khatu shyam baba

Select Your Language

Notifications

webdunia
webdunia
webdunia
webdunia

चन्द्रमा के ये 11 सरल उपाय देंगे सुख और समृद्धि

Advertiesment
Moon
* चन्द्र ग्रह को प्रसन्न करना है तो करें ये 11 सरल उपाय
 
चंद्रमा माता का सूचक और मन का कारक है। कुंडली में चंद्र के अशुभ होने पर मन और माता पर प्रभाव पड़ता है। लोगों की बेचैनी और शांति का कारण भी चंद्रमा है। जानिए कैसे चंद्र को बनाएं सुख और समृद्धि देने वाला, आजमाएं ये 11 सरल उपाय... 
 
चंद्रमा के 11 सरल उपाय

* शिव की भक्ति। 
 
* सोमवार का व्रत।
 
* मोती धारण करना।
 
* प्रतिदिन माता के पैर छूना।
 
* पानी या दूध को साफ पात्र में सिरहाने रखकर सोएं और सुबह कीकर के वृक्ष की जड़ में डाल दें।
 
* चावल, सफेद वस्त्र, शंख, वंशपात्र, सफेद चंदन, श्वेत पुष्प, चीनी, बैल, दही और मोती दान करना चाहिए।
 
* दो मोती या दो चांदी के टुकड़े लेकर एक टुकड़ा पानी में बहा दें तथा दूसरे को अपने पास रखें।
 
* कुंडली के छठे भाव में चन्द्र हो तो दूध या पानी का दान करना मना है।
 
* यदि चन्द्र 12वां हो तो धर्मात्मा या साधु को भोजन न कराएं और न ही दूध पिलाएं।
 
* सोमवार को सफेद वस्तु जैसे दही, चीनी, चावल, सफेद वस्त्र,1 जोड़ा जनेऊ, दक्षिणा के साथ दान करना। 
 
* 'ॐ सोम सोमाय नमः' का 108 बार नित्य जाप करना श्रेयस्कर होता है।
 
नोट : किसी विशेषज्ञ को कुंडली दिखाकर ही ये उपाय करें।

Share this Story:

Follow Webdunia Hindi

अगला लेख

कैसी होगी आपकी यात्रा, जानें ज्योतिष के अनुसार, पढ़ें 7 उपाय