shiv chalisa

Select Your Language

Notifications

webdunia
webdunia
webdunia
webdunia

22 अप्रैल 2020 के शुभ मुहूर्त

Advertiesment
22 अप्रैल 2020
22 अप्रैल 2020, बुधवार के शुभ मुहूर्त 
 
आज आपका दिन मंगलमयी रहे, यही शुभकामना है। 'वेबदुनिया' प्रस्तुत कर रही है खास आपके लिए आज के दिन के विशिष्ट मुहूर्त। अगर आप आज वाहन खरीदने का विचार कर रहे हैं या आज कोई नया व्यापार आरंभ करने जा रहे हैं तो आज के शुभ मुहूर्त में ही कार्य करें ताकि आपके कार्य सफलतापूर्वक संपन्न हो सकें। ज्योतिष एवं धर्म की दृष्टि से इन मुहूर्तों का विशेष महत्व है। मुहूर्त और चौघड़िए के आधार पर 'वेबदुनिया' आपके लिए प्रतिदिन के खास मुहूर्त की सौगात लेकर आई है।
 
प्रस्तुत हैं आज के मुहूर्त
 
शुभ विक्रम संवत्- 2077, हिजरी सन्- 1440-41, ईस्वी सन् -2020
अयन- उत्तरायण 
मास- वैशाख
पक्ष- कृष्ण
संवत्सर नाम- प्रमादी
ऋतु-ग्रीष्म 
वार-बुधवार
तिथि (सूर्योदयकालीन)-अमावस (अहोरात्र)
नक्षत्र (सूर्योदयकालीन)- रेवती
योग (सूर्योदयकालीन)- विषकुंभ
करण (सूर्योदयकालीन)- चतुष्पद
लग्न (सूर्योदयकालीन)- मेष
शुभ समय- 6:00 से 9:11, 5:00 से 6:30 तक
राहुकाल- दोप. 12:00 से 1:30 बजे तक
दिशा शूल-ईशान
योगिनी वास-ईशान
गुरु तारा-उदित
शुक्र तारा-उदित 
चंद्र स्थिति-मेष
व्रत/मुहूर्त-श्री शुकदेव जयंती/पंचक समाप्त
यात्रा शकुन- हरे फ़ल खाकर अथवा दूध पीकर यात्रा पर निकलें।
आज का मंत्र- 'ॐ ब्रां ब्रीं ब्रौं स: बुधाय नम:।
आज का उपाय- किसी बटुक को हरे फल दान करें।
वनस्पति तंत्र उपाय- अपामार्ग के वृक्ष में जल चढ़ाएं।
 
(निवेदन- उपर्युक्त विवरण पंचांग आधारित है। पंचांग भेद होने पर तिथि/ मुहूर्त/ समय में परिवर्तन होना संभव है।)
 
-ज्योतिर्विद् पं. हेमन्त रिछारिया
प्रारब्ध ज्योतिष परामर्श केन्द्र

Share this Story:

Follow Webdunia Hindi

अगला लेख

अक्षय तृतीया 2020 : मां लक्ष्मी के 5 विशेष मंत्र, धन की हर समस्या का करेंगे अंत तुरंत