मंगल का विपरीत राजयोग देश, समाज के साथ कैसा होगा आपके लिए?

Webdunia
Mangal ka Vipreet RajYog: मंगल ग्रह 30 अक्टूबर 2022 को शाम 6 बजकर 55 मिनट पर मिथुन राशि से वक्री हो चुके हैं और अब 13 नवंबर को वक्री अवस्था में ही वृषभ में दोपहर 01 बजकर 32 मिनट पर गोचर करेंगे जो 13 जनवरी 2023, रात 11 बजकर 30 मिनट तक इसी राशि में रहने के बाद मार्गी होंगे। मंगल की इस वक्री अवस्था से विपरीत राजयोग का निर्माण हो रहा है। आओ जानते हैं कि इससे देश दुनिया पर क्या असर पड़ेगा।
 
विपरीत राजयोग का देश दुनिया पर असर : मंगल ग्रह के विपरीत राजयोग से देश दुनिया में राजनीतिक उथल पुथल बढ़ जाएगी। महंगाई बढ़ेगी। भूमि और भवन के दामों में इजाफा होगा। मंगल से संबंधित वस्तुओं के दाम बढ़ेंगे। आर्थिक क्षेत्र में उथल पुथल होगी।
 
मेष राशि | Aries: आपकी राशि के दूसरे भाव में मंगल का विपरीत राजयोग बना रहे हैं। इस समय आकस्मिक धनलाभ होगा। कारोबारी हैं तो मुनाफा होगा और नौकरीपेशा हैं तो पदोन्नति के साथ वेतनवृद्धि के योग भी बन रहे हैं।
 
कर्क राशि | Crab: आपकी राशि के एकादश भाव में विपरीत राजयोग बना रहा है। इस योग से व्यापार और नौकरी में आशातीत सफलता मिलने की संभावना है। आपको भाग्य का साथ मिलेगा और सभी अटके कार्य बनने लगेंगे। कार्यक्षेत्र में सकारात्मक परिणाम देखने को मिलेंगे। नौकरी में नई जिम्मेदारी मिल सकती है।
वृश्‍चिक | Scorpio: अपकी राशि के सातवें भाव में मंगल का गोचर शुभ माना जा रहा है। मंगल आपकी राशि का स्वामी भी है। दांपत्य जीवन में मधुरता बढ़ेगी। साझेदारी का व्यापार है तो उसमें अच्छा लाभ कमांगे। जिन लोगों का विवाह नहीं हुआ है उनके विवाह के योग बनेंगे। 
 
मकर राशि | Capricorn: आपकी राशि के पंचम भाव में मंगल का गोचर आपको संतान सुख के साथ ही संबंधों का सुख भी देगा। करियर में उन्नति करेंगे। आपका मान सम्मान बढ़ेगा। व्यापारियों के लिए अच्‍छा समय है। 

सम्बंधित जानकारी

Show comments

ज़रूर पढ़ें

इस मंदिर में है रहस्यमयी शिवलिंग, दिन में तीन बार बदलता है रंग, वैज्ञानिक भी नहीं जान पाए हैं रहस्य

महाशिवरात्रि पर शिवलिंग पर भूलकर भी ना चढ़ाएं ये चीजें, रह जाएंगे भोलेनाथ की कृपा से वंचित

सूर्य की शत्रु ग्रह शनि से युति के चलते 4 राशियों को मिलेगा फायदा

असम में मौजूद है नॉर्थ ईस्ट का सबसे ऊंचा शिव मंदिर, महाशिवरात्रि पर उमड़ता है श्रद्धालुओं का सैलाब

Mahashivaratri 2025: महाशिवरात्रि पर शिवलिंग की पूजा का शुभ मुहूर्त, पूजन विधि, आरती और कथा सभी एक साथ

सभी देखें

नवीनतम

18 फरवरी 2025 : आपका जन्मदिन

18 फरवरी 2025, मंगलवार के शुभ मुहूर्त

महाशिवरात्रि पर रात्रि के 4 प्रहर की पूजा का सही समय और पूजन विधि

Mahashivratri 2025: महाशिवरात्रि और शिवरात्रि में क्या है अंतर?

जानकी जयंती 2025: माता सीता का जन्म कब और कैसे हुआ था?

अगला लेख
More