Select Your Language

Notifications

webdunia
webdunia
webdunia
webdunia
Advertiesment

Third World War: क्या जल्दी ही होगा तीसरा विश्‍व युद्ध, क्या-क्या होगा तबाह?

Teesra vishwa yudh : 27 साल तक तीसरा विश्वयुद्ध चलेगा, लेकिन होगा कब?

हमें फॉलो करें Third World War: क्या जल्दी ही होगा तीसरा विश्‍व युद्ध, क्या-क्या होगा तबाह?

WD Feature Desk

, शुक्रवार, 2 अगस्त 2024 (18:42 IST)
Teesra vishwa yudh : सालों से सुनते आ रहे हैं कि तीसरा विश्‍व युद्ध होगा क्योंकि लोगों का मानना है कि हर साल दुनिया के हालात दिन-ब-दिन बिगड़ते जा रहे हैं। हालांकि अब यह चर्चा फिर से शुरू हो गई है कि क्या तीसरा विश्‍व युद्ध होने वाला है? क्योंकि यूक्रेन और रशिया के युद्ध के बीच हमास और इजरायल की लड़ाई भी चल रही है जिसमें नया मोड़ आ गया है वह यह कि ईरान भी अब युद्ध को उतावला हो चुका है। ऐसे में तृतीय विश्‍व युद्ध का भय व्याप्त हो चला है। पिछले दो विश्‍व युद्ध इस तरह से शुरु हुए थे। पहले दो देश आपस में लड़े फिर अन्य दो दोश भी लड़ने लगे और इस तरह धीरे धीरे पूरी दुनिया ही लड़ने लग गई।ALSO READ: तृतीय विश्व युद्ध हुआ तो आपके पास होना चाहिए ये 10 चीजें और रखना होंगी 5 सावधानियां
 
नास्त्रेदमस और तीसरा विश्‍व युद्ध (Nostradamus and the Third World War): नास्त्रेदमस ने अपनी भविष्यवाणी की पुस्तक में तीसरे विश्‍व युद्ध का जिक्र किया है। तीसरे विश्‍व युद्ध की शुरुआत के संबंध में वे लिखते हैं कि ''धर्म बांटेगा लोगों को। काले और सफेद तथा दोनों के बीच लाल और पीले अपने-अपने अधिकारों के लिए भिड़ेंगे। रक्तपात, महामारियां, अकाल, सूखा, युद्ध और भूख से मानवता बेहाल होगी।'' (vi-10)। जब तृतीय युद्ध चल रहा होगा उस दौरान चीन के रासायनिक हमले से एशिया में तबाही और मौत का मंजर होगा, ऐसा जो आज तक कभी नहीं हुआ।- (vi-51)। 'एक मील व्यास का एक गोलाकार पर्वत अं‍तरिक्ष से गिरेगा और महान देशों को समुद्री पानी में डुबो देगा। यह घटना तब होगी, जब शांति को हटाकर युद्ध, महामारी और बाढ़ का दबदबा होगा। इस उल्का द्वारा कई प्राचीन अस्तित्व वाले महान राष्ट्र डूब जाएंगे।' (I-69)। जानकार कहते हैं कि तीसरा एंटी क्राइस्ट युद्ध की शुरुआत करेगा। इससे पहले नेपोलियन और हिटलर को नास्त्रेदमस ने एंटी क्राइस्ट कहा था और कहा था कि तीसरा एंटी क्राइस्ट जब आएगा तो 27 साल तक तीसरा विश्वयुद्ध चलेगा।
 
नास्त्रेदमस ( Nostradamus Prophecy) : नास्त्रेदमय के जानकारों का कहना है कि वर्ष 2022 के बाद एक विनाशकारी परमाणु बम फट जाएगा और इससे जलवायु परिवर्तन होगा और धरती का मौसम बदल जाएगा। इसी दौरान ऐस्टरॉइड धरती के समुद्र में गिरेगा जिससे भयंकर लहरें उठेंगी जो पृथ्वी को चारों तरफ से घेर लेंगी। इससे कई राष्ट्रों के डूबने का खतरा होगा। फ्रांस में आएगा बड़ा तूफान जिससे भीषण आग, सूखा और बाढ़ की स्थिति होगी। इससे आगे चलकर विश्‍वव्यापी भूखमरी देखने को मिलेगी। पहाड़ों पर बर्फ गिरेगी और कई देशों के आपसी युद्ध शुरू होते ही खत्म हो जाएंगे। महंगाई हो जाएगी बेकाबू। इसी साल रोबोट मानव का जन्म होगा। यानि साल 2022 आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस मानव इंटरफेस वाले कंप्यूटर का होगा।  मेनोर्का द्वीप के पास, भूमध्य सागर में मिसाइल के परीक्षण के दौरान एक बड़े विस्फोट की होने की संभावना है।ALSO READ: ईरान ने खाई इजराइल से बदले की कसम, क्‍या तीसरे वर्ल्ड वॉर के मुहाने पर खड़ी है दुनिया?
 
बाबा वेन्गा ( baba vanga prophecies) : बुल्गारिया की भविष्यवक्ता बाबा वेन्गा को 'नास्त्रेदमस फ्रॉम द बाल्कन' के नाम से जाना जाता है। वेन्गा ने भविष्यवाणी की थी कि सन् 2018-19 के बाद चीन दुनिया की महाशक्ति बन जाएगा। बाबा वेंगा ने कहा था कि साल 2021 में तीन 'राक्षस' एक हो जाएंगे और एक 'मजबूत ड्रैगन' दुनिया पर कब्‍जा कर लेगा। आतंकवाद, मुस्लिम वर्चस्व और युद्ध के चलते 2025 तक यूरोप की आबादी करीब-करीब शून्य हो जाएगी। वेन्गा ने यूरोप में रासायनिक हमले की भी चेतावनी दी गई है। 2023 में धरती की कक्षा में बदलाव आएगा। इसी तरह वेन्गा ने करीब सन् 3005 तक की भविष्यवाणी की है। बाबा वेंगा की कथित भविष्यवाणी के अनुसार वर्तनाम में चली रही कोराना महामारी का प्रकोप बना रहेगा। नया वायरस भी घातक होगा और साइबेरिया में एक नया घातक वायरस खोजा जाएगा जो मानव जाति के लिए खतरा पैदा करेगा।ALSO READ: Russia Ukraine War : यूक्रेन ने रूसी जहाज डुबाने का किया दावा, लड़ाकू समुद्री ड्रोन से हुआ था हमला
 
अच्युतानंद दास : आसमान में दो सूर्य निकलने का आभास होगा। दूसरा सूर्य आसमानी पिंड होगा, जो बंगाल की खाड़ी में गिरेगा और ओडिशा जलमग्न हो जाएगा। समुद्र का जलस्तर बढ़ जाएगा और जगन्नाथ मंदिर की 22वीं सीढी तक पानी आ जाएगा। तब भगवान के विग्रह को उनके भक्त छातियाबटा ले जाएंगे। धरती पर हो रहीं प्राकृतिक आपदाओं के कारण धरती पर 7 दिनों तक अंधेरा रहेगा। एक ओर प्राकृतिक आपदाएं होंगी तो दूसरी ओर होगा महायुद्ध। तीसरे विश्वयुद्ध की शुरुआत शनि के कुंभ राशि में प्रवेश करने पर हो जाएगी। अमेरिका का एक बड़ा हिस्सा जलमग्न हो जाएगा। संत अच्युतानंद ने 2019 से 2028 के बीच युग परिवर्तन की स्थिति बन रही है। 17 जनवरी 2023 को शनि पुन: कुंभ में आएंगे तब कई देशों में आपसी तनाव के चलते युद्ध की शुरुआत होगी। 2023 में भुखमरी फैलेगी। शनि जब मीन राशि में जाएगा यानी 29 मार्च 2025 को तो तब तृतीय विश्‍व युद्ध की शुरुआत होगी।
 
भविष्य मालिका में लिखा है कि शनि जब मीन राशि में जाएगा तब भारत का समय खराब शुरू होगा। ढाई वर्ष तक अराजकता रहेगी। जब गगन गादी संभालेंगे तब जगन्नाथ का मंदिर समुद्र के जल में डूब जाएगा। मंदिर क्या संपूर्ण ओड़िशा में जल प्रलय होगी। भविष्यवाणी के अनुसार एक संत के हाथों में होगी देश की बागडोर जो अविवाहित होगा। वही संपूर्ण क्षत्रप होगा।जब गगन गादी पर होंगे और ओड़िसा के दिव्यसिंह राजा गादी पर होंगे तब भारत पर आक्रमण होगा। ओड़िशा पर जो बम गिराएं जाएंगे वह काम नहीं नहीं करेंगे। भारत ही अंत में जीत जाएगा।रशिया से सैंकड़ों लोग जगन्नाथजी के दर्शन करने आएंगे और ढेर सारा सोना अर्पित करेंगे। उल्लेखनीय है कि वर्तमान में ओड़िसा के राजा दिव्यसिंह गजपति गादी पर विराजमान हैं और गगन नामक सेवक भी जगन्नाथ मंदिर की गादी पर विराजमान हैं। ओड़िसा में ऐसी जनश्रुति है कि वर्ष 2024 से लेकर 2033 तक दुनिया में सबकुछ बदल जाएगा।ALSO READ: 2025 predictions: वर्ष 2025 के बारे में ज्योतिष, नास्त्रेदमस, बाबा वेंगा, अच्युतानंद की भविष्यवाणी
 
Disclaimer : ''इस समाचार में निहित किसी भी जानकारी/सामग्री/गणना में निहित सटीकता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं है। विभिन्न माध्यमों से संग्रहित कर ये जानकारी आप तक पहुंचाई गई हैं। हमारा उद्देश्य महज सूचना पहुंचाना है, इसके उपयोगकर्ता इसे महज सूचना के तहत ही लें। यह जानकारी लोकमान्यता पर आधारित है जो असत्य भी हो सकती है।
ALSO READ: जीवित नास्त्रेदमस ने की चौंकाने वाली भविष्यवाणी, 2028 तक होगा बड़ा काम

Share this Story:

Follow Webdunia Hindi

अगला लेख

03 अगस्त 2024 : आपका जन्मदिन