Publish Date: Sat, 30 Jan 2021 (13:32 IST)
Updated Date: Sat, 30 Jan 2021 (13:34 IST)
हमारे शरीर में कुछ विशेष स्थान पर ग्रहों का प्रभाव पड़ता है। यदि वह खराब हो या कि उसे खराब कर लिया गया हो तो हर ग्रह व्यक्ति को कुछ न कुछ बीमारी जरूर देता है। पहने हमने बताया था कि कौनसा ग्रह कैसी बीमारी देता है और अब जानिए कि दो ग्रहों की युति से किसी तरह का रोग होता है। हालांकि यह सामान्य जानकारी दी जा रही है क्योंकि यह भी देखा जाना जरूरी है कि ग्रहों की युतियां किस भाव में बन रही है। प्रत्येक व्यक्ति की कुंडली में ग्रहों की स्थितियां अलग-अलग होती है। यदि कुंडली के किसी खाने में दो ग्रह एक साथ हैं तो उनसे कई बीमारियां हो सकती है। प्रस्तुत है उनकी सामान्य जानकारी।
1. बृहस्पति-राहु : दमा, तपेदिक या श्वास की तकलीफ।
2. बृहस्पति-बुध : दमा या श्वास की तकलीफ।
3. चंद्र-राहु : पागलपन या निमोनिया (बुखार)।
4. सूर्य-शुक्र : दमा और तपेदिक।
5. मंगल-शनि : शरीर का फटना, कोढ़, रक्त संबंधी बीमारी।
6. शुक्र-राहु : नपुंसकता, स्वप्न दोष आदि गुप्तांग संबंधी रोग।
7. शुक्र-केतु : पेशाब, धातु रोग, शुगर।
8. बृहस्पति-मंगल : पीलिया।
इसी तरह के अन्य ग्रहों की युतियों के अन्य तरह के फल मिलते हैं।
About Writer
अनिरुद्ध जोशी
पत्रकारिता के क्षेत्र में 26 वर्षों से साहित्य, धर्म, योग, ज्योतिष, करंट अफेयर्स और अन्य विषयों पर लिख रहे हैं। वर्तमान में विश्व के पहले हिंदी पोर्टल वेबदुनिया में सह-संपादक के पद पर कार्यरत हैं।
दर्शनशास्त्र एवं ज्योतिष: मास्टर डिग्री (Gold Medalist), पत्रकारिता: डिप्लोमा। योग, धर्म और ज्योतिष में विशेषज्ञता।....
और पढ़ें