Publish Date: Wed, 05 Jan 2022 (17:11 IST)
Updated Date: Wed, 05 Jan 2022 (17:19 IST)
पौष मास चल रहा है। हिंदू धर्म पौष मास (Paush Maas) का बहुत महत्व माना गया है, इस माह में सूर्यदेवता का पूजन विशेष तौर किया जाता है। आओ जानते हैं कि इस माह में कौनसी 10 वस्तुओं में से एक को घर में लाने से चमक जाएगी किस्मत।
1. तिल और गुड़ : इस माह तिल और गुड़ को खरीदकर घर में लाना चाहिए।
2. लाल और पीले कपड़े : इस माह माह लाल और पीले कपड़े खरीदकर पहना चाहिए। इससे भाग्य में वृद्धि होती है।
3. कर्पूर : इस माह में नया कर्पूर खरीदकर लाएं और पूरे शुक्ल पक्ष में सुबह और शाम को घर में कपूर की सुगंध फैलाएं। इससे सेहत और भाग्य में वृद्धि होती है।
4. श्रीयंत्र : इस पक्ष में माता लक्ष्मी का श्रीयंत्र लाकर उसकी विधिवत पूजा करना चाहिए और उसकी पूजा घर में स्थापना करना चाहिए।
5. चांदी की लक्ष्मी-गणेश की मूर्ति : चांदी से निर्मित लक्ष्मी-गणेश की मूर्ति को घर के पूजा स्थान पर रखना चाहिए। इसके बाद प्रतिदिन इनकी पूजा करने से घर में कभी धन की कमी नहीं होती और घर में सुख-शांति भी बनी रहती है।
6. तांबे का लोटा : इस पक्ष में तांबे का लोटा लाकर उसमें जल भरकर उससे सूर्य को अर्घ्य देने से सभी तरह के कष्टों का अंत होता है।
7. लघु नारियल या एकाक्षी नारियल : लघु नारियल लाकर लाल कपड़े में बांधकर इसे धन स्थान पर रखें। इससे धन में वृद्धि होगी।
8. मोती शंख या दक्षिणावर्ती शंख : इनमें से कोई एक शंख को घर में रखने से धन-संपत्ति बढ़ने लगती है।
9. कमल गट्टा : ये कमल से निकलने वाला बीज है। इसे घर के पूजन स्थान पर रखने से मां लक्ष्मी प्रसन्न होती हैं।
10. कौड़ी और झाडू : ये समुद्र से निकलती है। इसमें धन को आकर्षित करने का गुण होता है। इस माह झाडू खरीदना भी शुभ होता है।