Dharma Sangrah

चमकता-दमकता मोती आपकी 7 बड़ी समस्याओं को कर सकता है खत्म

Webdunia
दमकता-चमकता रत्न मोती हर किसी को पसंद आता है। इसकी गुलाबी आभा न सिर्फ आकर्षण प्रदान करती है बल्कि जीवन की कई विकट समस्याओं को दूर करने का भी काम करती है। मोती एक ऐसा रत्न है, जो अमृत का काम करता है। जीवन के किसी भी क्षेत्र में कोई भी बाधा हो उसे दूर करता है। मोती एक ऐसा रत्न है, जो आपकी हर इच्छा पूरी करने की क्षमता रखता है। 
 
1. पारिवारिक कलह-क्लेश है? 
 
अगर आपके जीवन में पारिवारिक कलह पीछा नहीं छोड़ रहा है और पति-पत्नी के बीच अनबन रहती है तो इस परेशानी को दूर करने के लिए पत्नी को मोती का हार पहनाएं, इससे बहुत लाभ होगा तथा घर में शांति बनी रहेगी और समृद्धि रहेगी। 
 
2. संतान का स्वास्थ्य खराब है?
 
अगर आपकी संतान का स्वास्थ्य अच्छा न रहता हो, छोटे बच्चों को कुछ न कुछ लगा ही रहता है ऐसी स्थिति में मोती एकदम रामबाण का काम करता है। आप यह करें कि बच्चों को गले में एक चांदी के चन्द्रमा में मोती लगाकर पहनाएं, बच्चा स्वस्थ रहेगा।
 
3. निर्णय लेने में सक्षम नहीं हैं?
 
अगर जीवन में कोई निर्णय लेने की स्थिति में असमंजस की स्थिति बनती है तो यह बहुत ही विकट समस्या है। निर्णय न लेने की वजह से व्यक्ति बड़े से बड़ा नुकसान कर बैठता है। ऐसी स्थिति में व्यक्ति अपने घर में स्थित भगवान गणपति को मोती का हार पहनाएं और सोमवार के दिन नित्य गणपति स्तोत्र का पाठ करें तो बहुत लाभ मिलेगा और असमंजस की स्थिति समाप्त हो जाएगी। 
 
4. धन की हर वक्त रहती है कमी?
 
जीवन में रोजगार होते हुए भी धन का अभाव रहता है और व्यक्ति इसके अभाव में हमेशा परेशान रहता है तो ऐसी स्थिति में व्यक्ति अपने पूजा स्थान में 2 मोती के दाने लेकर एक पीले कपड़े में बांधकर रखे। इससे लक्ष्मीजी की असीम कृपा होगी और कभी धन का अभाव नहीं रहेगा। 
 
5. चंचल मन, क्रोधी स्वभाव है ?
 
कई बार ऐसी स्थिति हो जाती है कि मन में चंचलता रहती है और स्वभाव में क्रोध। इस आदत से आप खुद भी परेशान रहते हैं तो ऐसी स्थिति में मोती बहुत लाभकारी होता है। ऐसी स्थिति हो तो व्यक्ति एक सुन्दर और साफ मोती का दाना सफेद कपड़े में बांधकर अपने पास रखें। इससे मन भी अशांत नहीं रहेगा और जो स्वभाव में क्रोध रहता है, वह समाप्त हो जाएगा। 
 
6. चाहकर प्रगति नहीं कर पा रहे हैं?
 
जब अथक प्रयास के बावजूद प्रोफेशनल करियर में व्यक्ति उतनी तरक्की नहीं कर पाता है जितनी के लिए वह  मेहनत करता है और करियर थम-सा जाता है तो ऐसी स्थिति में आप अपने पास एक चांदी की डिब्बी में मोती रखें और उसे अपने बैग में रखें। दिन दूनी रात चौगुनी तरक्की होगी। 
 
7. महिलाएं, बच्चे व बुजुर्ग अक्सर बीमार रहते हैं?
 
कई बार ऐसा होता है कि घर में अक्सर कोई न कोई सदस्य बीमार रहता है और खासतौर पर जब महिलाएं, बुजुर्ग या बच्चे बीमार रहने लगें तो परेशानी और बढ़ जाती है। ऐसी स्थिति में पूर्णिमा के दिन चावल पर मोती रखकर किसी ब्राह्मण को घर बुलाकर दान दें, आपके घर से रोग समाप्त हो जाएंगे। 

सम्बंधित जानकारी

Show comments

ज़रूर पढ़ें

Weekly Rashifal 2026: इस सप्ताह क्या कहता है 12 राशियों का भाग्य, पढ़ें (साप्ताहिक राशिफल 09 से 15 फरवरी तक)

वरुण का दुर्लभ गोचर: 168 साल बाद मीन राशि में, 6 राशियों पर पड़ेगा गहरा असर

चार धाम यात्रा 2026 रजिस्ट्रेशन जरूरी, यहां देखें स्टेप-बाय-स्टेप प्रक्रिया

महाशिवरात्रि का अर्थ, पूजा विधि, मंत्र, आरती, चालीसा, कथा और लाभ FAQs

विजया एकादशी 2026: 13 फरवरी को रखा जाएगा व्रत, जानिए तिथि, महत्व और नियम

सभी देखें

नवीनतम

15 February Birthday: आपको 15 फरवरी, 2026 के लिए जन्मदिन की बधाई!

Aaj ka panchang: आज का शुभ मुहूर्त: 15 फरवरी 2026: रविवार का पंचांग और शुभ समय

Weekly Horoscope (16 To 22 Feb): फरवरी 2026 का साप्ताहिक राशिफल, अपने सितारों से जानें नए सप्ताह का हाल

फाल्गुन अमावस्या: पितरों के आशीर्वाद से बदल सकता है आपका भाग्य, जानिए सही विधि

Annular Solar Eclipse 2026: सूर्य ग्रहण कब लगने वाला है और वह किन देशों में दिखाई देगा?

अगला लेख