Publish Date: Friday, 30 January 2026 (17:42 IST)
Updated Date: Friday, 30 January 2026 (01:44 IST)
23 नवंबर 2019 शनिवार : आज के शुभ मुहूर्त
आज आपका दिन मंगलमयी रहे, यही शुभकामना है। 'वेबदुनिया' प्रस्तुत कर रही है खास आपके लिए आज के दिन के विशिष्ट मुहूर्त। अगर आप आज वाहन खरीदने का विचार कर रहे हैं या आज कोई नया व्यापार आरंभ करने जा रहे हैं तो आज के शुभ मुहूर्त में ही कार्य करें ताकि आपके कार्य सफलतापूर्वक संपन्न हो सकें। ज्योतिष एवं धर्म की दृष्टि से इन मुहूर्तों का विशेष महत्व है। मुहूर्त और चौघड़िए के आधार पर 'वेबदुनिया' आपके लिए प्रतिदिन के खास मुहूर्त की सौगात लेकर आई है।
प्रस्तुत हैं आज के मुहूर्त
शुभ विक्रम संवत्- 2076, हिजरी सन्- 1440-41, ईस्वी सन्- 2019, अयन- दक्षिणायन, मास- मार्गशीर्ष (अगहन), पक्ष- कृष्ण, संवत्सर नाम- परिधावी, ऋतु- हेमंत, वार- शनिवार, तिथि (सूर्योदयकालीन)- द्वादशी, नक्षत्र (सूर्योदयकालीन)- हस्त, योग (सूर्योदयकालीन)- प्रीति।
करण (सूर्योदयकालीन)- कौलव
लग्न (सूर्योदयकालीन)- वृश्चिक
शुभ समय- प्रात: 7.35 से 9.11, 1.57 से 5.08 बजे तक
राहुकाल- प्रात: 9.00 से 10.30 तक
दिशाशूल- पूर्व
योगिनी वास- नैऋत्य
गुरु तारा- उदित
शुक्र तारा- उदित
चन्द्र स्थिति- तुला
व्रत/मुहूर्त- निम्बार्क एकादशी व्रत
यात्रा शकुन- शर्करा मिश्रित दही खाकर घर से निकलें।
आज का मंत्र- 'ॐ प्रां प्रीं प्रौं स: शनयै नम:।'
आज का उपाय- किसी जरूरतमंद को नीला या काला कम्बल दान करें।
वनस्पति तंत्र उपाय- शमी के वृक्ष में जल चढ़ाएं।
(निवेदन- उपर्युक्त विवरण पंचांग आधारित है। पंचांग भेद होने पर तिथि/ मुहूर्त/ समय में परिवर्तन होना संभव है।)
-ज्योतिर्विद् पं. हेमंत रिछारिया
प्रारब्ध ज्योतिष परामर्श केन्द्र
सम्पर्क: astropoint_hbd@yahoo.com