Narak Chaturdashi
✕

क्यों मना करते हैं सीटी बजाने से पुराने लोग, जानिए 5 बातें

Webdunia
आपको भी कभी न कभी सीटी बजाने के लिए अपने बड़ों से डांट जरूर पड़ी होगी। उन्होंने कहा होगा कि यह अच्छी आदत नहीं है, लेकिन क्यों यह अच्छी आदत नहीं है इसका कारण कम ही लोग जानते होंगे। हालांकि जानकार कहते हैं कि सीटी बजाना फेफड़ों के लिए एक बेहतरीन एक्सरसाइज है। लेकिन सीटी बजाने की आदत से आपके गाल का शेप भी बिगड़ सकता है और अत्यधिक सीटी बजाने से फेफड़े कमजोर भी हो सकते हैं। लेकिन हम इस तरह के नुकसान की बात नहीं कर रहे हैं।
 
कई लोगों की मुंह से या अंगुलियों को मुंह में डालकर सीटी बजाने की आदत होती है। आखिर सीटी बजाना कितना उचित और अनुचित है यह बताना कठिन है। लेकिन यदि आप किसी गाने को रिकार्ड करने या अन्य किसी अच्छे मकसद से सीटी बजा रहे हैं तो निश्चित ही बजाना चाहिए। हालांकि परंपरा, ज्योतिष और जनश्रुति अनुसार रात में सीटी बजाना आपके लिए घातक सिद्ध हो सकता है। अब इसमें कितनी सत्यता है यह तो हम नहीं जानते।
 
1.पहली मान्यता : ऐसा कहते हैं कि घर में या रात में सीटी नहीं बजाना चाहिए। इससे धन की हानि होती हैं।
 
2.दूसरी मान्यता : कहते हैं कि सीटी बजाने से व्यक्ति किसी अंजान संकट को भी बुलावा दे सकता है। इससे अन्य लोगों की मानसिकता भंग होती है और वे चिढ़ते हैं।
 
3.तीसरी मान्यता : यह भी माना जाता है कि रात में सीटी बजाने से बुरी आत्माएं सक्रिय हो जाती हैं। हालांकि यह धारणा जापान से भारत में प्रचलित हो गई है।
 
4.चौथी मान्यता : भारत में रात में सीटी बजाना अशुभ एवं सांप को बुलाने वाला माना जाता है।
 
5.पांचवीं मान्यता : कुछ लोग यह भी मानते हैं कि सीटी बजाने से भैरव और शनिदेव रुष्ठ हो जाते हैं।

 

सम्बंधित जानकारी

Show comments

ज़रूर पढ़ें

मंगल का मृगशिरा नक्षत्र में गोचर, 3 राशियों को रहना होगा 12 अगस्त तक सावधान

Rationalism: सत्य की वैज्ञानिक खोज: देकार्त का बुद्धिवाद और आधुनिक दर्शन का जन्म

मिथुन में मार्गी बुध का प्रभाव: भारत समेत दुनिया में होंगे ये बड़े बदलाव

मंगल का मृगशिरा नक्षत्र में प्रवेश, 12 राशियों में किसकी चमकेगी किस्मत और किसे रहना होगा सावधान?

मंगल का मृगशिरा नक्षत्र में प्रवेश, 5 राशियों के शुरू होंगे अच्छे दिन; धन-करियर में मिल सकता है बड़ा लाभ

सभी देखें

नवीनतम

Aaj ka panchang: आज का शुभ मुहूर्त: 08 नवंबर 2026: रविवार का पंचांग और शुभ समय

Tulsi Vivah 2026: देवउठनी एकादशी पर ऐसे करें तुलसी-शालिग्राम विवाह की तैयारी, चमकेगा सौभाग्य

Guru Ketu Yuti 2026: 5 दिसंबर तक सिंह राशि में गुरु-केतु की युति, इन 5 राशियों की खुलने वाली है लॉटरी

Budh Uday 2026: 10 नवंबर को तुला राशि में बुध का 'महा-उदय', 2 दिसंबर तक इन 5 राशियों पर बरसेगा पैसा

07 November Birthday: आपको 7 नवंबर, 2026 के लिए जन्मदिन की बधाई!