Hanuman Chalisa

चकमक पत्थर के 5 उपयोग जानकर चौंक जाएंगे आप

अनिरुद्ध जोशी
कई लोगों ने जगमग या चकमक पत्थर देखा होगा। हालांकि वर्तमान पीढ़ी को इसकी जानकारी नहीं होगी। मुख्य चकमक पत्थर सफेद रंग का होता है और बड़ा ही अद्भुत होता है यह पत्थर। आओ जानते हैं इस पत्थर के उपयोग क्या क्या है।
 
कहते हैं कि चकमक पत्‍थर का उपयोग मानव लगभग 2 मिलियन साल से करता आ रहा है। यह पत्‍थर आपको नदी, समुद्र के किनारे या जंगल में आसानी से मिल जाएगा। चकमक परिवार के अंदर कई प्रकार के पत्थर आते हैं। जिनमे प्रमुख शामिल हैं क्वार्ट्ज, चर्ट, ओब्सीडियन, अगेट या जैस्पर। चकमक पत्थर एक कठोर तलछटी चटान होती है। यह एक माइक्रोक्रिस्टलाइन क्वार्ट्ज का रूप होता है। जिसको वैज्ञानिक अक्सर चीर के नाम से जानते हैं।
 
उपयोग :
1. यदि आपके पास मासिच या लाइटर है तो इस पत्थर को घर में रखने की जरूरत नहीं। लेकिन यदि आप जंगल में फंस जाएं या बगैर माचिस या लाइटर के आग जलाने का काम पड़े तो आप सफेद रंग के इस पत्थर को आसानी से अपने आसपास ढूंढ सकते हैं। चकमक पत्थर एक ऐसा पत्थर है जिसे इसी के समान दूसरे पत्थर के साथ रगड़ने पर लाइटर जैसी चिंगारी निकलती है। प्राचीनकाल में इसी पत्थर की चिंगारी से आग लगाई जाती है।
 
2. पुराने जमाने लोग से पत्‍थर को तोड़कर इससे तेज धारधार हथियार बनाते थे। चाकू, छूरी, तलवार के अलावा इस पत्‍थर को ड्रील करने में भी उपयोग में ले सकते हैं।
 
3. चकमक पत्थर का उपयोग रत्न के रूप में भी किया जाता है। यह आपको आत्मविश्वास और साहस देता है। इसे धारण करने से उदासी, हताशा और निराशा नहीं रहती है। प्राचीन ग्रंथों के अनुसार इस पत्थर को 84 रत्नों में शामिल किया गया है। 
 
4. चकमक पत्थर का उपयोग घर की सजावट करने में भी किया जाता है। यह पत्‍थर सफेद के साथ ही गुलाबी, हरा, नीला, ग्रे और काले रंग का भी होता है। इसका उपयोग घर की दीवार बनाने में भी होता है। 
 
5. इस पत्थर के गहने भी बनाए जाते हैं। इसका गहनों में भी उपयोग किया जाता है। जैसे रत्नों की ग्रेडिंग करने, काटने, पॉलिश करने और अलंकरण करने में इसका उपयोग होता है। 

सम्बंधित जानकारी

Show comments

ज़रूर पढ़ें

वक्री बुध का मिथुन राशि में गोचर: 12 राशियों में किसे होगा फायदा, किसे रहना होगा सतर्क?

Vastu Shastra: वास्तु के ये 10 नियम बदल सकते हैं घर का माहौल, बनी रहेगी सुख-समृद्धि

गुरु का शनि के नक्षत्र में गोचर: इन 5 राशियों की चमकेगी किस्मत, जानें 5 उपाय

Gupt Navratri 2026: गुप्त नवरात्रि हो रही है शुरू, 5 गुप्त कार्य करने से होगी मनोकामना पूर्ण

सूर्य का पुनर्वसु नक्षत्र में प्रवेश: इन 5 राशियों की चमकेगी किस्मत, जानें 5 आसान उपाय

सभी देखें

नवीनतम

शनि की वक्री चाल से बदलेगी किस्मत, 4 राशियों को मिलेगा धन, सफलता और शनिदेव का आशीर्वाद

Aaj Ka Rashifal: आज का दैनिक राशिफल: मेष से मीन तक 12 राशियों का राशिफल (11 जुलाई, 2026)

11 July Birthday: आपको 11 जुलाई, 2026 के लिए जन्मदिन की बधाई!

Aaj ka panchang: आज का शुभ मुहूर्त: 11 जुलाई 2026: शनिवार का पंचांग और शुभ समय

Weekly Horoscope 2026: सप्ताह का राशिफल (13-19 जुलाई 2026): किस राशि के लिए खुलेंगे सफलता के नए रास्ते?

अगला लेख