Festival Posters

ग्रह चाल : लाखों लोगों पर आएगा संकट, बृहस्पति, शुक्र सहित कई ग्रह बदलेंगे अपनी चाल

Webdunia
सोमवार, 20 दिसंबर 2021 (12:59 IST)
Zodiac Sign Astrology : 16 दिसंबर को सूर्य ने तुला से धनु राशि में प्रवेश किया है। 19 दिसंबर को शुक्र मकर राशि में मार्गी से वक्री हो जाएंगे। इसके साथ ही 29 दिसंबर 2021 को बुध ग्रह धनु से निकलकर मकर राशि में गोचर करेंगे। गुरु ने भी अपने मार्ग बदला है। अगले साल गुरु ग्रह साल 2022 में 12 अप्रैल को अपनी राशि बदलेंगे। गुरु स्वराशि मीन में गोचर करेंगे। मंगल इन दिनों वृश्चिक राशि में गोचर कर रहे हैं। 4 जनवरी 2022 तक मंगल इस राशि में स्वग्रही होकर उपस्थित रहेंगे।
ALSO READ: दिसंबर 2021 : नए माह के ग्रह परिवर्तन पर एक नज़र
दिसंबर माह 2021 में 4 ग्रहों का राशि परिवर्तन होगा। सबसे पहले 5 दिसंबर को 1.मंगल ग्रह करेंगे वृश्चिक राशि में गोचर। इसके बाद 8 दिसंबर 2021 को 2. शुक्र ग्रह मकर राशि में गोचर करेंगे। इसके बाद 10 दिसंबर 2021 को 3.बुध ग्रह धनु राशि में गोचर करेंगे। इसके बाद 5.सूर्य सूर्य धनु राशि में गोचर करेंगे। उक्त चार ग्रहों में से शुक्र और बुध का फिर से परिवर्तन होगा। 19 दिसंबर 2021 को शुक्र ग्रह मकर राशि में ही वक्री होंगे और 30 दिसंबर 2021 को वक्री शुक्र का धनु राशि में गोचर होगा। इसके साथ ही 29 दिसंबर 2021 को बुध ग्रह धनु से निकलकर मकर राशि में गोचर करेंगे।
 
 
शुक्र अपने मित्र शनि की राशि मकर में 19 दिसंबर 2021 को शाम 4 बजकर 32 मिनट पर अपनी मार्गी अवस्था से वक्री अवस्था में आ जाएंगे। शुक्र की उल्टी चाल का प्रभाव सभी राशियों पर दिखेगा। शुक्र की वक्री चाल 29 जनवरी 2022 दोपहर 2 बजे तक रहेगी और उसके बाद यह मार्गी हो जाएंगे।
 
ALSO READ: Mangal Gochar : 4 जनवरी 2022 तक मंगल हैं इस खास राशि में, जानिए क्या चल रहा है आपकी जिंदगी में
शुक्र ( Venus Zodiac Changes ) : 8 दिसंबर 2021 को शुक्र का धनु से निकलकर मकर राशि में गोचर करेंगे। शुक्र का मकर राशि में गोचर 8 दिसंबर 2021 को रात्रि 12:56 बजे से 30 दिसंबर 2021 को सुबह 9:57 बजे तक रहेगा।
 
मेष : आपकी राशि के दशम भाव में इसका गोचर होगा। यह व्यापारिक जीवन के लिए अच्छा समय है। इससे भौतिक सुख-सुविधाओं का विस्तार होगा। पारिवारिक जीवन भी अच्‍छा गुजरेगा। नौकरी में भी उन्नती होगी। सेहत ठीक रहेगी। प्रॉपर्टी खरीदने के योग हैं।
 
वृषभ : आपकी राशि के नवम भाव में शुक्र का गोचर होगा। यह गोचर मिलेजुले प्रभाव वाला होगा। हालांकि भाग्य का साथ मिलेगा लेकिन जीवनसाथी आपसे खुश नहीं रहेगा। वैसे परिवार में खुशी का समाचार मिल सकता है। छात्रों को कड़ी मेहनत करना होगी। यदि धार्मिक कार्यों में रुचि ली तो सबकुछ ठीक रहेगा।
 
 
मिथुन : आपकी राशि के आठवें भाव में शुक्र गोचर करेगा। इससे अहंकार में वृद्धि होगी और जीवनसाथी से तनाव बढ़ जाएगा। यात्रा के योग हैं और संपत्ति से लाभ मिलेगा। व्यापार और नौकरी के लिहाज से यह गोचर बुरा नहीं है। जीवनसाथी की सेहत का ध्यान रखना होगा। 
 
कर्क : आपकी राशि के सप्तम भाव में शुक्र गोचर कर रहा है। इससे नौकरी में चुनौती का सामना करना पड़ेगा। व्यापार में लाभ मिलेगा। जीवनसाधी से दूरियां बढ़ेगी और मन में दुविधा रहेगी। प्रेम संबंध को लेकर सतर्क रहें। कोई भी निर्णय लेते समय बहुत सावधानी बरतने की सलाह दी जाती है।
 
ALSO READ: साल 2021 के जाते-जाते बुध बदलेंगे अपनी राशि, 29 दिसंबर को मकर राशि में करेंगे प्रवेश
सिंह : आपकी राशि के छठे भाव में शुक्र का गोचर हो रहा है जिसके चलते कार्य स्थल पर आपको चुनौतियों का सामना करना पड़ेगा। दांपत्य जीवन में भी संबंध नार्मल नहीं होंगे। खर्चे बढ़ जाएंगे और परिवार में तनाव का महौल रहेगा। हालांकि आप यदि समझदारी से काम लेंगे तो सबकुछ ठीक हो जाएगा।
 
कन्या : आपकी राशि के पांचवें भाव में शुक्र का गोचर होगा। इस गोचर के दौरान आपको पेट संबंधी शिकायत हो सकती है। नौकरीपेशा हैं तो पदोन्नति के योग हैं और व्यापारी हैं तो उन्नती होगी। हालांकि अचानक से खर्चे बढ़ जाएंगे। आपको अपने कार्य पर फोकस करने की जरूरत है।
 
 
तुला : आपकी राशि के चौथे भाव में शुक्र का गोचर होगा। व्यापार में चुनौती का सामना करना पड़ेगा। नौकरी में तनाव पैदा होगा और करियर को लेकर चिंता बनी रहेगी। कुछ पुरानी स्वास्थ्य समस्याएं फिर से होने की आशंका है। इस गोचर के दौरान आपको ज्यादा सावधान रहने की जरूरत है।
 
वृश्चिक : आपकी राशि के तीसरे भाव में शुक्र का गोचर हो रहा है। इस दौरान आपको अपने विरोधियों से सतर्क रहने की जरूरत है। आंखों में समस्या पैदा हो सकती है। संबंधों को लेकर सावधान रहें, क्योंकि आपकी छवि को नुकसान पहुंच सकता है। हालांकि कार्यस्थल पर माहौल अच्‍छा बना रहेगा। 
 
धनु : आपकी राशि के दूसरे भाव में शुक्र का गोचर होगा। इससे कई काम अटक सकते हैं। आपके स्वभाव में बदलाव के चलते लोग आपसे नाराज हो सकते हैं। हद से ज्यादा खर्चे बढ़ने से आप परेशान रह सकते हो। हालांकि दांपत्य जीवन आनंदमय रहेगा। स्वास्थ्य की दृष्टि से कुछ छोटी-मोटी स्वास्थ्य समस्याओं की आशंका है।
ALSO READ: Dhanu Sankranti : गुरु के घर में सूर्य, किसके लिए शुभ, किसके लिए अशुभ
मकर : आपकी राशि के लग्न भाव में शुक्र का गोचर होगा। इस दौरान रिश्तों में मजबूती आएगी। गलतफहमियां दूर होगी। नौकरी में तरक्की होगी और व्यापार में लाभ मिलेगा। सभी तरह के विवाद सुलझ जाएंगे।
 
 
कुंभ : आपकी राशि के बारहवें भाव में शुक्र का गोचर हो रहा हैं तो आपसे सुख सुविधाओं की वस्तुओं पर खर्च करवाएगा। संबंधों को लेकर बदनामी भी हो सकती है। हालांकि इस दौरान आपकी व्यस्तताएं बढ़ जाएंगी जो कि आपको लाभ दिलाएगी। सेहत की दृष्‍टि से यह गोचर सही नहीं है। दवाइयों पर खर्चा अधिक होगा।
 
मीन : आपकी राशि के एकादश भाव में शुक्र का गोचर आर्धिक दृष्‍टि से उतार चढ़ाव वाला हो सकता है। यात्रा के योग हैं। कानूनी मामले को लेकर परेशान रह सकते हो। हालांकि धार्मिक गतिविधियां बढ़ने से मानसिक शांति मिलेगी। कोई भी कार्य करने से पहले किसी से परामर्श जरूर लें।

सम्बंधित जानकारी

Show comments

ज़रूर पढ़ें

सबरीमाला मंदिर के सामने स्थित पहाड़ी पर 3 बार दिखाई देने वाले दिव्य प्रकाश का क्या है रहस्य?

शाकंभरी माता की आरती हिंदी– अर्थ, लाभ और पाठ विधि | Shakambari mata ki aarti

सूर्य का मकर राशि में गोचर, 12 राशियों का राशिफल, किसे होगा लाभ और किसे नुकसान

Horoscope:धनु राशि में चतुर्ग्रही योग, 4 राशियों के लिए बेहद शुभ

क्या सच में फिर से होने वाला है ऑपरेशन सिंदूर प्रारंभ, क्या कहती है भविष्यवाणी

सभी देखें

नवीनतम

Aaj Ka Rashifal: आज का दैनिक राशिफल: मेष से मीन तक 12 राशियों का राशिफल (17 जनवरी, 2026)

शनिवार को भूलकर भी न करें ये 5 काम, 12 अचूक उपाय आजमाएंगे तो खुल जाएगी किस्मत: shaniwar ke upay

17 January Birthday: आपको 17 जनवरी, 2026 के लिए जन्मदिन की बधाई!

Aaj ka panchang: आज का शुभ मुहूर्त: 17 जनवरी 2026: शनिवार का पंचांग और शुभ समय

माघ शुक्ल चतुर्थी को कहां मनाई जाती है गणेश जयंती?

अगला लेख