Hanuman Chalisa

सूर्य उत्तरायण के बाद पहला रविवार आज, सूर्यदेव के पूजन और मंत्रों से जीवन में होगा शुभ ही शुभ

Webdunia
Sun Worship
 
16 जनवरी को (आज) मकर संक्रांति (Makar  Sankranti 2022) के बाद यानी सूर्य के उत्तरायण (Surya Uttarayan) होने के बाद पहला रविवार हैं। आज के दिन सूर्य नारायण (Sun Worship) की आराधना करने का विशेष महत्व होता हैं। धार्मिक मान्यताओं के अनुसार पौष के महीने में सूर्य की उपासना की जाती है। यह महीना सूर्यदेव की पूजा के लिए विशेष महत्‍व रखता है। पौष मास के रविवार सूर्य पूजन के लिए बहुत ही पवित्र दिन माने जाते है। आज के दिन धार्मिक कार्य, नदी स्नान एवं दान करना बहुत शुभ माना जाता है। 
 
धार्मिक मान्यताओं के अनुसार इस माह सूर्यदेव का पूजन Sun Worship और सूर्य मंत्र (Surya Mantra) का 108 बार जाप करने से अवश्य लाभ मिलता है। प्रत्येक रविवार को दिन नीचे दिए गए मंत्रों में से जो भी मंत्र आसानी से याद हो सकें उसके द्वारा सूर्य देव का पूजन-अर्चन करें। फिर अपनी मनोकामना मन ही मन बोलने से भगवान सूर्य नारायण आपकी मनोकामना अवश्य पूर्ण करेंगे। साथ ही अच्छा आरोग्य प्राप्त करके जीवन में संपन्‍नता पाकर भाग्य चमक उठता है। 
 
आज करें यह कार्य-Sun Worship Today
 
- पौष माह में रविवार को मुख्य रूप से सूर्य देव की उपासना का महत्व है।
- इस मास में लाल और पीले रंग के कपड़े पहनना शुभ माना जाता है।
- पौष मास में सूर्य उत्तरायन के बाद आने वाले रविवार को सुबह स्नान करके सूर्यदेव को जल अर्पित करें।
- एक तांबे के पात्र से जल अर्घ्य देते समय उसमें रोली, अक्षत, काला तिल, गुड़, लाल पुष्प और अक्षत डालें।
- सूर्य अर्घ्य देते समय 'ॐ आदित्याय नमः' मंत्र का जाप करें। 
- आज के दिन गुड़, गेहूं, तांबे की वस्तुएं या धातु का दान करना चाहिए। 
- अपने पिता या पितातुल्य व्यक्तियों के चरण स्पर्श करके उनसे आशीर्वाद प्राप्त करें। 
- पौष मास में की गई सुर्य आराधना अधिक लाभकारी मानी जाती है। 
- इस दिन गर्म वस्त्रों का दान करना अतिउत्तम माना गया है। 
- अगर भाषा व उच्चारण शुद्ध हो तो आज के दिन ज्यादा से ज्यादा आदित्य हृदय स्तोत्र तथा निम्न सूर्य मंत्रों का पाठ करना चाहिए। आदित्य ह्रदय स्तोत्र का पाठ एक अनुभूत प्रयोग है। 
 
सूर्य मंत्र-Surya Mantra
 
1. ॐ घृ‍णिं सूर्य्य: आदित्य:।  
 
2. ॐ ह्रीं ह्रीं सूर्याय सहस्रकिरणराय मनोवांछित फलम् देहि देहि स्वाहा।। 
 
3. ॐ ऐहि सूर्य सहस्त्रांशों तेजो राशे जगत्पते, अनुकंपयेमां भक्त्या, गृहाणार्घय दिवाकर:। 
 
4. ॐ ह्रीं घृणिः सूर्य आदित्यः क्लीं ॐ। 
 
5. ॐ ह्रीं ह्रीं सूर्याय नमः।

Sun Worship Today 

सम्बंधित जानकारी

Show comments

ज़रूर पढ़ें

हनुमानजी के 10 चमत्कारी मंदिर, तस्वीरों में करें दिव्य दर्शन

क्या भारत में बना था ईसा मसीह के कफन का कपड़ा? DNA रिपोर्ट में हुआ बड़ा खुलासा

April Monthly Horoscope 2026: अप्रैल 2026 मासिक राशिफल: जानिए कैसे बदलेंगे आपके जीवन के हालात इस महीने

मंगल का मीन राशि में गोचर: जानें 12 राशियों पर क्या होगा असर

मंगल-शनि की युति से बनेगा ज्वालामुखी योग, दुनिया में हो सकती हैं ये 5 बड़ी घटनाएं

सभी देखें

नवीनतम

US-Iran War: अमेरिका-इजराइल vs ईरान युद्ध कब रुकेगा? ज्योतिष के संकेत चौंकाने वाले

Aaj Ka Rashifal: आज का दैनिक राशिफल: मेष से मीन तक 12 राशियों का राशिफल (7 अप्रैल, 2026)

07 April Birthday: आपको 7 अप्रैल, 2026 के लिए जन्मदिन की बधाई!

Aaj ka panchang: आज का शुभ मुहूर्त: 7 अप्रैल 2026: मंगलवार का पंचांग और शुभ समय

बुध का मीन राशि में गोचर, क्या होगा 12 राशियों पर इसका असर

अगला लेख