Hanuman Chalisa

सूर्य ग्रह की पीड़ा शांत करने के लिए कौनसे रत्न या उपरत्न पहने जाते हैं, जानिए

अनिरुद्ध जोशी
सूर्य ग्रह की पीड़ा को शांत करने के लिए या उसके उत्तम फल पाने के लिए इस ग्रह से संबंधित कौन कौन से रत्न होते हैं। अक्सर लोग माणिक्य रत्न के बारे में सलाह देते हैं कि कुंडली में सूर्य दूषित है या जिनकी सिंह राशि है उनको माणिक पहनना चाहिए। आओ जानते हैं सूर्य के और कौन कौनसे रत्न हैं।
 
 
1. माणिक अनार के दाने-सा दिखने वाला गुलाबी आभा वाला रत्न बहुमूल्य है। इसे अंग्रेजी में रूबी कहते हैं। सूर्य के खर-किरण से उसका जमीन पर गिरा हुआ रक्त सूखकर रजों द्वारा गगनगामी हो रहा था, पर रावण ने उसे राह में ही रोककर सिंहल द्वीप की उस नदी में डाल दिया, जहां सुपारी के पेड़ लगे हैं। तभी से उस नदी का नाम 'रावण गंगा' भी हो गया और उसमें पद्मराग-माणिक्य उत्पन्न होने लगे।
 
2. वैसे तो माणिक्य के कई उपरत्न होते हैं लेकिन उनमें से प्रमुख हैं, रेड गार्नेट यानी तामड़ा, रेड टर्मेलाइन यानी लाल तुरमली, स्पिनील या स्पाइनल यानी कंटकिज़, रेड स्वरोस्की आदि।
 
 
3. माणिक्य रत्न का प्रमुख उपरत्न लालड़ी अथवा सूर्यमणि को माना है। लाल, लालड़ी, माणिक्य मणि यह सब एक ही हैं। रंगभेद से लालड़ी दस प्रकार की पायी जाती है। यह भेद बहुत ही सूक्ष्म होते हैं। किसी जानकार से पूछकर ही पहनें।
 
4. तामड़ा अथवा ताम्रमणि भी माणिक्य उपरत्न है। यह एक प्रकार का स्टोन है। सींगली एवं सूर्याश्म भी माणिक्य के पूरक बताएं जाते हैं।
 
5. माणिक को तांबे या सोने की अंगूठी में जड़वाकर अनामिका में धारण करते हैं। माणिक के सभी उपरत्नों को चांदी में पहना जा सकता है। खालिस तांबे की अंगूठी से भी सूर्य पीड़ा को शांत किया जा सकता है। 
 
6. माणिक को नीलम, हीरा और गोमेद के साथ पहनना नुकसानदायक हो सकता है। माणिक को मोती, पन्ना, मूंगा और पुखराज के साथ पहन सकते हैं।
 
8. माणिक्य को लोहे की अंगुठी में जड़वाकर पहनना नुकसानदायक है। माणिक्य का प्रभाव अंगूठी में जड़ाने के समय से 4 वर्षों तक रहता है, इसके बाद दूसरा माणिक्य जड़वाना चाहिए। यही नियम उपरोक्त उप रत्नों पर भी लागू होते हैं।
 
9. माणिक के प्रकार : रंगभेद से माणिक पांच प्रकार का होता है।
 
पद्मराग : हल्की पीली आभा से युक्त गहरे लाल रंग का तप्त कंचन जैसा और प्रकाश किरणें देने वाला।
 
सौगन्धिक : अनार के दाने के रंग जैसे दूसरे नंबर का यह माणिक पद्मराग की अपेक्षा कम असर का होता है।
 
नीलागन्धी : इस रत्न का रंग हल्की और नीली आभा लिए है।
 
कुरुबिन्द : हल्की पीली आभा से युक्त यह रत्न चमक में अधिक होता है।
 
जामुनी : लाल कनेर या जामुन के रंग का यह रत्न सामान्य मूल्य का होता है।

सम्बंधित जानकारी

Show comments

ज़रूर पढ़ें

बिजनौर: हनुमान मूर्ति के चारों ओर 4 दिन से घूम रहा कुत्ता, आस्था या कोई संकेत? Video

मनचाहा फल पाने के लिए गुप्त नवरात्रि में करें ये 5 अचूक उपाय, हर बाधा होगी दूर

बुध ग्रह का शनि की राशि मकर में गोचर, 6 राशियों को मिलेगा अपार लाभ

शनि और शुक्र का लाभ दृष्टि राजयोग, 4 राशियों को होगी धन की प्राप्ति

जानिए 3 रहस्यमयी बातें: कब से हो रही है शुरू गुप्त नवरात्रि और इसका महत्व

सभी देखें

नवीनतम

20 January Birthday: आपको 20 जनवरी, 2026 के लिए जन्मदिन की बधाई!

Aaj ka panchang: आज का शुभ मुहूर्त: 20 जनवरी 2026: मंगलवार का पंचांग और शुभ समय

मकर राशि में बना बुधादित्य और लक्ष्मी योग, इन 3 राशियों पर बरसेगा अचानक धन

Gupt Navratri: गुप्त नवरात्रि की दस महाविद्याएं और उनका महत्व

मकर राशि में बना दुर्लभ पंचग्रही योग, इन 5 राशियों की किस्मत में होगा बड़ा बदलाव

अगला लेख