026 का दैनिक राशिफल: मेष से मीन तक 12 राशियों का भविष्यफल

अगला लेख